Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया आज दिनांक 16 फरवरी को जिला अभिभाषक संघ दतिया के समस्त अधिवक्ता करेरा के अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर न्यायालीन कार्य से विरत रहे एवं न्यायालीन कार्रवाई में भाग नहीं लिया। विगत 14 फरवरी को करेरा में न्यायालय जाते समय अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके विरोध स्वरूप मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर जिला अभिभाषक संघ दतिया के अधिवक्ता न्यायालीन कार्यवाही से विरत रहे। अभिभाषक संघ सभा कक्ष में दोपहर 12:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह जाट एडवोकेट द्वारा की गई संचालन सचिव वीर सिंह दांगी द्वारा किया गया शोक सभा को अधिवक्ता गण छत्रपाल सिंह ,गणेश पांडे,गिर्राज सिंह ठाकुर ,मनोज सिंह चौहान ,श्री राम शर्मा राजेंद्र कुमार तिवारी, राघवेंद्र समाधिया, के एस मिश्रा आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता की हत्या की निंदा की एवं कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है पुलिस अपराधियों के साथ फ्रेंडली है अपराधियों में कानून का भय नहीं है इसलिए यह घटना हुई है।शोक सभा के पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर अधिवक्ता श्री सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई शोक सभा के पश्चात अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाए जाने की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र बनाए जाने की मांग की ।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में कुलदीप ताम्रकार ,श्वेता अवस्थी,बलवान सिंह पाल, अजय सिंह गुर्जर ,राजीव चौहान, राम प्रकाश त्रिवेदी ,राजेश शर्मा राजेश सक्सेना, रामसेवक यादव ,विनोद शर्मा, राकेश चौबे शिशिर खरे,नितिन पांडे, अरविंद कुमार लिटोरिया, रविंद्र बाल्मिक, बादाम सिंह कुशवाहा, लोकेंद्र सिंह दांगी, नीरज श्रीवास्तव ,विनय कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, लाखन सिंह चौहान, मोहर सिंह कौरव, अनंत राम पटेल, ज्ञान सिंह कुशवाहा, महेश दिनकर, पातीराम सिद्धार्थ, कमलेश मिश्रा आदि अधिवक्ता शोक सभा में एवं ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।1
- दाल मील रोड मांस प्रकरण की रिपोर्ट आई: गौ मांस की पुष्टि, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी इंदरगढ़ नगर के दाल मील रोड स्थित एक मकान से 2 जुलाई 2025 को बरामद किए गए संदिग्ध मांस के मामले में प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। गौ सेवकों को 13 फरवरी को जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि बरामद नमूना गाय का मांस है। इसके बाद 14 फरवरी शनिवार को भांडेर रोड पर गौ सेवकों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को मुस्तकीम खान के घर पर गौ सेवक दीपक शिवहरे और मनीष तिवारी को गौ मांस बिकने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अन्य गौ सेवकों को मौके पर बुलाया गया और वहां विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मांस को जब्त किया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था। प्रेस वार्ता में शिशुपाल सिंह चौहान ने बताया कि जांच रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है और उसमें साफ तौर पर पुष्टि हुई है कि जब्त मांस गौ मांस था। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल है—चाहे बेचने वाला हो या खरीदने वाला—सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। गौ सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। प्रेस वार्ता में मनीष तिवारी, पप्पू दुबे, किशोरी सोनी, दीपक उदेनिया सहित कई गौ सेवक मौजूद रहे। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं और क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।4
- डबरा में इंद्रेश महाराज जी की कथा होगी1
- इंग्लैंड की करेंसी के नाम पर युवती के साथ 95000 का ऑनलाइन फ्रॉड मामला क्राइम ब्रांच में #NewsImpact #GwaliorNews #onlinefraud #CrimeBranch #CrimeNews Gwalior Police1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Jitendra shakya2
- Post by दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई1
- अगर सभी लोग इसी प्रकार से गौ सेवा करें तो देश बदल जाएगा1
- आज नवग्रह शक्ति पुर्नप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर, वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज श्री के सायंकालीन कथा हेतु आगमन पर उनका स्वागत किया गया1