सुरभि खंडेलवाल को कोटा संभाग से मिला बेस्ट सुरक्षा सखी का सम्मान बारां जिले के अंता की बेटी सुरभि खंडेलवाल को कोटा संभाग से एक मात्र बेस्ट सुरक्षा सखी के रूप में चयनित करते हुए जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया । बता दे कि इस समारोह में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सखी सुरक्षा सखियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्यों तथा बेस्ट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया जिसमें कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में से अंता की सुरभि खंडेलवाल को एकमात्र सुरक्षा सखी के रूप में चयनित किया गया हे । यह सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के सचिव सुदीप जैन द्वारा प्रदान किया गया। सुरभि खंडेलवाल लंबे समय से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सखी सुरक्षा अभियान के माध्यम से वे विद्यालयों, सामाजिक कार्यक्रमों और विभिन्न मंचों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। सुरभि खंडेलवाल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंता में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सखी सुरक्षा समिति अंता और सीएलजी समिति की सदस्य के रूप में भी समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

- Ratdiya bhojyakhedi or Ntpc ke aas pas ke kheto me nolaiya jlti hui1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका के छात्रों ने विद्यालय ने गेट पर ताला लगा दिया है छात्रों का कहना है किराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका में सभी सात शिक्षक को एपीओ करने से छात्र-छात्राएं नाराज हैं। प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा के कई महिनों से स्कूल नहीं आने से छात्रों का गुस्सा फूटा है। छात्रों एवं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा द्वारा गंगानगर बैठकर ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा कई महीनो से वे विद्यालय में नहीं आए हैं इसकी जानकारी मीडिया को देने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा सभी सात शिक्षको को एपीओ कर दिया गया जिसको लेकर ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए हैं प्रधानाचार्य की कार्यशैली से ग्रामीण ओर स्कूली बच्चों में आक्रोश है।4
- लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 31
- इन दिनों भारत के कई राज्य हीटवेव की चपेट में, जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है: किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतले या झंडे फूंकते समय सावधानी बरतें, वीडियो मुरादाबाद का है जहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के दुपट्टे में आग लग गई...1
- बिग ब्रेकिंग कोटा हेडलाइन: कोटा में एक ही दिन में आग की 4 घटनाएं, समय रहते बुझी आग, बड़ा हादसा टला कोटा। शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को आग लगने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। ये घटनाएं शंभुपुरा इलाके, खेड़ा रामपुर गांव, नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुईं। सभी स्थानों पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चारों घटनाओं में संपत्ति को नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शंभुपुरा इलाके में एक हाईड्रा मशीन में अचानक आग लग गई। आग मशीन के इंजन हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते तेज हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी की दमकल को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन मशीन को काफी नुकसान हुआ। इसी तरह अन्य स्थानों—खेड़ा रामपुर, नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी—में भी आग की घटनाएं हुईं, जहां दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। दमकल विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।1
- कनवास में लगी एचपी गैस गोदाम पर भारी भीड़ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1
- यह शख्स दोनों हाथों से अपंग है फिर भी ज़िन्दगी जीने की जिजीविषा उसे संघर्ष करने की प्रेरणा बन गयी। इस की हिम्मत और जज्बे को सलाम । हर इंसान यदि हिम्मत और मानसिक सुदृढ़ता से संघर्ष करे तो मंजिल उस के लिए आसान हो जाती है।1
- लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 31