नदी थाना पुलिस की कार्रवाई: फरार अभियुक्त जेठूली से गिरफ्तार। नदी थाना पुलिस की कार्रवाई: फरार अभियुक्त जेठूली से गिरफ्तार। नदी थाना क्षेत्र में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 76/2026 में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त राजेश को पुलिस ने जेठूली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेठूली में छापेमारी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बताया जाता है कि यह मामला उत्पाद अधिनियम से संबंधित है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
नदी थाना पुलिस की कार्रवाई: फरार अभियुक्त जेठूली से गिरफ्तार। नदी थाना पुलिस की कार्रवाई: फरार अभियुक्त जेठूली से गिरफ्तार। नदी थाना क्षेत्र में उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 76/2026 में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त राजेश को पुलिस ने जेठूली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेठूली में छापेमारी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बताया जाता है कि यह मामला उत्पाद अधिनियम से संबंधित है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
- फतुहा में भीषण सड़क हादसा, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर। फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) और एम्स, रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक पल्सर बाइक सवार ने सड़क किनारे काम कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैशाली जिले के तेरसिया निवासी अक्षय राय का पैर टूट गया वो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया गांव निवासी अखिलेश राय , और बुद्धदेव चक निवासी आकाश कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार तथा कच्ची दरगाह निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। इनमें गोलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आज फतुहा विधानसभा के दक्षणी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुई @highlight4
- फतुहा प्रखंड प्रमुख के पद से रजनीश कुमार का हुआ सफाया... पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप।।1
- फतुहा प्रखंड प्रमुख के पद से रजनीश कुमार का हुआ सफाया... पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप।।1
- ताला तोड़ कर लाखो की चोरी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित स्टार हॉस्पिटल के नजदीक कारोबारी कृति सौरभ के घर चोरों के एक गिरोह ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण ,लाखो नगद रुपए ,और एक घरेलू सिलेंडर की चोरी कर ली है ,बताया जाता है कि पूरा परिवार जगन्नाथ पुरी उड़ीसा पूजा अर्चना करने के लिए 27 मार्च 2026 को गए थे ,31 मार्च 2026 जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के बाद घर लौटे तो देखें कि पूरा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है ,सोने चांदी के कीमती आभूषण ,एक घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर ली गई है , कारोबारी कृति सौरभ ने बाईपास थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है ,कीर्ति सौरभ की पत्नी पूजा कुमारी ने बताया कि जगन्नाथ पुरी उड़ीसा दर्शन करने के लिए पूरे परिवार के साथ गए थे ,घर बापस लौट देखे कि पूरा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है गोदरेज ۔अलमारी का सामान बिखरा हुआ है ۔सासू मां का कीमती सोने चांदी के जेवरात ,भाभी का सोने चांदी का जेवरात ,स्वयं का सोने चांदी का आभूषण नगद लाखों रुपए ۔एक घरेलू सिलेंडर चोरी कर लिया गया है ۔पुलिस को सूचना दी गई है ,साथ ही थाने में लिखित आवेदन दिया गया है ,मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है ,वही बाईपास थाना के सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बताया है कि चोरी की घटना का मामला दर्ज किया गया है ,एफएसएल की टीम की मदद से और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है,#ApnaCityTakNews #PatnaPolice #ApnaCity #Craime #चोरी #VairlNew4
- फतुहा - फतुहा इलाके में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कुल पाँच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को पीएमसीएच और एनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पटना की ओर से बख्तियारपुर की ओर जारही एक पल्सर बाइक सवार सड़क किनारे खड़े एक लेबर जो घर बनाने का काम कर रहा था, को जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे उनका पैर टूट गया। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी.इस जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक भी जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान वैशाली जिला के गंगा बृज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी अखिलेश राय,आकाश कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार (सभी बुद्धूचक निवासी) और गोलू कुमार (बंका घाट, पटना सिटी निवासी ) के रूप में हुई है। इनमें गोलू कुमार आकाश कुमार संजय कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.3
- फतुहा प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार का हुआ सफाया देखें पूरी रिपोर्ट....!!!1
- अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई। 12 सदस्यों ने हटाने के पक्ष में किया मतदान, विरोध में एक भी मत नहीं। फतुहा , संवाददाता : 1 अप्रैल 2026 प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान के बाद प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया। इस निर्णय के साथ ही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल पर विराम लग गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 मार्च 2026 को बैठक की तिथि तय की गई थी, जिसके तहत 1 अप्रैल को मतदान कराया गया। कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों में से 12 सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी 12 सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को हटाने के पक्ष में अपना मत दिया, जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। इस प्रकार सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक में उप प्रमुख संतोष कुमार मौजूद रहे, वहीं परिवेक्षक के रूप में अभीलासा सिन्हा की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया। इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।2