गोगरी नगर परिषद में बोर्ड की बैठक आयोजित विकास कार्यों में तेजी लाने का लिया गया निर्णय। गोगरी नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो शाम पांच बजे तक चली। बैठक की अध्यक्षता सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। इस दौरान उपसभापति राजेश कुमार पंडित, कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति, उपसभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि वित्तीय वर्ष में उपलब्ध राशि को जल्द से जल्द खर्च कर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाए। विशेष रूप से सड़क, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई पर प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संप हाउस को नल से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर क्षेत्र में दिन में दो बार झाड़ू लगाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी समन्वय के साथ काम करेंगे, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।

- गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्किपुर फतेहपुर सीमा पर अवस्थित पोखर में शनिवार की दोपहर डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने जीजा के यहां आया हुआ था। मृतक किशोर की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत मदारपुर निवासी बेचन ठाकुर के पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई है। वह अपने जीजा इंद्रजीत ठाकुर के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि किशोर शनिवार की दोपहर में पोखर के पास शौच करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह नहाने लगा। इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद सरपंच नूर आलम द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची गोगरी थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12 बजे शव को कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।1
- नगर परिषद गोगरी जमालपुर के बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया नगर सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद की अध्यक्षता में । बैठक में कई एजेंडा पर हुई चर्चा #viralreelsシ #viralreelsfacebook1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- गंगा में डूबे किशोर का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल1
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लाभ पाने के लिए आज ही दिए गए नंबर पर संपर्क करें... 76675869631
- Post by Bambam kumar1
- खगड़िया जिले के बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत गिरजापुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल घर लौट रही शकुनी देवी को तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार बाइक चालक शराब के नशे में था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बेलदौर सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #Khagaria #RoadAccident #BiharNews #BreakingNews1
- मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को शनिवार को विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय सभा कक्ष प्रमाण पत्र दिया गया नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णनंदन प्रसाद सिंह ने दिया। विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शशि शेखर प्रसाद सिंह ने कहा कि आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के सहयोग से संघ में काम होगा। इस मौके पर विधिज्ञ संघ के निर्वाची पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णनंदन प्रसाद सिंह नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद सिंह नवनिर्वाचित महासचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा संयुक्त सचिव मीता कुमारी कोषाध्यक्ष रामसेवक मंडल अंकेक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह अंजनी कुमार सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत सिंह आकाश कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार आदि अन्य दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।1