Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी का संस्था मानव जीवन विकास समिति में आकस्मिक दौरा।
विकास श्रीवास्तव
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी का संस्था मानव जीवन विकास समिति में आकस्मिक दौरा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *जब गुरुदेव के चरण पड़े धार्मिक नगरी में, भक्ति से सराबोर हुआ विजयराघवगढ़* *नगर अध्यक्ष की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत, भक्तो ने की जय जय कार, गुरुदेव ने अध्यक्ष को दिया सफलता का आशिर्वाद* विजयराघवगढ़ कभी-कभी किसी नगर के जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जब समय भी थम-सा जाता है और हवा तक भक्ति का आलाप गाने लगती है। ऐसा ही दिव्य क्षण उस समय साक्षात हुआ जब विश्वविख्यात महान संत श्रीहरि के साक्षात स्वरूप पूज्य इंद्रेश जी महाराज का पावन आगमन विजयराघवगढ़ की धार्मिक नगरी में हुआ। नगर की हर गली हर चौक और हर हृदय में बस एक ही स्वर गूंज रहा था जय गुरुदेव। गुरुदेव के स्वागत में सम्पूर्ण नगर मानो उत्सव में डूब गया। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे की अगुवाई में श्रद्धा सेवा और समर्पण के साथ गुरुदेव का भव्य स्वागत किया गया। किला परिसर मार्ग स्थित मुन्नू होटल के समीप हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर गुरुदेव के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो फूल नहीं बल्कि भक्तों के भाव बरस रहे हों।किला परिसर में ढोल नगाड़ों की गूंज आतिशबाजी की रोशनी और हरिहर के जयघोष के बीच गुरुदेव का दिव्य स्वागत हुआ। नगर परिषद द्वारा गुरुदेव के आगमन से पूर्व नगर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कर उन्हें पवित्र स्वरूप प्रदान किया गया। कन्याओं द्वारा कलश धारण कर किया गया स्वागत दृश्य ऐसा था जिसने हर आंख को नम और हर मन को आनंदित कर दिया। गुरुदेव ने नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे से आत्मीय भेंट कर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और स्वागत के लिए आभार प्रकट किया। इसके पश्चात किला परिसर में विराजमान ब्रम्हदेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर के कल्याण की कामना की। वह क्षण श्रद्धा और शांति से परिपूर्ण था। कुछ समय पश्चात विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी गुरुदेव के सान्निध्य में पहुंचे। विधायक ने श्रद्धाभाव से गुरुदेव का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गुरुदेव विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ रामराजा पहाड़ी स्थित हरिहर तीर्थ धाम पहुंचे जहां उन्होंने हरिहर तीर्थ धाम के निर्माण की रूपरेखा को देखा और आध्यात्मिक दृष्टि से मार्गदर्शन प्रदान किया।अंत में गुरुदेव ने संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दर्शन कर नगर क्षेत्र और देश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। तत्पश्चात वे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ कटनी के लिए प्रस्थान कर गए किंतु अपने पीछे छोड़ गए भक्ति की सुगंध शांति की अनुभूति और आशीर्वाद की अमिट छाया। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने कहना कि जिस भूमि पर संतों के चरण पड़ते हैं वह भूमि तीर्थ बन जाती है और उस दिन विजयराघवगढ़ ने स्वयं को धन्य महसूस किया। यह केवल एक आगमन नहीं बल्कि आस्था संस्कार और सनातन चेतना का महापर्व था जो लंबे समय तक स्मृतियों में जीवित रहेगा3
- आलमपुर मेला गोंडवाना साम्राज्य के मसीहा कमल सिंह मरकाम ने हुंकार भरी ग्रामीण विकास पर निर्णय न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी खबर/उंचेहरा, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम आलमपुर स्थित 'बड़े देव ठाना' में तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने जनजातीय परंपराओं के साथ मेले का उद्घाटन किया इस अवसर पर गोंड समाज महासभा जिला सतना द्वारा आयोजित बैठक में जनजातीय समुदाय के एकीकरण और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई *प्रमुख बिंदु और सामाजिक संदेश* परंपरागत शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव 'बड़े देव' और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई एकीकरण का संकल्प: कमल सिंह मरकाम ने जनजातीय समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों और अधिकारों के प्रति सजग हों प्रशासन को अल्टीमेटम मरकाम ने ग्रामीण विकास के लंबित मुद्दों को उठाते हुए स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समाज उग्र जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा *बैठक में बुद्धिजीवियों की उपस्थिति माघ पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आयोजित बैठक में समाज के कई कर्मठ सदस्यों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे संतोष सिंह मलगाम कमलेश सिंह खुशराम दिलराज सिंह मरकाम हुकुम सिंह मरकाम धर्मेंद्र सिंह मरकाम, बाबू सिंह,जहान सिंह, जगतधारी सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता है यदि प्रशासन ने हमारी मांगों और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया,तो अब केवल चर्चा नहीं बल्कि सड़कों पर उतरकर निर्णय लिया जाएगा1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- कचारगढ़ यात्रा माता काली कंकालिन(प्रकृति शक्ति) की पावन धरा जनजाति समाज के प्रथम धर्म गुरु कुपार लिंगों की धर्म शिक्षा स्थल को सेवा जोहार करने सपरिवार पहुंच कर जनजाति चेतना समिति के पंडाल से अपने सनातन जनजाति संस्कृति परंपरा आस्था के विषय में विचार साझा किया ॥जनजाति समाज को धर्मांतरण से बचाने संविधान के अनुच्छेद ३४२ में संशोधन की मांग करने डीलिस्टिंग महागर्जना रैली दिल्ली रामलीला मैदान में २४ मई २०२६ को देश भर के जनजातीय समुदायों को लाखों की संख्या में एकत्रित होने का आह्वान एवं निमंत्रण दिया ॥4
- *कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर की लापरवाही से खून से सनी पंवरिया बाबा बायपास की पुलिया, चेतावनी के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, राहगीर गंभीर घायल।* मझगवां में पंवरिया बाबा बायपास मार्ग पर कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की जानलेवा लापरवाही अब राहगीरों के खून से लिखने लगी है। शुक्रवार को मीडिया द्वारा प्रमुखता से आगाह किए जाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी, जिसका खामियाजा कल एक निर्दोष राहगीर को भुगतना पड़ा। निर्माणधीन दूसरी पुलिया के पास बिना किसी दिशासूचक बोर्ड या सुरक्षा घेरे के छोड़े गए डेथ ट्रैप में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो अस्पताल में इलाजरत है, हैरानी की बात यह है कि पूर्व में चेताए जाने के बाद भी कंपनी ने स्थल पर न तो कोई रेडियम बोर्ड लगाया और न ही कोई चेतावनी संकेत दिया। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस निर्माण कार्य और अघोषित डायवर्सन ने रात के अंधेरे में राहगीरों की जान को आफत में डाल दिया है। कल हुई इस बड़ी दुर्घटना ने साफ कर दिया है कि कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को आम जनमानस की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। कंपनी की इस घोर लापरवाही और गैर- जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है, जो कभी भी किसी बड़ी अप्रिय घटना या जन-आक्रोश का कारण बन सकता है।1
- मैहर नगर में नल जल योजना पूर्ण होने के बावजूद जल स्रोत उपलब्ध न होने की गंभीर समस्या को भी पत्र के माध्यम से उठाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।3
- कटनी मजदूरी मांगने पर ठेकेदार द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- *युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* आदिवासी महिला पर हुए दुष्कर्म के मामले पुलिस के हथकंडों पर हाथ किसका निर्भीकता से कोई समझौता नहीं खबर/मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। होश में आने पर आरोपी ने उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर के कारण चुप रही।बताया गया कि घटना के समय पीड़िता का पति बाहर मजदूरी कर रहा था। पति के लौटने के बाद जब दोनों ने आरोपी से बात की तो उन्हें जातिसूचक गालियां और धमकियां दी गईं। इसके बाद दंपति ने रामनगर थाने में शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया।पीड़िता और उसके पति ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पुलिस की संवेदनशीलता और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है1