logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां।।।। जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार स्थित स्टेट हाईवे पर नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चार किशोर एक ही स्कूटी पर सवार होकर न केवल ट्रिपल राइडिंग बल्कि तेज रफ्तार में लहराते हुए स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच किया गया यह स्टंट किसी गंभीर हादसे को न्योता देता प्रतीत होता है। वही यह करतब सोशल मीडिया पर रील बनाने और ‘लाइक-व्यूज’ बटोरने के लिए किया गया था। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क हर समय व्यस्त रहती है। बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। ऐसे में बच्चों का इस तरह का स्टंट करना किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत यदि कोई अभिभावक नाबालिग को वाहन सौंपता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभी भी निचले स्तर पर है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर पुलिस प्रशासन, जालौन की गश्त बढ़ाई जाए, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत की जाए और स्टंट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

23 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां।।।। जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार स्थित स्टेट हाईवे पर नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चार किशोर एक ही स्कूटी पर सवार होकर न केवल ट्रिपल राइडिंग बल्कि तेज रफ्तार में लहराते हुए स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच किया गया यह स्टंट किसी गंभीर हादसे को न्योता देता प्रतीत होता है। वही यह करतब सोशल मीडिया पर रील बनाने और ‘लाइक-व्यूज’ बटोरने के लिए किया गया था। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क हर समय व्यस्त रहती है। बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। ऐसे में बच्चों का इस तरह का स्टंट करना किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत यदि कोई अभिभावक नाबालिग को वाहन सौंपता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभी भी निचले स्तर पर है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर पुलिस प्रशासन, जालौन की गश्त बढ़ाई जाए, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत की जाए और स्टंट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।
    1
    जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। 
होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय करिश्मा खेतों में काम करने गया था।देर शाम वापसी न होने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।किंतु उनका कोई पता न चल सका।इसी के चलते पीड़ित मालिक सरतेज सिंह ने थाने में अपने नौकर के लापता होने की तहरीर दी। मंगलवार को करीब दो बजे के आस पास थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की गई है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव का  रहने वाला 40 वर्षीय करिश्मा खेतों में काम करने गया था।देर शाम वापसी न होने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।किंतु उनका कोई पता न चल सका।इसी के चलते पीड़ित मालिक सरतेज सिंह ने थाने में अपने नौकर के लापता होने की तहरीर दी। मंगलवार को करीब दो बजे के आस पास थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बबीना विद्युत उपकेंद्र में हंगामा जालौन के कदौरा क्षेत्र स्थित बबीना विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवर अभियंता और लाइनमैन के बीच तीखी बहस और कथित अभद्र भाषा सुनाई दे रही है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन में आई खराबी और ड्यूटी सूचना को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला खुली नोकझोंक में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे उपकेंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना को लेकर बिजली विभाग की कार्यसंस्कृति और अनुशासन पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई करते हैं या यह विवाद भी कागजों में दबकर रह जाएगा।
    1
    बबीना विद्युत उपकेंद्र में हंगामा
जालौन के कदौरा क्षेत्र स्थित बबीना विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवर अभियंता और लाइनमैन के बीच तीखी बहस और कथित अभद्र भाषा सुनाई दे रही है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन में आई खराबी और ड्यूटी सूचना को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला खुली नोकझोंक में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे उपकेंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
हालांकि वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना को लेकर बिजली विभाग की कार्यसंस्कृति और अनुशासन पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई करते हैं या यह विवाद भी कागजों में दबकर रह जाएगा।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमारे यहाँ किनारे में बहुत गंदगी है और यहाँ पर कोई भी प्रधान काम नहीं करता नालियों में नशा अपनी सफाई और यहाँ की नालियाँ बंद भी कर रखे हैं कुछ गाँव के आस-पास ही उन्हें ना खोलते हैं तो कहाँ जाएगा शिकायत भी करने जाता हूँ तो कुछ सुनवाई नहीं होती है जिला जलाऊ कस्बा कुथुरु रूरा जाति की बात है
    1
    हमारे यहाँ किनारे में बहुत गंदगी है और यहाँ पर कोई भी प्रधान काम नहीं करता नालियों में नशा अपनी सफाई और यहाँ की नालियाँ बंद भी कर रखे हैं कुछ गाँव के आस-पास ही उन्हें ना खोलते हैं तो कहाँ जाएगा शिकायत भी करने जाता हूँ तो कुछ सुनवाई नहीं होती है जिला जलाऊ कस्बा कुथुरु रूरा जाति की बात है
    user_R Kumar
    R Kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by KD पत्रकारMEDIA
    1
    Post by KD पत्रकारMEDIA
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन का गालीबाज ARM, वाहन चैकिंग के दौरान ARM कमल किशोर आर्या ने की गाली-गलौच, वीडियो बना रहे वाहन चालकों से ARM की गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अपने पद की भी गरिया भूम गए जालौन के एआरएम के के मौर्या, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड का मामला!!!!!
    1
    जालौन का गालीबाज ARM, वाहन चैकिंग के दौरान ARM कमल किशोर आर्या ने की गाली-गलौच, वीडियो बना रहे वाहन चालकों से ARM की गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अपने पद की भी गरिया भूम गए जालौन के एआरएम के के मौर्या, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड का मामला!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक मार्ग दुर्घटना में दो लड़के जो कि पहाड़ पुर गांव के रहने वाले हैं घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा दोनों को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया है इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य कुछ जानकारी दे रहे हैं
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ एक मार्ग दुर्घटना में दो लड़के जो कि पहाड़ पुर गांव के रहने वाले हैं घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा दोनों को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया है 
इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य कुछ जानकारी दे रहे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन-शादी से पहले युवती ने फांसी लगाई, पिता की मौत का सदमा बना वजह........ यूपी के जालौन जिले से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में शादी से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को उसकी शादी तय थी, लेकिन एक सप्ताह पहले ही पिता की मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद वह गहरे सदमे में थी। इसी मानसिक आघात के चलते उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 14 मार्च को युवती की शादी होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक सप्ताह पहले ही पिता की अचानक मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक पिता के निधन के बाद नेहा गहरे सदमे में थी और काफी परेशान रहने लगी थी। इसी बीच उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    3
    जालौन-शादी से पहले युवती ने फांसी लगाई, पिता की मौत का सदमा बना वजह........
यूपी के जालौन जिले से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में शादी से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को उसकी शादी तय थी, लेकिन एक सप्ताह पहले ही पिता की मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद वह गहरे सदमे में थी। इसी मानसिक आघात के चलते उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 14 मार्च को युवती की शादी होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक सप्ताह पहले ही पिता की अचानक मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक पिता के निधन के बाद नेहा गहरे सदमे में थी और काफी परेशान रहने लगी थी। इसी बीच उसने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.