32 साल बाद भी जिंदा है शहीद की शौर्यगाथा, कृष्ण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि आजमगढ़। 32 साल बीत गए... तारीखें बदलीं, सरकारें बदलीं, सत्ता के चेहरे बदले, लेकिन जहानागंज के मुस्तफाबाद स्थित शहीद पार्क में अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह ‘शौर्य चक्र’ की प्रतिमा के सामने आज भी हर सिर श्रद्धा से झुक जाता है। मौका था देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की 32वीं पुण्यतिथि का। पूर्व सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूरा शहीद पार्क “भारत माता की जय” और “अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। पूर्व सैनिकों के योगदान को भी याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 32 साल गुजर गए, लेकिन शहीद की शौर्यगाथा आज भी जिंदा है... क्योंकि देश अपने वीरों को कभी नहीं भूलता। “जब तक सूरज-चांद रहेगा, कृष्ण कुमार तेरा नाम रहेगा!”
32 साल बाद भी जिंदा है शहीद की शौर्यगाथा, कृष्ण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि आजमगढ़। 32 साल बीत गए... तारीखें बदलीं, सरकारें बदलीं, सत्ता के चेहरे बदले, लेकिन जहानागंज के मुस्तफाबाद स्थित शहीद पार्क में अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह ‘शौर्य चक्र’ की प्रतिमा के सामने आज भी हर सिर श्रद्धा से झुक जाता है। मौका था देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की 32वीं पुण्यतिथि का। पूर्व सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूरा शहीद पार्क “भारत माता की जय” और “अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। पूर्व सैनिकों के योगदान को भी याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 32 साल गुजर गए, लेकिन शहीद की शौर्यगाथा आज भी जिंदा है... क्योंकि देश अपने वीरों को कभी नहीं भूलता। “जब तक सूरज-चांद रहेगा, कृष्ण कुमार तेरा नाम रहेगा!”
- 🇮🇳 जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा से गूंजा नगर आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह से पहले छात्र-छात्राओं ने जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने तथा ओटीपी, बैंकिंग और निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 🇮🇳 तिरंगे की शान, बच्चों का जोश और देशभक्ति का जुनून—जहानागंज में स्वतंत्रता दिवस बना यादगार। 📸 देखिए कार्यक्रम की खास तस्वीरें—Devpuria Times पर।1
- अतरौलिया में सुभासपा का महा-सम्मेलन — मंत्री ओपी राजभर बोले— "आजमगढ़ में खत्म हुई सपा की गुंडई", अरुण राजभर का दावा— "अतरौलिया में परिवर्तन तय"1
- सौरभ हत्याकांड पर घनश्याम विश्वकर्मा का बड़ा बयान, सरकार पर साधा निशाना सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान! लीलापुर थाना क्षेत्र में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है। वहीं, मृतक के परिजन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर आजमगढ़ के समाजसेवी घनश्याम विश्वकर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में विश्वकर्मा समाज से जुड़े 5 लोगों की हत्याएं सामने आई हैं और इन घटनाओं को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन घटनाओं पर भाजपा के नेताओं की आवाज क्यों नहीं सुनाई दे रही है। देखिए TV24 NEWS EXPRESS की पूरी रिपोर्ट और जानिए इस हत्याकांड को लेकर घनश्याम विश्वकर्मा ने क्या कहा। #SaurabhVishwakarma #SaurabhMurderCase #Lilapur #Pratapgarh #VishwakarmaSamaj #BreakingNews #UPNews #TV24NewsExpress1
- बारा *मोहम्मदाबाद की सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग, बजट पास नहीं होने से दिक्कतें प्रधान बता रहे हैं कि अभी पता नहीं कब चुनाव होगा कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें1
- समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम व स्वाट टीम जनपद मऊ द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को पखईपुर अण्डरपास के पास से मु0अ0स0- 278/2026 धारा 309(4), 317(2), 317(4), 61(2)ए, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त गण क्रमशः 1. सुमित यादव उर्फ मिठाई यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी अछार सिंघलपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, 2. विकास यादव पुत्र राम नरायण यादव निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर, 3. नितिन कुमार उर्फ शुभम पुत्र भिक्खी राम निवासी बीबीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से छीनी गयी एक अदद चेन पीली धातु, एक अदद पैन कार्ड तथा लूटे गये कुल- 3450/- रुपये व एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल व एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर बरामद किया गया । उल्लेखनीय है कि गुप्ता मेडिकल स्टोर बढुआ गोदाम के पास दिनांक 09 अगस्त 2026 को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी को कट्टा सटाकर एक अदद सोने की चेन, बीस हजार रुपया नगद व एक अदद मोबाइल लूट लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे वादी मुकदमा जयप्रकाश मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या नि0 ताजोपुर डाडेपार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्तगण की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम व स्वाट टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्त गण 1.सुमित यादव उर्फ मिठाई यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी अछार सिंघलपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष 2. विकास यादव पुत्र राम नरायण यादव निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष 3. नितिन कुमार उर्फ शुभम पुत्र भिक्खी राम निवासी बीबीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष को पखईपुर अण्डरपास के पास से दिनांक 16 अगस्त 2026 को समय करीब 8.55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से छीनी गयी एक अदद चेन पीली धातु ,एक अदद पैन कार्ड तथा लूटे गये कुल 3450/- रुपये व एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल व अवैध एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने मिलकर प्लान बनाया कि जयप्रकाश मौर्या प्रतिदिन दुकान की बिक्री का पैसा लेकर आते जाते है, दुकान से आते जाते रास्ते में मिलकर लूट लेंगे। कई दिनों से हम चारो लोग (विकास, सुमित यादव, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार) मिलकर उसकी रैकी करते थे लेकिन मौका नहीं मिल रहा था कि दिनांक 09 अगस्त 2026 को हम लोग जय प्रकाश के पीछे-पीछे बढुआ गोदाम आये तथा हम लोग अन्जाने में सर्विस रोड पर उतर गये थे देखे कि जय प्रकाश मौर्या मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिये रुक गया थे, फिर हम लोग गाडी को मन्दिर के पास सर्विस रोड पर ही खड़ा किये तथा नितिन व प्रदीप गाड़ी से उतरे तथा सुमित मे बाइक मे बैठा रहा । नितिन तथा प्रदीप तमंचा लेकर कट से हाइवे पर चढकर आगे गये, जय प्रकाश मेन रोड पर ही गुप्ता मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा होकर दवा ले रहा था कि नितिन व प्रदीप ने उसे असलहा सटाकर उसके गले से सोने की चेन व उसके जेब से बीस हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया फिर दोनो जल्दी से गाड़ी पर आकर बैठे और हम तीनों नसीरपुर मोड़ से वनदेवी कहिनौर होते हुए चले गये थे। 10 अगस्त 2026 को रात्रि में हम सभी चारो लोग अक्षार की तरफ खेत में मिले तथा जयप्रकाश मौर्या के पास से छीने गये पैसे हम सभी ने मिलकर पांच-पांच हजार आपस में बांट लिया था तथा जय प्रकाश का मोबाइल जो हम लोगो ने छीना था नितिन के पास से मिला है तथा जय प्रकाश की छीनी गयी चेन विकास यादव के पास से बरामद हुई है, हम लोगो के जेब से जो रुपया मिला है वही पैसा बचा है और पैसा खर्च हो गया है। हम लोग इसी मोटर साईकिल से घूम फिरकर रैकी करते हैं और शाम के समय मौका मिलने पर इसी तमन्चे के बल पर लोगो को डरा धमका कर लूट कर भाग जाते हैं । आज भी हम लोग किसी व्यक्ति को लूटने के लिये सुबह से ही रैकी करने जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण पेशेवर अभ्यस्त अपराधी है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/ 61(2)ए/318(4)/ 336(3)/338 बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया ।2
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- मऊ: बढ़ुआ गोदाम के पास लूट और छिनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!1
- आईपीएस अधिकारी की माताजी की संदिग्ध मौत, लूट-हत्या का मुकदमा दर्ज अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के धमरूआ गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव निवासी आईपीएस अधिकारी आशू मिश्र की माताजी इंदिरा मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मालीपुर पुलिस ने लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों की सूचना मिलने के बाद आशू मिश्र अपने गृह जनपद स्थित आवास पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।1