कांवड़ यात्रा से पहले विद्युत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सौंपा ज्ञापन बरेली। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान जनसुरक्षा तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नगर की जर्जर विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। प्रमुख बाजारों, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर भारी भीड़ होने के साथ वर्षा ऋतु में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर विद्युत सुरक्षा अभियान चलाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रमुख बाजारों, कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर लटके, खुले एवं जर्जर बिजली के तारों को तत्काल बदला या सुरक्षित किया जाए। क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों और ढीले तारों की मरम्मत कराई जाए तथा ट्रांसफॉर्मरों, डीपी और खुले विद्युत जॉइंटों पर सुरक्षा जाली, इंसुलेशन और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्युत लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अर्थिंग की विशेष जांच कराई जाए। फोरम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने, 24×7 कंट्रोल रूम एवं आपातकालीन टीम तैनात करने, बिजली लाइनों से सटे पेड़ों की छंटाई कराने तथा ओवरलोड वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त क्षमता के ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की भी मांग की। ज्ञापन के दौरान रोहित जिंदल , दीपक द्विवेदी, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे। बाइट रोहित जिंदल बाईट रामकृष्ण शुक्ला बाइट दीपक द्विवेदी बाइट विष्णु शुक्ला
कांवड़ यात्रा से पहले विद्युत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने सौंपा ज्ञापन बरेली। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान जनसुरक्षा तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नगर की जर्जर विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। प्रमुख बाजारों, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर भारी भीड़ होने के साथ वर्षा ऋतु में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर विद्युत सुरक्षा अभियान चलाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रमुख बाजारों, कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर लटके, खुले एवं जर्जर बिजली के तारों को तत्काल बदला या सुरक्षित किया जाए। क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों और ढीले तारों की मरम्मत कराई जाए तथा ट्रांसफॉर्मरों, डीपी और खुले विद्युत जॉइंटों पर सुरक्षा जाली, इंसुलेशन और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्युत लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अर्थिंग की विशेष जांच कराई जाए। फोरम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने, 24×7 कंट्रोल रूम एवं आपातकालीन टीम तैनात करने, बिजली लाइनों से सटे पेड़ों की छंटाई कराने तथा ओवरलोड वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त क्षमता के ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की भी मांग की। ज्ञापन के दौरान रोहित जिंदल , दीपक द्विवेदी, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे। बाइट रोहित जिंदल बाईट रामकृष्ण शुक्ला बाइट दीपक द्विवेदी बाइट विष्णु शुक्ला
- *गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, साईं बाबा व खाटू श्याम का हुआ दिव्य श्रृंगार* * **मंगला आरती व काकड़ आरती के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ** * **बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए फूलों से महका साईं दरबार** * **विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल** गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं पावन अवसर पर श्री शिरडी साईं-खाटू श्याम सर्वदेव मंदिर में उत्सव का भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक जी ने बताया कि आज के सभी धार्मिक कार्यक्रमों का प्रारंभ प्रातःकाल बाबा साईंनाथ एवं अन्य प्रभु विग्रहों की मंगला आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात् श्री साईं बाबा की भव्य काकड़ आरती संपन्न की गई। यजमानों ने किया महाअभिषेक व पूजन आरती के उपरांत मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल ने गणेश गायन, श्री एवं दत्तात्रेय भगवान तथा साईं बाबा का विधि-विधान से पूजन एवं महाअभिषेक किया। इस संपूर्ण अनुष्ठान को भव्यता एवं सर्व विधि-विधान से संपन्न कराने में श्री सामवेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश वेद शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक कार्य संपन्न कराए। अलौकिक फूलों और खुशबू से सजा दरबार आज गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर बाबा खाटू श्याम जी का दिव्य श्रृंगार बेंगलुरु और कोलकाता से विशेष रूप से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से किया गया। वहीं, साईं बाबा के अनन्य भक्त डॉ. संजीव पटेल ने दिल्ली से रजनीगंधा के ताजे फूल मंगाकर बाबा साईं का अद्भुत और मनमोहक श्रृंगार कराया, जिससे पूरा मंदिर परिसर अलौकिक खुशबू से महक उठा। महाआरती के बाद विशाल भंडारा, देर शाम तक चला प्रसाद वितरण मध्याह्न की महाआरती के बाद अपराह्न 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में समाज के सभी विशिष्ट जनों तथा आम श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर बाबा साईंनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया व अपनी मनोकामनाएं मांगीं। यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साईं ने अपने जीवन में हमेशा 'श्रद्धा और सबूरी' का महामंत्र समाज को दिया था तथा कलियुग में भोजन कराने व अन्नदान को सबसे उत्तम कर्म बताया था। गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शहर विधायक संजीव अग्रवाल, नगर निगम के महापौर डॉ. उमेश गौतम, प्रो. आनंद लखटकिया, प्रो. ए. सी. त्रिपाठी सहित नगर निगम के अनेक पार्षद एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। *गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, साईं बाबा व खाटू श्याम का हुआ दिव्य श्रृंगार* * **मंगला आरती व काकड़ आरती के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ** * **बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए फूलों से महका साईं दरबार** * **विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल** गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं पावन अवसर पर श्री शिरडी साईं-खाटू श्याम सर्वदेव मंदिर में उत्सव का भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक जी ने बताया कि आज के सभी धार्मिक कार्यक्रमों का प्रारंभ प्रातःकाल बाबा साईंनाथ एवं अन्य प्रभु विग्रहों की मंगला आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात् श्री साईं बाबा की भव्य काकड़ आरती संपन्न की गई। यजमानों ने किया महाअभिषेक व पूजन आरती के उपरांत मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल ने गणेश गायन, श्री एवं दत्तात्रेय भगवान तथा साईं बाबा का विधि-विधान से पूजन एवं महाअभिषेक किया। इस संपूर्ण अनुष्ठान को भव्यता एवं सर्व विधि-विधान से संपन्न कराने में श्री सामवेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश वेद शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक कार्य संपन्न कराए। अलौकिक फूलों और खुशबू से सजा दरबार आज गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर बाबा खाटू श्याम जी का दिव्य श्रृंगार बेंगलुरु और कोलकाता से विशेष रूप से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से किया गया। वहीं, साईं बाबा के अनन्य भक्त डॉ. संजीव पटेल ने दिल्ली से रजनीगंधा के ताजे फूल मंगाकर बाबा साईं का अद्भुत और मनमोहक श्रृंगार कराया, जिससे पूरा मंदिर परिसर अलौकिक खुशबू से महक उठा। महाआरती के बाद विशाल भंडारा, देर शाम तक चला प्रसाद वितरण मध्याह्न की महाआरती के बाद अपराह्न 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में समाज के सभी विशिष्ट जनों तथा आम श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर बाबा साईंनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया व अपनी मनोकामनाएं मांगीं। यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साईं ने अपने जीवन में हमेशा 'श्रद्धा और सबूरी' का महामंत्र समाज को दिया था तथा कलियुग में भोजन कराने व अन्नदान को सबसे उत्तम कर्म बताया था। गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शहर विधायक संजीव अग्रवाल, नगर निगम के महापौर डॉ. उमेश गौतम, प्रो. आनंद लखटकिया, प्रो. ए. सी. त्रिपाठी सहित नगर निगम के अनेक पार्षद एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।1
- *बरेली: कावड़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रखी जाएगी निगरानी। *बरेली: कांवड़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रखी जाएगी निगरानी* *बरेली।* कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बरेली रेंज पुलिस ने व्यापक और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पहली बार बरेली पुलिस लाइन में एक एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कांवड़ मार्गों तथा प्रमुख शिविरों की गतिविधियों पर एक साथ निगरानी रखी जाएगी। यात्रा की लगातार निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख शिविरों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति के स्टॉल, महिलाओं के लिए शौचालय और विश्राम कक्ष की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविरों में सेवा प्रदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों और सेवादारों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के कोई भी कांवड़ शिविर संचालित नहीं किया जा सकेगा। शिविरों और कांवड़ स्टैंड को मुख्य मार्ग से सुरक्षित दूरी पर स्थापित किया जाएगा, जिससे यातायात बाधित न हो और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो। प्रत्येक शिविर में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित रसोई और आपातकालीन सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। पूरे कांवड़ मार्ग को 8 सुपर जोन, 26 जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 8 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। प्रमुख मंदिरों, घाटों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी तथा आईपी कैमरे लगाए जाएंगे। कछला घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ, पीएसी, गोताखोर, नाव और लाइफ जैकेट की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। यात्रा के दौरान सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए एक संयुक्त रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की है और डीजे वाहनों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संसद पहुंचने पर सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया याद रहे नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद दिल्ली जंतर मंतर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर धरने प्रदर्शन हुए आखिर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया जब वह संसद पहुंचे तो सांसदों ने उनका कम जोशी के साथ स्वागत किया1
- बरेलीकेक्षेत्रमेंदिव्यानंदआश्रममेंबी.के.एकेडमीस्कूलके बच्चोंनेयोगाकाकार्यक्रममेंबच्चोंनेहिस्सालिया1
- बिजली के खंभे में उतरे करंट ने छीनी मैकेनिक की जिंदगी, शाही इलाके में पसरा मातम बरेली। जिले के शाही थाना क्षेत्र मिर्जा पुर चौराह से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। शाही के परतापुर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय नंदराम पुत्र राम प्रसाद, जो मिर्जापुर में अपनी इंजन मैकेनिक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे, बीती रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रोजाना की तरह दुकान का काम निपटाकर रात करीब 8 बजे वे चौराहे के पास पेशाब करने गए थे। इसी दौरान वहां लगे लोहे के बिजली के खंभे में अचानक उतरे तेज करंट की चपेट में वे आ गए और मौके पर ही तड़पकर गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई और गंभीर अवस्था में नंदराम को तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नंदराम की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रजनी देवी और तीन छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना के बाद से ही परतापुर गांव और मिर्जापुर बाजार क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों में जर्जर तारों और खंभों में उतरते करंट को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय शाही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।1
- Bareilly mein urs Ki taiyari/ uski taiyariyon ke liye bada kadam/ urs ki taiyari ko lekar Badi mange/ urse Rajvi ke liye prashasan satrak/ RAC adhyaksh Ne Suraksha bijali aur Bhari chijon ko Dhyan Mein Rakha/ Bareilly mein urs Ki taiyari/ uski taiyariyon ke liye bada kadam/ urs ki taiyari ko lekar Badi mange/ urse Rajvi ke liye prashasan satrak/ RAC adhyaksh Ne Suraksha bijali aur Bhari chijon ko Dhyan Mein Rakha/1
- धान की निराई के दौरान किसान को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव डंडिया नगला में धान की निराई के दौरान एक किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव डंडिया नगला निवासी 38 वर्षीय फुरकान अली, पुत्र सुभानशाह, बुधवार सुबह अपने खेत में धान की निराई करने गए थे। इसी दौरान खेत में छिपे सांप ने उनके दाहिने हाथ पर डस लिया। सांप के काटते ही फुरकान अली दर्द से चीखते हुए घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में भी लोगों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।1