डॉक्टर विहीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: एंबुलेंस खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़, साईखेड़ा अस्पताल स्टाफ संकट से बेहाल स्वदेश समाचार साईखेड़ा। लगभग 50 से 60 गांवों की स्वास्थ्य जरूरतों का मुख्य केंद्र स्वामी विवेकानंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईखेड़ा इन दिनों डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं, लेकिन मूलभूत व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है और मजबूरन गाडरवारा, नरसिंहपुर व जबलपुर का रुख करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इतने बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होना चाहिए थी वहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थ नहीं है। आयुष चिकित्सक का पद भी रिक्त है। नियमानुसार यहां आठ स्टाफ नर्स होना चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल तीन ही नर्स कार्यरत हैं। दो लैब टेक्नीशियन के स्थान पर एक, दो ड्रेसर के स्थान पर एक और दो फार्मासिस्ट के स्थान पर एक ही कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहा है। चार वार्ड बॉय के स्वीकृत पदों में से केवल दो ही उपलब्ध हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। आपातकालीन सेवाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। दुर्घटना के मामलों में मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। पोस्टमार्टम के लिए आने वाले मामलों में भी मरीजों को गाडरवारा भेजना पड़ता है या वहां से डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं विडंबना यह भी है कि पूर्व विधायक सुनीता पटेल द्वारा जनहित में अस्पताल को एक एंबुलेंस प्रदान की गई थी, जो वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी है। लेकिन ड्राइवर की नियुक्ति न होने के कारण एंबुलेंस का उपयोग नहीं हो पा रहा है और वह धीरे-धीरे कबाड़ की स्थिति में पहुंचने लगी है। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल परिवहन सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बुखार, डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके स्टाफ की कमी जनमानस के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र पर्याप्त डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों व एंबुलेंस चालक की नियुक्ति कर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण अंचल की जनता को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
डॉक्टर विहीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: एंबुलेंस खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़, साईखेड़ा अस्पताल स्टाफ संकट से बेहाल स्वदेश समाचार साईखेड़ा। लगभग 50 से 60 गांवों की स्वास्थ्य जरूरतों का मुख्य केंद्र स्वामी विवेकानंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईखेड़ा इन दिनों डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं, लेकिन मूलभूत व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है और मजबूरन गाडरवारा, नरसिंहपुर व जबलपुर का रुख करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इतने बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होना चाहिए थी वहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थ नहीं है। आयुष चिकित्सक का पद भी रिक्त है। नियमानुसार यहां आठ स्टाफ नर्स होना चाहिए, जबकि
वर्तमान में केवल तीन ही नर्स कार्यरत हैं। दो लैब टेक्नीशियन के स्थान पर एक, दो ड्रेसर के स्थान पर एक और दो फार्मासिस्ट के स्थान पर एक ही कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहा है। चार वार्ड बॉय के स्वीकृत पदों में से केवल दो ही उपलब्ध हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। आपातकालीन सेवाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। दुर्घटना के मामलों में मरीजों को तत्काल रेफर कर दिया जाता है। पोस्टमार्टम के लिए आने वाले मामलों में भी मरीजों को गाडरवारा भेजना पड़ता है या वहां से डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं विडंबना यह भी है कि पूर्व विधायक सुनीता पटेल द्वारा जनहित में अस्पताल को एक एंबुलेंस प्रदान की गई थी, जो वर्तमान में सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी है। लेकिन ड्राइवर की नियुक्ति न होने के कारण एंबुलेंस का उपयोग नहीं हो पा रहा है और वह धीरे-धीरे कबाड़ की स्थिति में पहुंचने लगी है। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल परिवहन सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बुखार, डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके स्टाफ की कमी जनमानस के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र पर्याप्त डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों व एंबुलेंस चालक की नियुक्ति कर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि ग्रामीण अंचल की जनता को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
- साईंखेड़ा। आने वाले होली पर्व एवं वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र थाना साईंखेड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित काकौड़िया ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी काकौड़िया ने सभी से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि, नशे की स्थिति में हुड़दंग या विवाद की सूचना तत्काल थाना साईंखेड़ा को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।3
- बरमान पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक के साथ में रास्ता रोककर चार से पांच लोगों ने मारपीट कर दी वहीं घायल बाइक चालक ने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक चालको ने रास्ता रोक कर चार से पांच लोग उतरे और उसके साथ में मारपीट कर दी वहीं घायल ने बताया कि उसके साथ में एक ग्रामीण और था जो मारपीट करने वाले आरोपियों को जानता है वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है1
- युवा संसद के दौरान वक्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा1
- यातायात पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर वसूला जुर्माना नरसिंहपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई यह विशेष अभियान थाना प्रभारी ममता तिवारी और एएसआई सुरेश पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। बुलेट के साइलेंसर पर भारी जुर्माना चेकिंग के दौरान 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर की जगह तेज आवाज करने वाले 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगे थे। इन पर कुल 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वही यातायात पुलिस ने काली फिल्म पर शिकंजा है नियमों के विरुद्ध चार पहिया वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूमने वाले चालक पर भी कार्रवाई की गई, जिससे 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। तेज आवाज वाले साइलेंसर से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के तहत यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।3
- नरसिंहपुर। जिले के ग्राम नक्टुआ में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहाँ रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे लाइन के किनारे फल-फूल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हजरतगंज कसाई मंडी निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घावों के ताव न सहते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नशे की हालत में था मृतक? मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और लड़खड़ाते हुए पटरी पार कर रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक इसी क्षेत्र से शराब पीकर लौट रहा था, जिसके कारण वह ट्रेन की आहट नहीं सुन सका और हादसे का शिकार हो गया। अवैध शराब का गढ़ बना नक्टुआ रेलवे ट्रैक स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नक्टुआ में रेलवे लाइन के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का काला धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। लगातार होते हादसे: यह पहली बार नहीं है जब यहाँ ऐसा हादसा हुआ हो; शराब के कारण यहाँ पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विभागों की चुप्पी: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि रेलवे प्रशासन और आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अवैध अड्डों पर कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। "यहाँ पटरी के किनारे ही शराब की भट्ठियां सुलगती हैं। लोग नशा करके ट्रैक पर आ जाते हैं, जिससे आए दिन मौतें हो रही हैं। प्रशासन की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है।" — ग्रामीण निष्कर्ष: इस घटना ने एक परिवार को तो उजाड़ा ही है, साथ ही सिस्टम की खामियों को भी बेनकाब कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या इस मौत के बाद आबकारी विभाग और रेलवे पुलिस नींद से जागते हैं या अवैध शराब का यह खूनी खेल यूँ ही जारी रहेगा।1
- गाडरवारा थाने मे हुई शान्ति समिति की बैठक होली पर्व ओर ईद नवरात्रि को देखते हुए1
- पावन धरा शीलादेही, सिवनी में स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर शीलादेही में श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏 भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का यह अद्भुत संगम आप सभी की उपस्थिति से और भी दिव्य बनेगा। 📍 स्थान: शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.) 📅 अवसर: श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह 📰 कैलाश गुप्ता नई दुनिया, जिला प्रभारी नरसिंहपुर जिला 📱 मो.: 93294465061
- करेली से बस्ती जाते समय कॉलेज वाली रोड़ पर रास्ता रोककर 7 से 8 लोगों ने सोनू उर्फ सुनील के साथ मारपिट कर दी घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए करवाया गया भर्ती वही घायल ने बताया कि वह अकेला पैदल जा रहा था उसी दौरान से 8 लोगों ने उसे रोका और मारपिट कर दी जिससे उसके दोनों पैरों और हाथ में चोट आ गई वही परिजनों ने थाने में शिकायत के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायल का उपचार किया जा रहा हैं।1