Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का आलम एक दूसरे पर थोपी जा रही जिम्मेदारी बेतरकीब लगे वाहन बन रहे हादसों का कारण आखिर जिम्मेदार कौन, किसी के पास नहीं जवाब RPF पुलिस ,GRP पुलिस या स्थानीय ट्रैफिक या मानटाउन थाना पुलिस ऐसी स्थिति में यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ रहा है सामना बिना इजाजत प्राइवेट बस सिटी बस टैक्सी गाड़ियां होती है खड़ी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाला नहीं है कोई भी विभागीय अधिकारी समय रहते अगर हो ऐसे मामले पर कार्रवाई तो यात्रियों को होने वाली असुविधा से पाया जा सकता है निजात।
Lokesh Tatwal
सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का आलम एक दूसरे पर थोपी जा रही जिम्मेदारी बेतरकीब लगे वाहन बन रहे हादसों का कारण आखिर जिम्मेदार कौन, किसी के पास नहीं जवाब RPF पुलिस ,GRP पुलिस या स्थानीय ट्रैफिक या मानटाउन थाना पुलिस ऐसी स्थिति में यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ रहा है सामना बिना इजाजत प्राइवेट बस सिटी बस टैक्सी गाड़ियां होती है खड़ी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाला नहीं है कोई भी विभागीय अधिकारी समय रहते अगर हो ऐसे मामले पर कार्रवाई तो यात्रियों को होने वाली असुविधा से पाया जा सकता है निजात।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बुधवार को मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से दिनांक 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है। जिसमें सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के ऋण संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा। सचिव समीक्षा गौतम ने बैंक व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समय सीमा में अपनी-अपनी बैंक शाखाओं के प्री-लिटीगेशन प्रकरणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं लंबित प्रकरणों की सूची जिला एवं सेवा प्राधिकरण एवं संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जारी नोटिसों की तामील समय पर की जा सके। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया1
- टोंक में आज विवाह समारोह में बड़ा हादसा हुआ जहां पर डीजे के बैक लेने के दौरान बच्चे कुचले गए जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए सदर थाना अंतर्गत गोल डूंगरी का है मामला।1
- किसानो का 49 वे दिन भी धरना जारी रहा1
- #गंगापुरसिटी नगर परिषद में व्यापारियों व एडीएम की सकारात्मक वार्ता, अतिक्रमण पर बनी सहमति गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में व्यापारियों एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर के बीच हुई बैठक में सकारात्मक पहल सामने आई। नया बाजार के दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे तथा इस संबंध में लिखित ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में सहमति बनी कि अतिक्रमण का चिन्हीकरण व्यापारियों की सहमति से किया जाएगा। पूर्व निर्णय के अनुसार नालियों के ऊपर फेरा कवर/दासा के अलावा नालियों से बाहर बेंच, स्टॉल या अन्य सामान रखना अतिक्रमण माना जाएगा और उसे चिन्हित किया जाएगा। व्यापारियों ने कचहरी रोड पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नालों के ऊपर सुरक्षा जाल नहीं लगाए जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। खुली नालियों के कारण ग्राहकों के खड़े होने में परेशानी तथा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से स्पष्ट योजना बताने की मांग की। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल बजट का अभाव है, लेकिन 31 मार्च तक कचहरी रोड के नालों पर सुरक्षा जाल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद बजट उपलब्ध होते ही अन्य बाजारों में भी 5–7 दिवस के भीतर जाल लगाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एडीएम ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।1
- गंगापुर सिटी के बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया1
- Post by Beerulal Dhanka1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- * जिला स्पेशल टीम टोंक की नशे के विरूद्ध बडी कार्यवाही ।। * > टोंक डीएसटी टीम द्वारा बरोनी थाना क्षेत्र के बरोनी गांव में छापामार कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्तियों के कब्जे से एक मोटरसाईकल पर करीबन 75000 रूपये कीमत का डेढ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया तथा खरीद फरोख्त राशि 83500 रूपये नकद जप्त किये गये।1
- गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष1