जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश संवेदना न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में शुक्रवार को जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्य प्रगति एवं आगामी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सीएमएमएस पोर्टल पर हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) मैपिंग कार्य 10 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, दो कार्य दिवस के भीतर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की प्रविष्टि पोर्टल पर सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। आम नागरिक 7 मई 2026 से एसई पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए उप जिलाधिकारियों को ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधानों व कोटेदारों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- मुख्यमंत्री द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' का भव्य शुभारंभ; कलेक्ट्रेट सभागार भदोही में हुआ सजीव प्रसारण1
- सरेराह दबंगो का आतंक!! दबंगो ने महिला के छप्पर को जबरन तोड़ा.... दबंगो की दबंगई का वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल!! शिकायत के बाद भी दबंगो पर नहीं हुई कार्यवाई!! स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई ना करने का आरोप!! Anchor --- उत्तर प्रदेश मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही दबंग और भूमाफियाओ पर जीरो टॉलरेस की कार्यवाई करते हो!लेकिन प्रयागराज मे आज भी दबंगो को शासन प्रशाशन का जरा सा खौफ नहीं है!प्रयागराज मे बेखौफ दबंगो ने दिन दहाड़े महिला के छप्पर को गिराकर फिर एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है!जंघई बाजार निवासी विकास जायसवाल का आरोप है की उसके छप्पर को दबंग मनोज मिश्रा और उसके बेटे ने तोड़ कर गिराते हुए कब्ज़ा कर लिया!आरोप है की दबंगो ने जबरन विकास जायसवाल और उसके पुरे परिवार को घर से बाहर भी निकाल दिया, दबंगो ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोबारा घर मे आने की कोशिश करोगे तो जान से मार दिए जाओगे!पीड़ित और पीड़ित का परिवार घटना से डरा सहमा हुआ है!भुक्तभोगी विकास का कहना है की साल 2020 मे मनोज मिश्रा और मंजू मिश्रा से जमीन खरीदकर मकान का निर्माण कराया था!कुछ दिन बाद हाईवे का निर्माण होने से मकान का कुछ भाग हाईवे की जद मे आ गया!जिसके बाद भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने शेष बची जमीन पर टीन शेड लगा कर रहना शुरू कर दिया !आरोप है की कुछ दिन बीतने के बाद मनोज मिश्रा और उसके बेटे विरोध करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए!पीड़ित मामले की लिखित शिकायत SDM हंडिया से करते हुए कब्ज़ा दिलवाने की मांग की!पीड़ित की शिकायती पत्र पर SDM हंडिया ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम का गठन किया!SDM हंडिया के आदेश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए भुक्तभोगी विकास जाय सवाल को कब्ज़ा दिलाये!आरोप है कुछ राजस्व टीम को जाने के बाद दबंग मनोज मिश्रा और उसका दबंग बेटा उसी जमीन पर फिर से कब्ज़ा जमा लिया!भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने इस मामले की शिकायत सरायममरेज पुलिस से करते हुए कार्यवाई की मांग की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई!सबसे बड़ा सवाल है की आखिर ये दबंग कितने प्रभावसाली है की इनके खिलाफ स्थानीय प्रशाशन भी कार्यवाई करने गुरेज कर रहा है!क्या इन दबंगो के सामने स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक को गया है!अब भुक्तभोगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जान माल की सुरक्षा और जमीन को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए गुहार लगाया है!अब देखने वाली बात होंगी की शासन प्रशाशन दबंगो के खिलाफ कब और कैसे कार्यवाई करता है!क्या प्रशाशन इन दबंगो के चंगुल से जमीन कब्ज़ा मुक्त करा पायेगी, या पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरे ही खानी पड़ेगी.....1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- स्वर्णकार नेतृत्व संगम फरीदाबाद द्वारा सोनार महाकुंभ धूमधाम से संपन्न हुआ1
- Post by Aman Kumar1
- प्रयागराज,मेजा से जुड़े DGS ग्रुप के प्रमोटरों—ब्रह्मदेव शुक्ला, रोहन शुक्ला व सौरव शुक्ला—ने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित Oberoi Elysian में 65 करोड़ का ट्रिपलेक्स पेंटहाउस खरीदा। 8,561 वर्ग फुट में फैले इस पेंटहाउस की रजिस्ट्री 30 मार्च 2026 को हुई, जिसमें 8 पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं।1
- मीरजापुर: छेड़खानी व मारपीट के आरोप-प्रत्यारोप में उलझा मामला, निष्पक्ष जांच की मांग1
- अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना ऊंज व थाना ज्ञानपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश1
- कोरांव, प्रयागराज।भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुलिया/रपटा पर दिनाक 3/4/2026 शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते टल गया। एक ही परिवार के चार-पांच लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नदी में गिर पड़े, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में केवल हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए कहा कि समय रहते सभी की जान बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। #प्रयागराज #कोरांव #भोगनगांव #बेलन_नदी #हादसा प्रमुख_समाचार1