आजाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं, यूपी की 45 सीटों पर प्रभारियों का ऐलान लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए प्रदेश की 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश समिति की संस्तुति पर इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। गाजीपुर जिले में भी पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जखनियां (सुरक्षित) विधानसभा का प्रभारी विनय सागर को बनाया गया है, जबकि जमानियां विधानसभा की जिम्मेदारी जावेद इकबाल अंसारी को दी गई है। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रभारियों की नियुक्ति का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा राजनीतिक विकल्पों से बदलाव चाहती है और आजाद समाज पार्टी इस बदलाव का मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। इस घोषणा के बाद गाजीपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब चुनावी तैयारियों को और अधिक गति दी जाएगी। पार्टी का फोकस दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा युवाओं को जोड़कर जनाधार मजबूत करने पर रहेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से काफी पहले प्रभारियों की नियुक्ति कर आजाद समाज पार्टी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत का स्पष्ट संकेत दे दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।

- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by नवोदय वार्ता1