Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Live: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सदन में शपथ लेते हुए...
आजाद जमावादी
#Live: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सदन में शपथ लेते हुए...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुगलसराय में 'जागो हिंदू जागो' कार्यक्रम धर्मांतरण और लव जिहाद पर जताई गई चिंता मुगलसराय के हरिशंकरपुर गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 'जागो हिंदू जागो' जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने देश में बढ़ते धर्मांतरण और 'लव जिहाद' के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संगठन को इन मुद्दों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। राय ने चेतावनी दी कि यदि इन स्थितियों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य फैलाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना है। गोपाल राय ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं, बल्कि अपने समाज को जागरूक और सुरक्षित करना है।" कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता और संतोष चौहान ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा पांडे (राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री), ओपी कश्यप (राष्ट्रीय महासचिव), राजेश मौर्या (राष्ट्रीय मंत्री), डॉ. प्रवीण कुमार पांडे (प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), अखिलेश जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विमल चौहान (मंडल अध्यक्ष), विवेक चौहान (मंडल महामंत्री) और इसरार अहमद (जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष) शामिल थे। 'जागो हिंदू जागो' अभियान केवल चंदौली तक सीमित नहीं है। यह देश के कई अन्य शहरों जैसे जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और जौनपुर में भी चलाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने बताया कि चंदौली जिले में ऐसे 2 से 3 और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।1
- Post by John William4
- gaon ke logon ka mang hai donon taraf nali mein banane ka kasht karaya jaaye futhiya Chandauli Jila Hospital ka just piche Pani Tanki ke Bagal mein1
- जनपद चंदौली में कानून के राज के साथ-साथ अब जनता की सुनवाई भी हो रही है! 👮♂️ एसपी आकाश पटेल के आते ही अपराधियों में खौफ और आम जनता में विश्वास बढ़ा है। अवैध शराब पर लगाम और ईएमआई के नाम पर वसूली करने वाली कंपनियों को सख्त चेतावनी - इन फैसलों ने कप्तान साहब को जनता का चहेता बना दिया है। AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद रईस ने भी कप्तान साहब की जमकर तारीफ की है। क्या आपको भी लगता है कि हर जिले में ऐसे ही निडर और संवेदनशील अधिकारियों की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! 👇1
- मुगलसराय के स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। सुभाष पार्क के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने एक मनबढ़ युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। दुकानदार के अनुसार, बुधवार देर रात आरोपी युवक दुकान पर पहुंचा और कैश पेमेंट की मांग करने लगा। कैश न होने की बात कहने पर युवक आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए ठेले पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार काफी डरा-सहमा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Manish Dev1
- चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र में ‘जागो हिंदू जागो’ जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरिशंकरपुर गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल राय ने सभा को संबोधित करते हुए धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि सामाजिक संतुलन बना रहे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य किसी के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करना है। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों से एकजुट रहने और समाज की सुरक्षा के लिए संकल्प लेने की अपील की गई।1
- Post by John William1
- शुक्रवार को दोपहर क़रीब दोपहर क़रीब एक बजे सासाराम में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अभद्र टिप्पणी कर दलित समाज का अपमान किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता इस बयान से उजागर हुई है। कांग्रेस नेताओं ने सरमा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर विरोध और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में राधा प्रसाद सिंह, रिंकू देवी, राजेश्वर कुशवाहा, मनीष चौबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1