बेनीगंज में व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मारपीट और जान-माल की धमकी का आरोप, एसपी के आदेश पर दो नामजदों पर एफआईआर #हरदोई। जनपद के कोतवाली क्षेत्र #बेनीगंज में कथित व्यापार मंडल अध्यक्ष पर 'मुकदमें में सुलह न करने' को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। स्थानीय थाने में व्यापार मंडल अध्यक्ष को संरक्षण देने के चलते पीड़ित द्वारा एसपी से न्याय की गुहार लगाने पर एसपी के आदेश और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अब बेनीगंज पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धाराओं 115(2),351(3) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि बेनीगंज नगर निवासी दीपक कुमार(डी.के.राना) ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 15 अगस्त,2026 को करीब दोपहर एक बजे वह नवीन गुप्ता आयरन स्टोर की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कृष्णा नगर, बेनीगंज निवासी व कथित बेनीगंज के व्यापार मंडल अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा और मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा ने एक मुकदमे में सुलह न करने को लेकर दीपक के साथ मार-पीट व गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे भविष्य में जान-माल को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी, उक्त पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। दीपक ने घटना के बाद पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसका नाम-पता करके कोतवाली में लिखित शिकायत देने को कहकर चली गई। बेनीगंज थाने पर लिखित शिकायत और साक्ष्य देने के बाद भी स्थानीय पुलिस मामले को टालने में लगी रही। पीड़ित ने तब पुलिस अधीक्षक हरदोई को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई जिस पर एसपी के आदेश के चलते बेनीगंज पुलिस ने अब एफआईआर में लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा व मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा को नामजद करते हुए पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक विजय शुक्ला को सौंपी गई है। लव कुमार मिश्रा पर इससे पहले भी कूटरचित दस्तावेजों द्वारा जालसाजी/धोखाधड़ी करने, पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने, जान-माल की धमकी, गाली-गलौज व मार-पीट करने आदि मामलों को लेकर कई मुकदमें दर्ज हैं।

- 😂 कवि Ashok Chakradhar ने सुनाई ऐसी कविता कि #CM योगी समेत दोनों #डिप्टी CM हंसते-हंसते #लोटपोट! 😂 मंच पर कविता का अंदाज़ ऐसा रहा कि माननीय मुख्यमंत्री पूज्य MYogiAdityanath जी और दोनों उपमुख्यमंत्री माननीय Keshav Prasad Maurya जी एवं माननीय Brajesh Pathak जी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 😄 कविता, हास्य और राजनीतिक मंच का यह शानदार संगम देखन1
- उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि भ्रष्टाचार की कमाई का पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा !! उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि भ्रष्टाचार की कमाई का पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा !!1
- लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।1
- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक संस्कार और संस्कृति के साथ मजबूत राष्ट्र की नींव का आधार हैं बेटियाँ लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव -4 कार्यक्रम के अंतर्गत आज जानकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुये प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और संस्कार से प्रेरित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी ने विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहा कि बेटियाँ भारत की संस्कृति और संस्कार के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण में भारत की मजबूत आधारशिला हैं इसलिए बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में संपूर्ण समाज को प्रयास करना चाहिये। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि कि विद्यालय की छात्राओं को संयुक्त परिवार के महत्व बताने के साथ साथ उनके दादा-दादी, नाना-नानी को भी विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है जिससे बच्चे अपने परिवार के संस्कारों की जड़ो से सदैव जुड़े रहे इसके साथ ही श्रीमती सुधा तिवारी ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का ना केवल सर्वागीण विकास होता है वरन उनके अन्दर पढ़ाई के दौरान होने वाला तनाव भी कम होता है। इस अवसर पर विद्यालय की झरना यादव ने स्वरचित कविता - आओ विद्यार्थियों मिलकर एक उत्सव मनाए, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए, ये मंच मिला है तो कुछ करके दिखाए, जग में अपना नाम कमाए। सुरों से सुर मिलाकर कुछ गीत सजाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए। कुछ करके दिखाने का,ये समय कभी ना गंवाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सोक्ट के महामंत्री व जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी व परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख एवं जनविकास महासभा के महामंत्री अजय यादव, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला, सोक्ट की कोषाध्यक्ष जूही सहित विद्यालय के रिचा गोस्वामी, स्नेहा दीक्षित, रमा बाजपेई, स्मृति बिसारिया, निधि रॉय, झरना यादव सहित सहित लगभग 300 छात्राओं भाग लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।4
- लखनऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला। बालागंज क्षेत्र के मौजम नगर स्थित वार्ड गढ़ी पीर खां में खुशी फाउण्डेशन की ओर से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में बिरयानी, चाऊमीन और चाय आदि का वितरण किया गया। खुशी फाउण्डेशन की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया।1
- लखनऊ। पारा की शुभम सिटी में चोरों का आतंक, हाथ में असलहा लेकर घूमता युवक सीसीटीवी में कैद हंसखेड़ा की शुभम सिटी में चोरी की घटनाओं से दहशत हाथ में असलहा लेकर घूमता संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद देर रात संदिग्ध की हरकतों से कॉलोनी में मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस गश्त पर उठे सवाल सुरक्षा को लेकर कॉलोनीवासियों में बढ़ी चिंता लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त रोडवेज यात्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की बात कही गई है। इस सुविधा के तहत पात्र महिला यात्री रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की वरिष्ठ महिला यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकृत योजना, पात्रता और लागू होने की तारीख से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिवहन विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे।1
- *मां ने 2 बेटों को रॉड से पीटकर मार डाला:* गाजीपुर में मुंह में कपड़ा ठूसा, तेज आवाज में म्यूजिक बजायी; 9 साल की बेटी ने खोला राज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहलाइचा रजहटी गांव में एक मां द्वारा अपने ही दो सगे बेटों की लोहे की रॉड से पीटकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मां पूजा राजभर को हिरासत में ले लिया है।घटना का विवरणसाजिश: चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे, इसके लिए आरोपी महिला ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे कमरे में तेज आवाज में भक्ति गाना (म्यूजिक) बजा दिया।क्रूरता: महिला ने पहले बड़े बेटे करन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। जब छोटा बेटा आर्यन जान बचाकर भागने लगा, तो उसे भी जमीन पर गिराकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और रॉड से उसका सिर कूच दिया।बेटी ने बचाया जीवन: इस दौरान 9 वर्षीय बेटी प्रतिभा किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर भागी और दादी के पास जाकर छिप गई।राजफाश: बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को लोहे की रॉड छत से पीछे खेत में फेंकते हुए देख लिया था ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1