ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, पाटन प्रखंड में निकली विशाल शोभायात्रा पाटन (पलामू): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पाटन प्रखंड में ऐतिहासिक उत्साह, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा। सतोवा, जघासी, किशुनपुर, सेमरी, कुंदरी, सगुना, महुलिया, सुठा, नवादा, मेराल समेत कई गांवों से निकली शोभायात्राओं का भव्य मिलन पाटन चौक पर हुआ। यहां से सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विशाल जुलूस के रूप में सतोवा पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, सतोवा पंचायत मुखिया अखिलेश पासवान, पूर्व मुखिया सरोज रानी, नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, इंद्रदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व रविदास महासभा पाटन इकाई द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राम, मुरारी राम, जयमंगल राम, रामकिशुन राम, कृष्णकांत राम, ईश्वरी राम,श्यामलाल राम,रविंद्र राम, देवनाथ राम, महेश मोची, खेकू राम, सुरेंद्र राम, प्रवेश राम विकास कुमार,रंजय कुमार अक्षय कुमार,अखिलेश कुमार, शिवशंकर कुमार,मुकेश कुमार तूफानी राम सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रात्रि में सतोवा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास सुदर्शन यादव एवं व्यास राजमुनि झारखंडी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गांव से आए हुए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।

- Post by Dhananjay Singh1
- पाटन (पलामू): प्रखंड क्षेत्र के अस्थमा मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत एक्स-रे मशीन से सुसज्जित जांच वाहन को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया और अभियान की सफलता की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थमा मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अब मरीजों को जांच के लिए दूर अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा उनके गांव तक पहुंचेगी। जांच वाहन में एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों की प्राथमिक जांच मौके पर ही की जा सकेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह भी दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी और समय पर बीमारी का पता चल सकेगा।1
- छतरपुर (पलामू): पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने जंगल और वन्यजीवों की बदहाल स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पानी और चारे की तलाश में जंगल से भटककर हिरणों का एक झुंड शहर तक पहुंच गया, जहां कुत्तों के हमले में एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 हिरणों का झुंड सुबह हाई स्कूल मैदान तक पहुंचा था। इसी दौरान एक हिरण झुंड से बिछुड़कर सोनार मोहल्ला में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को अपने साथ ले गई। प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी, पानी की कमी और लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास सिकुड़ता जा रहा है। ऐसे में जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांव और शहर की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए 15 नाले बनाए गए हैं और डैम-चेकडैम में भी पानी की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई इलाकों में पानी की कमी और प्राकृतिक संसाधनों के घटने से जानवर भटक रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हिरणों का यह झुंड महुअरी क्षेत्र के जंगल से भटककर छतरपुर पहुंचा। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में नीलगाय, बंदर, लंगूर और हिरण जैसे जंगली जानवरों का गांवों में आना बढ़ गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है। यह घटना केवल एक हिरण की मौत नहीं, बल्कि उस संकट की चेतावनी है, जिसमें जंगल सिकुड़ रहे हैं और वन्यजीव इंसानी बस्तियों में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। अब जरूरत है कि जंगलों के संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास पर गंभीरता से काम किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- hamare mohammedganj mein bheemraj per aise ghatna Hui Jo Aaj Tak karm ko bahut kharab Laga pul ka halat pahle Se Hi kharab tha aur Aaj ek overloaded truck pul ke upar paar hone kagar per a gaye the vahan per homeguard upsthit the to bhi vah ek Shabd nahin bole aur kya pata yahan per bahut sare accident bhi ho gaye hain per yahan per Koi kaarvayi ka koi sudhar nahin kiya ja raha hai1
- गढ़वा के कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को भूमि माफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें गढ़वास जीवन संजय कुमार पांडे एवं गढ़वा अंचल अधिकारी द्वारा उसे रोक कर स्थानीय मुखिया को जमीन सौंप दिया गया1
- भारत आने वाले जहाज पर मारी ईरान ने गोल भारत में मचा हड़कंप1
- किसी भी प्रकार का काम करना है , ड्रेन मे , bridge 🌉,box kalbhat, संपर्क करे l 8757080799 पर4
- पलामू (पाटन): पाटन प्रखंड के केल्हार पंचायत अंतर्गत सखुई और निमिया गांव में भीषण आग लगने से किसानों की तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस आपदा से क्षेत्र के दर्जनों किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य जयशंकर कुमार सिंह (संग्राम सिंह) ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की और स्वयं दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे। उनके त्वरित हस्तक्षेप और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जिससे अन्य खेतों को चपेट में आने से बचाया जा सका। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि देखते ही देखते कई एकड़ में लगी रबी (गेहूं) की फसल जल गई। अफरातफरी के माहौल के कारण सभी प्रभावितों की सूची तत्काल तैयार नहीं हो सकी, लेकिन प्राथमिक आकलन में निम्नलिखित किसानों का भारी नुकसान दर्ज किया गया है: • परशुराम सिंह: 20 एकड़ • अजय सिंह: 12 एकड़ • शामों महरा: 7 एकड़ • सतेंदर सिंह: 5 एकड़ • नितेश कुमार: 5 एकड़ • राजेंद्र सिंह: 5 एकड़ • सीधी सिंह: 4 एकड़ • महेंद्र सिंह: 2 एकड़ • रघुनी सिंह: 2 एकड़ • सुधीर सिंह: 1 एकड़ इस अग्निकांड ने सखुई, निमिया और जोड़ा कला के किसानों की साल भर की मेहनत को चंद मिनटों में राख में बदल दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह उपज ही उनके परिवार के भरण-पोषण और जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन थी। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है। जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने राजस्व विभाग और कृषि विभाग से मांग की है कि: 1. अग्निकांड से हुए नुकसान का अविलंब भौतिक सत्यापन कराया जाए। 2. प्रभावित किसानों को उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें इस आर्थिक संकट से उबारा जा सके। घटना स्थल पर त्वरित एएसआई अमृका सिंह व थाना प्रभारी शशि सेखर पांडे पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया । मौके पर केल्हार मुखिया जैनुल सिद्दीकी, अक्षय कुमार, राहुल सिंह के अल्वा कई ग्रामीण मौजूद थे ।1