लखनऊ | विकास नगर में सेंट फेडेलिस स्कूल के बाहर प्रदर्शन की तैयारी St. Fidelis School, विकास नगर में कथित तौर पर हिंदू बच्चों को राखी, कलावा और टीका जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने पर रोक-टोक और अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और संगठनों में नाराज़गी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि वार्ता के प्रयास असफल रहने के बाद आज दोपहर 2 बजे से स्कूल गेट पर प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदर्शन की अगुवाई Akhil Bharat Hindu Mahasabha के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shishir Chaturvedi करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि धार्मिक आधार पर भेदभाव साबित होता है तो यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), 15 (भेदभाव का निषेध) और 25 (धर्म की स्वतंत्रता) का उल्लंघन है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से तत्काल स्पष्टीकरण, निष्पक्ष जांच, दोषी स्टाफ पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लिखित आश्वासन की मांग की है। हालांकि, स्कूल प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मामले की सत्यता और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

- लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खेमा खेड़ा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।2
- लखनऊ के चिन्हट में रोलेक्स चौराहे के पास सर्विस रोड… जहाँ इस वक्त सवाल ट्रैफिक का नहीं… सिस्टम का है। अवैध डग्गामार बसें — बिना परमिट, बिना रोक-टोक, खुलेआम सवारियां भरती हुईं। सर्विस रोड अब सड़क नहीं… मानो बस अड्डा बन चुकी है। ऑफिस टाइम में जाम। स्कूल टाइम में जाम। एम्बुलेंस तक फंस रही है। और अब सीधा सवाल — ये क्या चल रहा है? कानून सड़क पर दिखेगा या सिर्फ फाइलों में? इस पूरे इलाके की जिम्मेदारी आती है — 👉 टीआई विभूति खंड पर। तो क्या टीआई विभूति खंड को इस अवैध संचालन की जानकारी नहीं? या फिर कार्रवाई की रफ्तार इतनी धीमी है कि नियमों की धज्जियां उड़ती रहें? जब कैमरे में सब दिख रहा है… तो कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही? जनता पूछ रही है — जवाबदेही कब तय होगी? कार्रवाई कब होगी? स्थानीय नागरिकों की मांग साफ है — निष्पक्ष जांच हो, अवैध बसों पर तुरंत कार्रवाई हो और यातायात व्यवस्था बहाल की जाए। क्योंकि ये सिर्फ जाम का मामला नहीं… ये प्रशासन की साख और जनता की सुरक्षा का सवाल है।1
- लखनऊ ब्रेकिंग थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्र की त्वरित कार्रवाई.. बंद घरों में रेकी कर चोरी करने वाले दो चोर को मड़ियांव पुलिस ने किया गिरफ्तार.. क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी‼️1
- वाह मोदी जी वाह ! Epstein List में आपका और आपके मंत्री के नाम हैं उसके जवाब में आप मुकदमा शंकराचार्य पर करवा रहे हैं ? जनहित सर्व समाज सेवा समिति (संपूर्ण भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला (क्रांति) लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया एवं कार्यालय स्टाफ पर धनराशि मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मोनिका रानी (महानिदेशक, स्कूल शिक्षा) द्वारा चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जिसमें वरिष्ठ शिक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। समिति को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मामले को शासन स्तर पर गंभीरता से लिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 📍 जनपद – देवरिया 📍 घटना स्थल – गोरखपुर1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लखनऊ राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा स्कूली वैन पलटी, कई मासूम घायल! बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा। महिपतपुर में आदर्श सरस्वती जूनियर हाई स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पानी टंकी से टकराकर पलटी। वैन में ठूंसे गए थे लगभग 15 बच्चे, आधा दर्जन घायल। बिना लाइसेंस ड्राइवर चला रहा था स्कूल वैन.. नाबालिक की भी आशंका स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी, बच्चों को निकाला सुरक्षित। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। पास ही था 11 हजार वोल्ट का खंभा — टल गया बड़ा हादसा! स्कूल प्रशासन की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? क्या अब होगी सख्त कार्रवाई या फिर जिम्मेदार बच निकलेंगे?2
- डबल डेकर बस हुई हादसे का शिकार एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल!! बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा!! लुधियाना से दरभंगा जा रही थी डबल डेकर बस पलटी!! गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा!!1