logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सबलगढ़ में निकलेअंबेडकर चल समारोह उमड़ा जनसैलाब, 2000 से अधिक लोग हुए शामिल* सबलगढ़। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सबलगढ़ में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चल समारोह समिति द्वारा श्रीराम मंदिर आयोजित यह जुलूस वार्ड क्रमांक 2 स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों - मां शांति देवी कॉलेज, बिजली घर, श्रीराम मंदिर चौराहा और पुरानी सब्जी मंडी होते हुए बेनीपुरा स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचा। करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा यह चल समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम 7 बजे संपन्न हुआ। चल समारोह में 2000 से अधिक लोगों की भागीदारी रही, जिसमें युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। जुलूस में शहीद उधम सिंह, झलकारी बाई, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, कांशीराम, संत कबीर, छत्रपति शाहू जी महाराज, बिरसा मुंडा और सम्राट अशोक की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। तीन डीजे के साथ जय भीम जय भारत के नारों के बीच लोग नाचते-गाते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के पालन का संदेश दिया। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

13 hrs ago
user_Pradesh Jpd News
Pradesh Jpd News
Newspaper publisher मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

*सबलगढ़ में निकलेअंबेडकर चल समारोह उमड़ा जनसैलाब, 2000 से अधिक लोग हुए शामिल* सबलगढ़। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सबलगढ़ में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चल समारोह समिति द्वारा श्रीराम मंदिर आयोजित यह जुलूस वार्ड क्रमांक 2 स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों - मां शांति देवी कॉलेज, बिजली घर, श्रीराम मंदिर चौराहा और पुरानी सब्जी मंडी होते हुए बेनीपुरा स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचा। करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा यह चल समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम 7 बजे संपन्न हुआ। चल समारोह में 2000 से अधिक लोगों की भागीदारी रही, जिसमें युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। जुलूस में शहीद उधम सिंह, झलकारी बाई, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, कांशीराम, संत कबीर, छत्रपति शाहू जी महाराज, बिरसा मुंडा और सम्राट अशोक की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। तीन डीजे के साथ जय भीम जय भारत के नारों के बीच लोग नाचते-गाते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के पालन का संदेश दिया। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Pradesh Jpd News
    1
    Post by Pradesh Jpd News
    user_Pradesh Jpd News
    Pradesh Jpd News
    Newspaper publisher मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • Post by Brijesh mahour
    1
    Post by Brijesh mahour
    user_Brijesh mahour
    Brijesh mahour
    मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धौलपुर । वूमेन वेलफेयर सोसाइटी धौलपुर द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष शोभना बोहरा ने बताया कि सोसाइटी 6 साल पहले अस्तित्व में आई। गरीब परिवारों को राशन देने से शुरू हुई सोसाइटी ने कोरोना काल में जिला चिकित्सालय में सहयोग और प्रशासन द्वारा भोजन वितरण में अभूतपूर्व कार्य किए । सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का मैराथन कैंप का आयोजन, महावीर विकलांग समिति को 6 माह तक संचालन के लिए धन उपलब्ध कराना और अब मेडिकल कॉलेज में 75 वृक्षों के लिए लगभग पौने दो लाख रुपए एकत्र कर वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया। इस वृक्षारोपण में नरेंद्र यादव जो बरगद मैन के नाम से जाने जाते है ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के सामने बड़े बड़े 10 बरगद और पीपल के वृक्षों से हुई और एक महीने के अंदर जिला चिकित्सालय परिसर में एक कदंब कुंज जिसमें लगभग 40 से 60 कदंब और नीम कुंज जिसमें लगभग 40 नीम के वृक्ष होंगे। इन दो बड़े एरिया में विश्व पर्यावरण दिवस तक लगभग 100 पेड़ लगाने का सोसाइटी का लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉक्टर चित्रा बंसल ने सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे पौधारोपण के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में शोभना बोहरा, रचना सरीन, शालिनी गुप्ता, डा. चित्रा बंसल,मृदुला जैन,लिली बोहरा ,सुधा गर्ग, अनुराधा,संगीत जैन, संध्या शर्मा,आभा सरीन,रागिनी अग्रवाल , दीपाली बेरी, रजनी गोयल, रजनी मंगल,रूपाली सरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    4
    धौलपुर । वूमेन वेलफेयर सोसाइटी धौलपुर द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया।  वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष शोभना बोहरा ने बताया कि सोसाइटी  6 साल पहले अस्तित्व में आई। गरीब परिवारों को राशन देने से शुरू हुई सोसाइटी ने कोरोना काल में जिला चिकित्सालय में सहयोग और प्रशासन द्वारा भोजन वितरण में अभूतपूर्व कार्य किए । सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का मैराथन कैंप का आयोजन, महावीर विकलांग समिति को 6 माह तक संचालन के लिए धन उपलब्ध कराना और अब मेडिकल कॉलेज में 75 वृक्षों के लिए लगभग पौने दो लाख रुपए एकत्र कर वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया। इस वृक्षारोपण में नरेंद्र यादव जो बरगद मैन के नाम से जाने जाते है ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के सामने बड़े बड़े 10 बरगद और पीपल के वृक्षों से हुई और एक महीने के अंदर जिला चिकित्सालय परिसर में एक कदंब कुंज जिसमें लगभग 40 से 60 कदंब और नीम कुंज जिसमें लगभग 40 नीम के वृक्ष होंगे। इन दो बड़े एरिया में विश्व पर्यावरण दिवस तक लगभग 100 पेड़ लगाने का सोसाइटी का लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉक्टर चित्रा बंसल ने सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे पौधारोपण के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में शोभना बोहरा, रचना सरीन, शालिनी गुप्ता, डा. चित्रा बंसल,मृदुला जैन,लिली बोहरा ,सुधा गर्ग, अनुराधा,संगीत जैन, संध्या शर्मा,आभा सरीन,रागिनी अग्रवाल , दीपाली बेरी, रजनी गोयल, रजनी मंगल,रूपाली सरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जौरा नगर आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का आसू सिकरवार महदेवा ने किया जोरदार स्वागत। जानकारी के अनुसार बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष जौरा से होते हुए कैलारस की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सूचना मिलते ही आसू सिकरवार महदेवा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और किया जोरदार स्वागत।
    1
    जौरा नगर आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का आसू सिकरवार महदेवा ने किया जोरदार स्वागत। जानकारी के अनुसार बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष जौरा से होते हुए कैलारस की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सूचना मिलते ही आसू सिकरवार महदेवा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और किया जोरदार स्वागत।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवकाश कटौती आदेश वापस नहीं लिया तो राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत करेगा शिक्षा मंत्री का विरोध धौलपुर 31 मार्च 2026 को शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा शिविरा जारी की गई जिसमें जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रखे गए तथा संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश भी दो से घटाकर एक कर दिया गया! जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है! राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत द्वारा 7 अप्रैल 2026 को संपूर्ण राजस्थान में जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था! लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है! संघठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रणजीत मीना ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश कटौती आदेश वापस नहीं लेता है और पूर्व कि भांति 17 मई से 30 जून तक अवकाश घोषित नहीं करता है तो 30 अप्रैल 2026 के बाद बड़ा आन्दोलन किया जाएगा तथा शिक्षा मंत्री का विरोध किया जायेगा। प्रदेश मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संघों के साथ हुई बैठक में संगठन द्वारा अवकाश कटौती का विरोध किया था प्रदेश के शिक्षकों द्वारा SIR जैसे बेहद जटिल कार्य को शिक्षकों ने तय समय में करके सरकार और विभाग की छवि को बनाया था। प्रदेश के शिक्षकों ने तय समय में पाठ्यक्रम पूरा कराया फिर बोर्ड परीक्षा कराई उसके बाद लोकल परीक्षाएं आयोजित कराने में अपनी भूमिका निभाई फिर तय समय में परिणाम जारी किया यहां तक कि नए शैक्षणिक सत्र को भी 1 अप्रेल से प्रारंभ कराया उसके बावजूद विभाग द्वारा अवकाश कटौती किया जाना पूरी तरह से गलत है। प्रदेश का शिक्षक विभाग की इस कारगुज़ारी से अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा है और संगठन को बड़े आंदोलन के लिए निवेदन कर रहा है संगठन ने भी तय किया है कि विभाग इसी प्रकार हट लगाकर अपनी मनमानी करता है और अवकाश कटौती आदेश में संशोधन नहीं करता है तो प्रदेश की राजधानी में एक बड़े आंदोलन की तैयारी है साथ ही जहां जहां शिक्षा मंत्री जाएंगे उनका विरोध किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत को लगभग एक दर्जन संगठन इस आंदोलन के लिए अपना समर्थन दे रहे हैं।
    1
    अवकाश कटौती आदेश वापस नहीं लिया तो राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत करेगा शिक्षा मंत्री का विरोध
धौलपुर 31 मार्च 2026 को शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा शिविरा जारी की गई जिसमें जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रखे गए तथा संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश भी दो से घटाकर एक कर दिया गया! जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है! राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत द्वारा 7 अप्रैल 2026 को संपूर्ण राजस्थान में जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था! लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है! 
संघठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रणजीत मीना ने चेतावनी दी है कि यदि  विभाग प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश कटौती आदेश वापस नहीं लेता है और पूर्व कि भांति 17 मई से 30 जून तक अवकाश घोषित नहीं करता है तो 30 अप्रैल 2026 के बाद बड़ा आन्दोलन किया जाएगा तथा शिक्षा मंत्री का विरोध किया जायेगा। 
प्रदेश मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संघों के साथ हुई बैठक में संगठन द्वारा अवकाश कटौती का विरोध किया था प्रदेश के शिक्षकों द्वारा SIR जैसे बेहद जटिल कार्य को शिक्षकों ने तय समय में करके सरकार और विभाग की छवि को बनाया था। प्रदेश के शिक्षकों ने तय समय में पाठ्यक्रम पूरा कराया फिर बोर्ड परीक्षा कराई उसके बाद लोकल परीक्षाएं आयोजित कराने में अपनी भूमिका निभाई फिर तय समय में परिणाम जारी किया यहां तक कि नए शैक्षणिक सत्र को भी 1 अप्रेल से प्रारंभ कराया उसके बावजूद विभाग द्वारा अवकाश कटौती किया जाना पूरी तरह से गलत है। प्रदेश का शिक्षक विभाग की इस कारगुज़ारी से अपने आप को लज्जित महसूस कर रहा है और संगठन को बड़े आंदोलन के लिए निवेदन कर रहा है संगठन ने भी तय किया है कि विभाग इसी प्रकार हट लगाकर अपनी मनमानी करता है और अवकाश कटौती आदेश में संशोधन नहीं करता है तो प्रदेश की राजधानी में एक बड़े आंदोलन की तैयारी है साथ ही जहां जहां शिक्षा मंत्री जाएंगे उनका विरोध किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत को लगभग एक दर्जन संगठन इस आंदोलन के लिए अपना समर्थन दे रहे हैं।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar Sharma
    4
    Post by Rakesh Kumar Sharma
    user_Rakesh Kumar Sharma
    Rakesh Kumar Sharma
    Photographer धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • अंबाह में ठेके पर मनमानी रेट लिस्ट नहीं
    1
    अंबाह में ठेके पर मनमानी रेट लिस्ट नहीं
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Pradesh Jpd News
    1
    Post by Pradesh Jpd News
    user_Pradesh Jpd News
    Pradesh Jpd News
    Newspaper publisher मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.