logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सावन से पहले गोला गोकर्णनाथ में DM-SP ने संभाला मोर्चा, नीलकंठ मैदान में की बैठक और निरीक्षण* *लखीमपुर खीरी* जिला लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोला गोकर्णनाथ में सावन माह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सावन के पहले सोमवार से पहले शनिवार को जिला अधिकारी *अंजनी कुमार*, पुलिस अधीक्षक *ख्याति गर्ग*, गोला विधायक *अमन गिरी* और नगर पालिका अध्यक्ष *विजय शुक्ला 'रिंकू'* ने नीलकंठ मैदान पहुंचकर बैठक की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। गोला गोकर्णनाथ धाम में सावन के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Sonu
Sonu
Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
ced4e3c4-ba22-4f56-a89b-78aa306bba6c

*सावन से पहले गोला गोकर्णनाथ में DM-SP ने संभाला मोर्चा, नीलकंठ मैदान में की बैठक और निरीक्षण* *लखीमपुर खीरी* जिला लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोला गोकर्णनाथ में सावन माह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सावन के पहले सोमवार से पहले शनिवार को जिला अधिकारी *अंजनी कुमार*, पुलिस अधीक्षक *ख्याति गर्ग*, गोला विधायक *अमन गिरी* और नगर पालिका अध्यक्ष *विजय शुक्ला 'रिंकू'* ने नीलकंठ मैदान पहुंचकर बैठक की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। गोला गोकर्णनाथ धाम में सावन के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    1
    पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.