राजस्थान के कॉमेडियन चर्चा में, ‘पंकू-बन्नू’ की जोड़ी खत्म! दरार की इनसाइड स्टोरी पढ़ें राजस्थान के कॉमेडियन चर्चा में, ‘पंकू-बन्नू’ की जोड़ी खत्म! दरार की इनसाइड स्टोरी पढ़ें शेखावाटी के कॉमेडी जोड़ी 'पंकू-बन्नू' के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच 6 मई को पंकू उर्फ पंकज सोनी के समर्थक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सीकर के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण नूनावत के कार्यालय पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। सीकर: राजस्थान केशेखावाटी क्षेत्र के मशहूर कॉमेडी जोड़ी 'पंकू-बन्नू' का हंसी-मजाक अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो चुकी है। कभी अपनी जुगलबंदी से लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले पंकज सोनी उर्फ पंकू और बनवारीलाल गोस्वामी बन्नू अब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों पंकज सोनी के सोशल मीडिया पर उनके रोते हुए वीडियो ने दोनों के बीच उपजे विवाद को उजागर किया और उनके फैंस के बीच इसके बाद खलबली मच गई।जानें क्या लगाया आरोप और पूरा विवाद दरअसल, विवाद की शुरुआत 5 मई की रात को हुई। पंकज सोनी का आरोप है कि रात करीब 8 बजे सीकर पुलिस की टीम बिना किसी वारंट या कानूनी नोटिस के उनके घर में दाखिल हुई। पंकज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके बुजुर्ग माता-पिता और मामी के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया। पंकू का दावा है कि पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे CCTV कैमरे उखाड़ दिए और उन्हें घर खाली करने की धमकी दी।दोस्ती में दरार और संपत्ति का विवाद पंकज और उनके साथी कॉमेडियन कलाकार 'बन्नू' के बीच यह मनमुटाव नया नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले साल 28 सितंबर से ही दोनों के बीच एक मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी खींचतान का असर उनके पेशेवर जीवन पर भी पड़ा है। पंकू ने आरोप लगाया है कि बनवारी लाल और उनके साथी उनका घर हड़पना चाहते हैं और 5 मई की रात पुलिस ने उनके घर में घुसकर उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। वहीं इस मामले में बनवारी उर्फ बन्नू ने भी भावुक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। ये भी कहा था कि लोग केवल एक पक्ष सुनकर उन्हें गलत ठहरा रहे हैं। SP दफ्तर पर प्रदर्शन, रखी ये मांग बुधवार को पंकज सोनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सीकर के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण नूनावत के कार्यालय पहुंचे। समर्थकों की भारी भीड़ और बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा के लिए RAC (आरएसी) के जवान तैनात करने पड़े। पंकज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि घर में बिना वारंट घुसने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। अनसुलझे सवाल यह मामला अब राजस्थान की सबसे बड़ी 'सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी' बन गया है। बड़ा सवाल यह है कि जब 8 महीनों से कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं थी, तो 5 मई की रात पुलिस किसके दबाव में पंकज के घर पहुंची? फिलहाल, पुलिस की चुप्पी और पंकू के वायरल वीडियो ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

- राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची पिछले 4 महीने से लापता है। पुलिस द्वारा कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजन और ग्रामीण शिव थाना के बाहर धरने पर बैठ गए हैं, जिसे स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भी समर्थन मिला है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।1
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नारी शक्ति वंदन कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करेगा।1
- कॉमेडियन पंकू उर्फ पंकज सोनी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात के समय के इस वीडियो की सच्चाई और पूरा मामला अभी स्पष्ट नहीं है, जिस पर इंटरनेट पर जोरदार बहस छिड़ गई है।1
- जयपुर के आँधी में एक सड़क निर्माण का काम दो महीने से अधूरा पड़ा है, जिसमें सीमेंट न मिलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर कमीशन लेकर काम की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तत्काल जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- जयपुर की हरमाड़ा घाटी में एक तेज रफ्तार बोलेरो बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस से टकरा गई और पलट गई। इस भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें हरमाड़ा थाना पुलिस ने कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।1
- जयपुर में संत श्री मनोहर दास जी महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर में भक्ति और सेवा की वर्षों पुरानी परंपरा है। यहां चमत्कारों की कई कथाएं प्रचलित हैं, जिन पर श्रद्धालु गहरा विश्वास रखते हैं।1
- Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या। Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या। Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या।1
- तमिलनाडु में कल विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जिसमें शपथ ग्रहण का अंदाज भी बेहद खास रहेगा।1
- जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने पहले बोलेरो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह डिवाइडर पार कर सामने से आ रही एम्बुलेंस से जा भिड़ी। इस खौफनाक हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज और बोलेरो यात्री समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।1