logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लितानी के योगेश नैन ने एमबीबीएस में दाखिला पक्का किया. पी.एस. सांगवान मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन ने दी शाबाशी, कहा चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म उकलाना,, लितानी गांव के प्रतिभाशाली छात्र योगेश नैन ने नीट-2026 में ऑल इंडिया रैंक 1603 हासिल कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। योगेश की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए भी एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।योगेश की सफलता पर गत सप्ताह थ्री डी इंस्टीट्यूट, उकलाना में उनका भव्य अभिनंदन किया गया था। संस्थान के चेयरमैन संजय धतरवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। पूरे संस्थान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर योगेश के पिता राजपाल नैन, जो राजकीय विद्यालय सुरेवाला में शिक्षक हैं, ने अपने पुत्र की सफलता का श्रेय थ्री डी इंस्टीट्यूट की समर्पित टीम को दिया। उन्होंने संजय धतरवाल को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से विश्वास था कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन उनके बेटे को सफलता की मंजिल तक अवश्य पहुंचाएगा। आज उनका यह विश्वास पूरी तरह सार्थक सिद्ध हुआ है।इसी क्रम में शुक्रवार को योगेश नैन ने अपने पिता राजपाल नैन के साथ डॉ. पी.एस. सांगवान मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र सांगवान से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. सांगवान ने योगेश को एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसका उपयोग समाज और मानवता की सेवा के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और समाज में विश्वास कायम रखना भी है। उन्होंने योगेश को ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों तथा थ्री डी इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा-निर्देशन के बल पर ही यह मुकाम हासिल हो सका है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में एक समर्पित चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य रहेगा।योगेश नैन की यह उपलब्धि लितानी ही नहीं, बल्कि पूरे उकलाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी सफलता बताया।

7 hrs ago
user_शान ए उकलाना न्यूज
शान ए उकलाना न्यूज
Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
7 hrs ago
1839cb5c-33eb-46af-912e-53d2ceaa19b5

More news from हरियाणा and nearby areas
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    4
    भिवानी ब्रेकिंग 
भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी 
भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी 
भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में 
डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान 
चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात 
डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    user_Narender
    Narender
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • "IESL को बड़ा झटका!" "जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला" "पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस" हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है। ✅ सदस्यता बहाल ✅ वोट देने का अधिकार वापस ✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश ✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    1
    "IESL को बड़ा झटका!"
"जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला"
"पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस"
हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है।
✅ सदस्यता बहाल
✅ वोट देने का अधिकार वापस
✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश
✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news
    1
    भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news
भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल कि 14वीं पुण्यतिथि मनाई #bhiwani #viral #viralvideo #bhiwaninews #news
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • PM Modi का Emotional Mode ON! बोले—आज बस आपसे बातें करता रहूं… आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करता रहूं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए Jantar Mantar से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। PM Modi ने कहा कि गलतियों से सीखना चाहिए और युवाओं को सही दिशा दिखाकर देश के निर्माण में उनकी ऊर्जा लगानी चाहिए। आप PM Modi के इस संदेश को कैसे देखते हैं?
    1
    PM Modi का Emotional Mode ON! बोले—आज बस आपसे बातें करता रहूं…
आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करता रहूं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए Jantar Mantar से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। PM Modi ने कहा कि गलतियों से सीखना चाहिए और युवाओं को सही दिशा दिखाकर देश के निर्माण में उनकी ऊर्जा लगानी चाहिए।
आप PM Modi के इस संदेश को कैसे देखते हैं?
    user_Awaaz saach ki/आवाज सच की
    Awaaz saach ki/आवाज सच की
    Local News Reporter रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाचंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India
    1
    चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाचंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India
चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Rohtak, Haryana•
    4 hrs ago
  • Rohtak VMC लेकर आया VIQ 2026: IIT-JEE और NEET की तैयारी के साथ ₹2.5 करोड़ की Rohtak VMC लेकर आया VIQ 2026: IIT-JEE और NEET की तैयारी के साथ ₹2.5 करोड़ तक की स्कॉलरशिप का सुनहरा अवसर
    1
    Rohtak VMC लेकर आया VIQ 2026: IIT-JEE और NEET की तैयारी के साथ ₹2.5 करोड़ की 
Rohtak VMC लेकर आया VIQ 2026: IIT-JEE और NEET की तैयारी के साथ ₹2.5 करोड़ तक की स्कॉलरशिप का सुनहरा अवसर
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    10 hrs ago
  • **विषय:** "डूब गया नरवाना पेरिस के ख्वाब दिखाकर यह क्या कर डाला रे, सारी जगह बीजेपी का घोटाला ही घोटाला रे" **स्थान:** नरवाना (जींद) **दिनांक:** 31 जुलाई 2026 ## नरवाना की बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर तीखा प्रहार हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं नरवाना से विधायक **कृष्ण कुमार बेदी** और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर के विकास के नाम पर दिए गए बड़े-बड़े आश्वासनों और वर्तमान में नरवाना की दुर्दशा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए हैं। > *"पेरिस बनाने के सुंदर ख्वाब दिखाकर सत्ता हासिल की गई, लेकिन आज थोड़ा सा जलभराव होते ही पूरा नरवाना डूब जाता है। विकास की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन का आलम है।"* > ## मुख्य मुद्दे एवं प्रमुख आरोप * **विकास के दावों की खुली पोल:** नरवाना को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और सुंदर शहर बनाने के जो वादे किए गए थे, वे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और गलियां जलमग्न हो जाती हैं। * **ड्रेनेज और सीवरेज निर्माण में अनियमितता:** नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के नाम पर आवंटित बजट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ है। आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव के नाम पर भारी घोटाला हुआ है। * **व्यापारियों और आम जनता का नुकसान:** दुकानों और रिहाइशी इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह बाधित है। * **जनप्रतिनिधि की उदासीनता:** स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या के समय माननीय मंत्री जी और प्रशासनिक अधिकारी धरातल पर समाधान निकालने की जगह केवल खोखले आश्वासन दे रहे हैं। ## प्रमुख मांगें 1. **तत्काल जल निकासी:** जलभराव से प्रभावित सभी मुख्य क्षेत्रों और कॉलोनियों से भारी पंपों के जरिए पानी की निकासी तुरंत की जाए। 2. **नुकसान का मुआवजा:** जलभराव के कारण जिन व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत विशेष मुआवजा दिया जाए। 3. **घोटालों की निष्पक्ष जांच:** विकास कार्यों, नालों के निर्माण और सफाई के नाम पर जारी हुए बजट की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। **जारीकर्ता:** **इंडिया न्यूज़ 9लाइव (जनता की आवाज)** *नरवाना (जींद)*
    1
    **विषय:** "डूब गया नरवाना पेरिस के ख्वाब दिखाकर यह क्या कर डाला रे, सारी जगह बीजेपी का घोटाला ही घोटाला रे"
**स्थान:** नरवाना (जींद)
**दिनांक:** 31 जुलाई 2026
## नरवाना की बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर तीखा प्रहार
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं नरवाना से विधायक **कृष्ण कुमार बेदी** और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर के विकास के नाम पर दिए गए बड़े-बड़े आश्वासनों और वर्तमान में नरवाना की दुर्दशा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए हैं।
> *"पेरिस बनाने के सुंदर ख्वाब दिखाकर सत्ता हासिल की गई, लेकिन आज थोड़ा सा जलभराव होते ही पूरा नरवाना डूब जाता है। विकास की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर भ्रष्टाचार व कुप्रबंधन का आलम है।"*
> 
## मुख्य मुद्दे एवं प्रमुख आरोप
* **विकास के दावों की खुली पोल:** नरवाना को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और सुंदर शहर बनाने के जो वादे किए गए थे, वे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और गलियां जलमग्न हो जाती हैं।
* **ड्रेनेज और सीवरेज निर्माण में अनियमितता:** नालों की सफाई, सीवरेज व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के नाम पर आवंटित बजट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ है। आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव के नाम पर भारी घोटाला हुआ है।
* **व्यापारियों और आम जनता का नुकसान:** दुकानों और रिहाइशी इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह बाधित है।
* **जनप्रतिनिधि की उदासीनता:** स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या के समय माननीय मंत्री जी और प्रशासनिक अधिकारी धरातल पर समाधान निकालने की जगह केवल खोखले आश्वासन दे रहे हैं।
## प्रमुख मांगें
1. **तत्काल जल निकासी:** जलभराव से प्रभावित सभी मुख्य क्षेत्रों और कॉलोनियों से भारी पंपों के जरिए पानी की निकासी तुरंत की जाए।
2. **नुकसान का मुआवजा:** जलभराव के कारण जिन व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों का आर्थिक नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत विशेष मुआवजा दिया जाए।
3. **घोटालों की निष्पक्ष जांच:** विकास कार्यों, नालों के निर्माण और सफाई के नाम पर जारी हुए बजट की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
**जारीकर्ता:**
**इंडिया न्यूज़  9लाइव (जनता की आवाज)**
*नरवाना (जींद)*
    user_Vishal Sharma journalist
    Vishal Sharma journalist
    Media company Narwana, Jind•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.