रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर के शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। मंदिर के पुजारी आदेश पाठक ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी। पुजारी पाठक ने बताया कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से की गई उपासना से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए दर्शन कर रहे थे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में मां दुर्गा के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अंकुर निगम, राकेश गुप्ता और वीरू पाटिल सहित कई गणमान्य लोग भी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने बताया कि मंदिर में आकर उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजता रहा। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

- #MissionShakti5 द्वितीय चरण के तहत महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए निकाली गई भव्य बाइक रैली आज दिनांक 20.03.2026 – उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान 'मिशन शक्ति' फेज 5 द्वितीय चरण के तहत, बाराबंकी जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्कूटी रैली रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग (आईटीएसएस)- बस अड्डा- पटेल तिराहा- नाका - पल्हरी पहुंची, जहां से वापस होकर उसी मार्ग से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। #MissionShakti5 अभियान का उद्देश्य महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पन्त, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार, यातायात प्रभारी श्री रामयतन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- बाराबंकी पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- *रामनगर थाना क्षेत्र के यश सोनी केस में कार्रवाई की मांग तेज—गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच को लेकर प्रशासन पर बढ़ा दबाव* बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र में रहने वाले 16 वर्षीय यश सोनी पुत्र बिरजू सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर अब जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मूल रूप से जनपद गोंडा का रहने वाला है, जो बीते लगभग 5 वर्षों से बाराबंकी के रामनगर में रह रहा था और यहीं पर अपना जीवनयापन कर रहा था। इसी मामले को लेकर सोनार नरहरी सेना के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के सामने स्पष्ट कहा कि— “घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना बेहद गंभीर है और इससे समाज में भारी असंतोष व्याप्त है।” उन्होंने मांग की कि नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।2
- भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन जिंदाबाद1
- ये बारिश नहीं ये अन्नदाता के लिए एक दुःखो का पहाड़ टूटा है1
- बहराइच के फखरपुर थाने क्षेत्र कैसरगंज सिंगाही गांव में रोड पर भरा हुआ पानी से बहुत आदमी लोगों को चोट सफेद पहुंचती है हमारे गांव में रोड खराब है जो सरकार से निवेदन है कि रोड को हाल ही में बनवाया जाए बहुत से लोग गरीब लोग रोड पर गिरते हैं और चोट मोच कहते हैं इसलिए हमारी सरकार से यही कहना है कि हमारे गांव की रोड बनवा दे आपका आज्ञाकारी शीश पंडित दीप नारायण तिवारी3
- *आगरा में थाने के भीतर दरोगा जी ने डायरी आगंतुकों की ओर सरकाई, आगंतुकों ने डायरी में कुछ रखा और डायरी दरोगा जी की तरफ बढ़ा दी। दरोगा जी ने डायरी खोली, कुछ निकाला और रख लिया। डायरी सरका सरकी का सीन CCTV में कैद हो गया।* *आम बोलचाल की भाषा में इसे रिश्वत बोलते हैं। फिलहाल आगरा की अछनेरा कोतवाली के एसएसआई साहब सस्पेंड हो गए हैं।*1
- हमारे गांव में रोड खराब है जो सरकार से निवेदन है कि रोड को हाल ही में बनवाया जाए बहुत से लोग गरीब लोग रोड पर गिरते हैं और चोट मोच कहते हैं इसलिए हमारी सरकार से यही कहना है कि हमारे गांव की रोड बनवा दे आपका आज्ञाकारी शीश पंडित दीप नारायण तिवारी3
- अलीगढ़। दो तस्वीरें इस वक्त पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ वीडियो में खुलेआम सड़क पर गोली चलाते हुए दबंग नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ वही लोग पुलिस की गाड़ी से उतरते हुए, लंगड़ाते हुए इंस्पेक्टर के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बीजेपी से जुड़े युवा नेता हैं। इन्होंने शायद यह समझ लिया था कि “सरकार अपनी है, जो चाहेंगे वही करेंगे”, लेकिन ये भूल गए कि अलीगढ़ में कप्तान नीरज जादौन जैसे सख्त अफसर तैनात हैं, जो गलत को गलत और सही को सही कहने के लिए जाने जाते हैं। जोश में होश खोकर इन लोगों ने खुलेआम फायरिंग जैसी गंभीर वारदात को अंजाम तो दे दिया, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं पाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 🔴 दबंगई दिखाने निकले थे… अब सलाखों के पीछे हैं! 🔴 अलीगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया — कानून से बड़ा कोई नहीं!2