इज्तेमा बाजार पर वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, शाहिद अलीम समेत अन्य पर FIR, 28.91 करोड़ की रिकवरी  (शहर संवाददाता) भोपाल। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने भोपाल के चर्चित इज्तेमा बाजार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की शिकायत पर शाहिद अलीम खान समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ शाहजहानाबाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही वक्फ संपत्ति से संबंधित 28 करोड़ 91 लाख 8 हजार 896 रुपये की राशि वसूली योग्य निर्धारित करते हुए रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया गया है। 2.7 एकड़ वक्फ भूमि पर बाजार संचालन का आरोप मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के अनुसार इज्तेमा बाजार करीब 2.7 एकड़ वक्फ संपत्ति पर संचालित किया जा रहा था। बोर्ड का आरोप है कि संबंधित लोगों ने वक्फ संपत्ति पर अपना मालिकाना हक जताते हुए लंबे समय तक यहां सैकड़ों दुकानों को किराये पर दिया और उनसे राशि वसूली। बोर्ड के अनुसार करीब 20 वर्षों में इस माध्यम से 28.91 करोड़ रुपये की आय/वसूली का मामला सामने आया है। बोर्ड का कहना है कि यह संपत्ति वैधानिक रूप से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है और उस पर किसी निजी व्यक्ति या संस्था द्वारा मालिकाना हक जताकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना नियमों के विपरीत है। उम्मीद पोर्टल’ की जांच में सामने आया मामला वक्फ बोर्ड के मुताबिक नए वक्फ कानून के बाद वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज और जांचा जा रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान इज्तेमा बाजार से जुड़ी संपत्ति और उसके संचालन में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया। बोर्ड का दावा है कि मामले में दस्तावेजों की जांच, संबंधित पक्षों को नोटिस और वित्तीय परीक्षण सहित वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की गई। ₹28.91 करोड़ की रिकवरी उपलब्ध जानकारी के अनुसार वक्फ बोर्ड ने जांच और वित्तीय परीक्षण के आधार पर ₹28,91,08,896 की राशि वसूली योग्य निर्धारित की है। इस रकम की वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट यानी RRC जारी किया गया है। बोर्ड के अनुसार यह कार्रवाई वक्फ संपत्ति से प्राप्त किराये, सुरक्षा राशि और अन्य आय के वित्तीय हिसाब-किताब से जुड़ी है। आरोप है कि संबंधित आय का पूरा विवरण बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराया गया। शाहिद अलीम सहित अन्य के खिलाफ FIR मामले में बोर्ड की शिकायत पर 26 अगस्त को शाहजहानाबाद थाने में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) और 316(2) लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड के अनुसार जांच केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी। संबंधित संस्था की कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णयों तथा वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा सकती है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वक्फ संपत्ति का नाम और पुराना रिकॉर्ड भी चर्चा में मामले से जुड़ी रिपोर्टों में जिस संपत्ति का उल्लेख किया गया है, उसे ‘इदारा यतीमखाना शाहजहानी वाके मुत्तसिल मदरसा जहांगीरिया’ के नाम से वक्फ संपत्ति बताया गया है। उपलब्ध दस्तावेजी विवरण के अनुसार यह संपत्ति सरकारी राजपत्र में प्रकाशित वक्फ सर्वे सूची में भी दर्ज है। वहीं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की पुरानी सार्वजनिक सूची में भी भोपाल स्थित इदारा यतीम खाना के साथ शाहिद अलीम का नाम दर्ज दिखाई देता है। अब बाजार का संचालन नए तरीके से होगा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा है कि इज्तेमा बाजार लोकप्रिय बाजार है और अब इसका संचालन कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। बाजार में लोगों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार आगे बाजार का संचालन बाजार दरों के आधार पर किया जाएगा। इससे प्राप्त होने वाले राजस्व को वक्फ के निर्धारित उद्देश्यों के तहत यतीम बच्चों की शिक्षा, निकाह और उनके कल्याण से जुड़े कार्यों में लगाने की बात कही गई है।

- breaking news उठो मुसलमानों! अपने हक़-हुकूक, अपने फ़रायज़, अपनी शरीयत और अपने दीन के तहफ़्फ़ुज़ के लिए अब आवाज़ बुलंद करने का वक़्त है। तमाम बातिल ताक़तों का इस्तिक़ामत, शुजाअत और बहादुरी के साथ मुकाबला करो। UCC के खिलाफ लोकतांत्रिक और पुरअमन तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करो और इस बिल की पुरज़ोर मज़म्मत करते हुए अपने मज़हबी और संवैधानिक अधिकारों की हिफ़ाज़त के लिए खड़े हो। यह वक़्त खामोशी का नहीं, अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने का है। मोहसिन अली खान प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश1
- करोड़ों के बंगले बन रहे, बच्चों के लिए टूटी पुलिया नहीं बन रही! दतिया ठंडी सड़क की तस्वीर ने खोली पोल दतिया में टूटी पुलिया और जलभराव से स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश में घुटनों-घुटनों तक पानी के बीच बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।1
- भोपाल में सांसद आलोक शर्मा का अनोखा रक्षाबंधन महोत्सव राजधानी भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बहनें पहुंचीं और सांसद आलोक शर्मा को राखी बांधकर दुआएं और आशीर्वाद दिया। वहीं, भैया आलोक शर्मा ने भी बहनों से हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने खुद गाना गाकर बहनों का स्वागत किया, जिससे उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बहनों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं। भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का यह नजारा देखने लायक रहा। भोपाल में सांसद आलोक शर्मा का अनोखा रक्षाबंधन महोत्सव राजधानी भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बहनें पहुंचीं और सांसद आलोक शर्मा को राखी बांधकर दुआएं और आशीर्वाद दिया। वहीं, भैया आलोक शर्मा ने भी बहनों से हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दौरान आलोक शर्मा ने खुद गाना गाकर बहनों का स्वागत किया, जिससे उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बहनों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं। भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का यह नजारा देखने लायक रहा।1
- भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन, महापौर मालती राय सहित महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन! भोपाल। महापौर मालती राय ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया और पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवियों ने भी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।1
- सेंट्रल जेल से रक्षाबंधन की खास तस्वीरें जेल अधीक्षक की मौजूदगी में रक्षाबंधन जेल में बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र भावुक हुए रिश्ते - राखी पर छलकीं आंखें.1
- 🪢❤️ रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी का खास संदेश ❤️🪢 भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान के पावन पर्व रक्षाबंधन पर मुस्तकीम कुरैशी ने देश-प्रदेशवासियों एवं सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 💫 “हर बहन के चेहरे पर मुस्कान रहे, हर भाई की कलाई पर प्यार की डोर सजी रहे।” 🙏 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #MustakimQureshi #LifeOKNews #Bhopal #BrotherSisterLove #HappyRakshaBandhan1
- रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, महापौर और महिला पार्षदों ने मनाया भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ उन पुलिसकर्मियों के प्रति भी सम्मान और अपनापन देखने को मिला, जो दिन-रात शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया, जहां महापौर मालती राय सहित बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवीयो ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने पुलिस जवानो की कलाई पर रक्षासूत्र बंधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह भावुक और आत्मीय नजर आया। महापौर मालती राय ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। बाइट -मालती राय, महापौर वही रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने भी महापौर मालती राय और उनके साथी बहनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वैसे तो पुलिस जवान हरदम सुरक्षा मे तैनात रहते है लेकिन किसी भी पर्व मे वह अपने घर नहीं जा पाते ऐसे मे महापौर जी ने इस क्षतिपूर्ति को दूर कर दिया है हम भी बहनो की सुरक्षा का वचन देतें है. बाइट -जय सिंह तोमर, रक्षित निरिक्षक कंट्रोल रूम में हुए इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश दिया।4
- रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर रक्षासूत्र महापौर मालती राय और महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर रक्षासूत्र महापौर मालती राय और महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी1