नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: “नगर के विकास में निभाएं अग्रणी भूमिका” – विधायक ऋषि त्रिपाठी नगर पालिका परिषद नौतनवा में शनिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “जनसेवा हमारी प्राथमिकता है। सभासद नगर के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में अग्रणी भूमिका निभाएं।” उन्होंने विश्वास जताया कि नव-शपथित सभासद जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया नवीन कुमार द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपनी मौजूदगी से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा तथा अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बुके और माल्यार्पण कर किया। समारोह के समापन पर नव-शपथ ग्रहण किए सभासदों ने एक स्वर में नगर के व्यापक विकास, स्वच्छता अभियान को गति देने, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

- hihihihihihihihhihihihihihihihihihihihihihihihihihihuhihih1
- घुघली ब्लॉक के पोखरभिंडा गांव में जश्न का माहौल है! UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में अरविंद कुमार गुप्ता का चयन वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। अरविंद की मेहनत, लगन और संघर्ष की यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पुरैना के सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज से प्राप्त की और बीकॉम गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया। प्रयागराज और दिल्ली में रहकर वर्षों की कठिन तैयारी के बाद उन्हें यह सफलता मिली। पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अरविंद ने साबित किया—सपने सच होते हैं, बस हिम्मत और मेहनत चाहिए। #UPPCS2024 #PCSResult #ArvindKumarGupta #Ghugli #Pokharbhinda1
- नौतनवा में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उबाल, अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू नौतनवा कस्बे में गैस एजेंसी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उपभोक्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं के डीएससी नंबर पर होम डिलिवरी बंद कर अवैध वसूली कर रही है। निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं और आधी रात से उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। अनशनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के निर्देशों की भी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारें लगवाकर सिलेंडर वितरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा— “अगर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और वृहद रूप लेगा। एजेंसी की मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” अनशन स्थल पर एसडीएम नवीन प्रसाद पहुंचे और अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि— “होम डिलिवरी की सौ फीसदी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। ओवररेटिंग की शिकायत की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब केवल समाधान ही स्वीकार होगा, भरोसे नहीं। इस दौरान सुधांशु वर्मा, सत्यम सोनी, अमन आनंद, संतोष निषाद, दीपेंद्र बरनवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, विंध्याचल मद्धेशिया, मानक वर्मा, उमाशंकर पांडेय, बसंत बहादुर गुरूंग, चेतन चौहान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौतनवा में गैस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग तेज, प्रशासन की परीक्षा जारी।1
- Post by Gajendra gupta1
- महराजगंज पुलिस अधीक्षक का तबादला1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया आँख के मरीजों के लिए निःशुल्क आँख का इलाज एवं चश्मा दिए जाने के लिए वार्ड निश्चित है! गरीब मजदूर किसानो को चश्मा नही दिया जाता है मरीज के मुताबिक जाँच के बाद चिकित्सक द्वारा बताया गया 400 रूपये लाइए चश्मा मिल जायेगा लेकिन ज़ब पैसा लेकर आँख का मरीज पंहुचा तो चिकित्सक यह कहकर भगा दिया कि जाइए चश्मा कही और बनवाइये यहां नही मिलेगा! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया मे निःशुल्क मिलने वाली चश्मा का करना पड़ता है भुगतान ऐसे मे देखा जाए तो सरकारी अस्पताल मे भी करना होता है मरीजों को भुगतान!1
- Post by राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार1
- महराजगंज के नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा राजधानी रेलवे अंडरपास में जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से भरे पानी की वजह से नरकटहा, चरका, गजरहां और अड्डा बाजार के लोगों को 1–2 KM की जगह 7 KM लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || Nautanwa News || Railway crosing . #Nautanwa #MaharajganjNews #UnderpassWaterlogging #GraminSamasya #maharajganj1