लखनऊ। दबंग युवकों ने युवक को रोककर बेल्ट लाठी डंडों से बेरहमी से की पिटाई ब्रेकिंग न्यूज़..... बिजनौर थाना क्षेत्र में सरे राह में दबंग युवकों ने युवक को रोककर बेल्ट लाठी डंडों से बेरहमी से की पिटाई, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी...... बिजनौर के माती गांव निवासी अभिषेक यादव उर्फ पुतान ने बताया है कि बीती रात फ्लिपकार्ट कंपनी के सामने कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उसे रोककर बेल्ट और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा...... पीड़ित के अनुसार मारपीट के बाद उसे जबरन अपने साथ ले जाकर तमंचा दिखाते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट का वीडियो वायरल...... पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि गंभीर घटनाक्रम के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को बचाने के उद्देश्य से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिससे मामले को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है..... पीड़ित ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, उचित धाराएँ बढ़ाने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है......

- लखनऊ में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन, ACP बीकेटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने किया पैदल गश्त। बीकेटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का अहसास कराया। एयरफोर्स रोड, सीतापुर हाईवे और अस्ति रोड समेत कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त की गई। लखनऊ के बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी और महिगवा थाना प्रभारी राधे श्याम मौर्य टीम के साथ मौजूद रहे। आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखना।1
- 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 मुंशी पुलिया चौकी से 10 मीटर दूर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बीच सड़क पर भर रहे सवारियां* राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया क्षेत्र में चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारियां भरते नजर आ रहे हैं, जिससे शाम के व्यस्त समय में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय नियमित पुलिस गश्त और यातायात व्यवस्था पर निगरानी की आवश्यकता होती है, लेकिन अक्सर मौके पर प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। गौरतलब है कि आज ही लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश और चेतावनी दी है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि मुंशी पुलिया क्षेत्र में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। अमन राठौर ✍️1
- दौली खेड़ा के पास हरे पेड़ों के कटान का आरोप, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल लखनऊ। वन रेंज दुबग्गा अंतर्गत थाना काकोरी क्षेत्र के दौलीखेड़ा के पास हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी की खुलेआम लोडिंग की जा रही है। और ट्राली पूरी तरह लकड़ी से भरी हुई देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, जिससे हरियाली को नुकसान पहुँच रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित वन विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण लकड़ी ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने वन दरोगा विजेंद्र सिंह पर भी लकड़ी ठेकेदारों से मिलीभगत और कार्यवाही न करने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार हरियाली बढ़ाने और वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में यदि अवैध कटान की शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो यह पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वन दरोगा विजेंद्र सिंह ने सूखे पेड़ बात कर अपना पल्ला झाड़ लिया जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां पर काफी बड़े पैमाने पर कटान चल रहा है और लोडिंग कर आरा मशीनों पर लकड़ी भेजी जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।1
- लखनऊ- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट पर। प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। मंदिरों, घाटों और संवेदनशील इलाकों की CCTV से 24 घंटे निगरानी। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, एडवाइजरी जारी। डायल-112, एंटी रोमियो स्क्वॉड और LIU की टीमें रहेंगी सक्रिय। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। लखनऊ पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।।1
- लखनऊ। तेज रफ्तार से जा रही एक स्कूल वैन ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। लखनऊ के डालीगंज पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को तेज रफ्तार से जा रही एक स्कूल वैन ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पत्रकार ज़ैद खान1