Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना बना रहे एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया।
सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना बना रहे एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो घायल,जिला अस्पताल में भर्ती बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में ईसाइयों की पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी घायल सवारी प्राथमिक उपचार के बाद घर चली गई। परिजनों के अनुसार 19 वर्षीय अनुज पुत्र रामनिवास थाना कोतवाली क्षेत्र की चौबे जी वाली गली, सिविल लाइंस का निवासी है और किराये का ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार सुबह वह प्रभा टॉकीज के सामने स्थित स्कूल में बच्चों को छोड़ने गया था। बताया गया कि इसी दौरान उसका दोस्त मयंक मणिनाथ निवासी वहां आ गया और उसने ई-रिक्शा चलाने की इच्छा जताई। उसी समय उन्हें सेटेलाइट जाने के लिए सवारी मिल गई, जिसके बाद मयंक ई-रिक्शा चलाने लगा। आरोप है कि ईसाइयों की पुलिया के पास तेज रफ्तार में कट मारने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अनुज और एक महिला सवारी घायल हो गईं। घटना के बाद मयंक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घायल सवारी उपचार के बाद अपने घर चली गई।2
- महिला के साथ युवक ने की मारपीट महिला ने की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत बरेली थाना क्षेत्र किला मोहल्ला बाकरगंज की रहने की रहने वाली नजरा मैं शिकायत में बताया मेरा लड़का गुमशुदा हो गया था मैं अपना पता लड़के का लेने गई किसी लड़के के घर उल्टा ही मुझे लड़के ने लातो घुसो से मारा1
- बरेली के रामपुर गार्डन निवासी सलोनी जौहरी का महंगा iPhone 16E बाजार में खरीदारी के दौरान गुम हो गया। कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई कर महज 20 मिनट में फोन ढूंढ निकाला और महिला को सुरक्षित वापस सौंप दिया। परिवार ने पुलिस की इस तत्परता और तकनीकी दक्षता की जमकर सराहना की।1
- पानीपत में कैबिनेट मंत्री के काफिले में दूसरी गाड़ियां घुस गईं और मंत्री पवार की गाड़ी से टकरा गईं। इस घटना से काफिले में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।1
- बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, एक ई-रिक्शा चोर को भी पकड़ा गया है, जिससे चोरी के मामले का खुलासा हुआ।1
- बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से पैसों की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने मामले में न्याय पाने के लिए सीधे एसएसपी से शिकायत की है।1
- लव जिहाद, जिम जिहाद और स्पा जिहाद को लेकर विहिप-बजरंग दल ने जताई नाराजगी, मुस्लिम जिम बंद कराने की मांग की लव जिहाद, जिम जिहाद और स्पा जिहाद को लेकर विहिप-बजरंग दल ने जताई नाराजगी, मुस्लिम जिम बंद कराने की मांग की1
- 7 साल के मासूम की मौत में स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा, भुता पुलिस ने प्रबंधक को दबोचा बरेली। थाना भुता क्षेत्र में स्कूल परिसर के बाहर कुएं में गिरकर हुई 7 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार ग्राम अंगदपुर खमरिया निवासी टिंकू बाबू ने 7 मई को सूचना दी थी कि उनका 7 वर्षीय बेटा लविश, जो कक्षा-2 का छात्र था, स्कूल के बाहर लगे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान वह पास में बने कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में लापरवाही पाए जाने पर थाना भुता में मु0अ0सं0 184/2026 धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार 8 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चिरौंजीलाल पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम अदीनपुर थाना भुता को गांव की मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को आत्मानंद विद्या मंदिर का प्रबंधक बताया और अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए अदालत में पक्ष रखने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना भुता के एसआई महेश कुमार और कांस्टेबल रचित कुमार शामिल रहे।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपये कीमत के 342 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह सफलता CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से मिली है, और अब इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।1