मथुरागेट थाना पुलिस की कार्रवाई: रंगदारी मांगने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार संवाददाता: संदीप शर्मा भरतपुर। शहर की मथुरागेट थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालगढ़ निवासी पूर्व पार्षद अमरसिंह के बेटे सुमित 14 फरवरी को सारस चौराहा स्थित होटल सन स्टार में अपना जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत्त तीन बदमाश—अज्जु ठाकुर, जीतू सहजवानी और कौशल शर्मा—वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। मामला बढ़ने पर आरोपियों ने सुमित को डराने के लिए उनके मुंह में पिस्टल डाल दी और रंगदारी की मांग की। बताया जा रहा है कि जीतू सहजवानी ने कट्टा निकालकर सुमित के माथे पर भी रख दिया। इस दौरान सुमित के दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब सुमित शिकायत दर्ज कराने मथुरागेट थाना जा रहे थे, तो थाने से करीब 100 मीटर दूर बदमाशों ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया और फिर से मारपीट की। जान बचाकर भागने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मथुरागेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—अज्जु ठाकुर, जीतू सहजवानी और कौशल शर्मा—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

- Post by News 931
- डीग में कामां रोड पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया मोर्चरी में मृतक बाईक सवार है कामां थाना के गॉव छिछरवाडी निवासी रामेश्वर पुत्र फूल सिंह लोधा मृतक रोजाना की तरह मजदूरी कर लौट रहा था डीग से कामां डीग कस्बे में कामां रोड स्थित रेलवे फाटक के पास की घटना1
- Post by Dk rajput Rajput1
- हाईवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत डीग कामा मार्ग पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ हादसा डीग ।डीग-कामा रोड पर हीरो बाइक एजेंसी के सामने मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे एक हाइवा ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना कोतवाली के Si अमर सिंह गुर्जर ने बताया है कि बाइक सवार कामा थाने के गांव छिछरवाड़ी का निवासी था। उन्होंने बताया है कि मंगलवार की रात्रि में करीब पौने 9 बजे गांव छिछरबाड़ी निवासी रामेश्वर करीब 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा बाइक से अपने गांव छिछरवाडी जा रहा था। इसी दौरान डीग कामा रोड पर रेलवे फाटक से पहले हीरा बाइक एजेंसी के सामने कामा की ओर से आ रहे एक हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई ,जिससे बाइक पर सवार युवक रामेश्वर 40 वर्ष पुत्र फूल सिंह लोधा निवासी छिछिर बाडी की मौके पर ही मौत ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर Asi पप्पू सिंह पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि हाईवा को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।4
- किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित मजदूर प्रतीक्षालय पर दो मजदूर में आपसिका सनी पर जमकर चले लाखों से जिसमें देखने वाले लोगों की लग गई भीड़ आए दिन होते हैं यहां शराब पीकर झगड़ा प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान1
- महोबा (उत्तर प्रदेश) में बनी एक पानी की टंकी से पानी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस टंकी के निर्माण पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह टंकी केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई थी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के तहत दिए गए ठेकों में पारदर्शिता की कमी है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। हालांकि, इस मामले में स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही निर्माण में हुई संभावित लापरवाही या तकनीकी खामी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- Post by News 931