Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा और महेवा का रोड बना तालाब जगह जगह गड्ढों में तकदीर आखिर क्यों देखिए खास रिपोर्ट
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा और महेवा का रोड बना तालाब जगह जगह गड्ढों में तकदीर आखिर क्यों देखिए खास रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ जिले के लिधौरा से महेवा रोड पर कभी भी हो सकता है बहुत बड़ा हादसा आखिर किस अनहोनी का है इंतजार देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ1
- Post by BHOPAL JILA BURO1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- टीकमगढ़ जिले में मातृ धाम छिपरी में महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय कार्यक्रम के संबंध मेंमहाराजजी ने मीडिया से किया संवाद मातृधाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 9 से 15 फरवरी तक किया जाएगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें 14 फरवरी को मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और 15 फरवरी को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन शामिल हैं ¹। महाराज श्री रविशंकर जी ने सभी श्रद्धालुओं को इस महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया है और नशे से दूरी बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का आयोजन मां शारदा की पहाड़ी पर किया जाएगा, जहां दो साल पहले भगवान सदाशिव की 70 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी ¹। इस महोत्सव में प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें 5 लाख से 7 लाख लोग जुटने की संभावना है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और लोक कल्याण के लिए किया जा रहा है1
- रामटौरिया// क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच बढ़ते समन्वय की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। बमनौरा थाना क्षेत्र के रामटौरिया पुलिस चौकी में रामटौरिया ग्राम वासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के विशेष सहयोग से एक भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल कन्याभोज का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ द्वारा हनुमान जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। ख्याति प्राप्त भजन मंडलियों ने जब वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर सुंदरकाण्ड की चौपाइयां पढ़नी शुरू कीं, तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सुंदरकाण्ड के बीच-बीच में हनुमान जी के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। पूरा चौकी परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जो किसी उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें किसी एक पक्ष का नहीं, बल्कि रामटौरिया ग्राम वासियों और पूरे क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि व्यवस्थाओं को संभालने में भी पुलिस का हाथ बंटाया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि पुलिस और जनता मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल कन्याभोज का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कन्याओं को भोज कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। "जब पुलिस और जनता एक साथ मिलकर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं, तो आपसी विश्वास मजबूत होता है। रामटौरिया क्षेत्र की यह एकजुटता वाकई सराहनीय है।"4
- लिंक एक्सप्रेसवे ओर डिफेंस कॉरिडोर के लिये भूमि अधिग्रहण का रवि खरे हरदुवा ब्लॉक अध्यक्ष बामौर भारतीय किसान यूनियन ओर सैकड़ों किसानो ने विरोध किया और असहमति दर्ज कराई साथ ही तहसील का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग की रवि खरे हरदुवा ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अब किसानों के साथ झल कपट ओर लूट नहीं होने देने उन्होंने कहा कि अगर बिना अनुमति किसी भी प्रकार से गलत तरीके से अधिग्रहण करने का प्रयास अगर किया गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा किसान अब सड़कों पर आएगा। इस अवसर पर। कमलेश लंबरदार जी जिलाध्यक्ष झांसी उत्तम सिंह मंडल अध्यक्ष झांसी जयपाल ओमकार परिहार दक्ष पटेल खड़ेनी रविंद सिंह ठाकुर पंकज राजपूत जी तहसील अध्यक्ष गरौठा प्रमोद दुबे जी सुगंध मिश्र जी जितेंद्र पटेल हरदुवा दीपू पटेल हरदुवा प्रतिपाल राजपूत जी धर्मेन्द्र सिंह पटेल प्रधान हरदुवा जे पी पटेल हरदुवा धूराम राजपूत जी अनिल वर्मा खड़ेनी आदि सैकड़ों किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे4
- *रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार की लगातार दूसरे दिन जप्ती की कार्यवाही* *पूछा और वस्तगुवा के जंगल में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के अपराध में ट्रैक्टर किया गया जप्त* पलेरा वन परिक्षेत्र जतारा अंतर्गत पूछा और वस्तगुवा के जंगल अंतर्गत बीट मगरई नं 2 के कक्ष क्रमांक पी 318 बी जिसमें वर्षों से व्याप्त अतिक्रमण को वर्ष 2023 में अतिक्रमण बेदखली कर मुक्त कराया जाकर उसमें चारों तरफ से सीपीटी एवं गहरी खाईयां एवं गड्ढे खोदे जाकर वर्ष 2024-25 में चारों तरफ बारबेड तार लगाकर घेराव कार्य किया जाकर लगभग 12000 पौधे रोपित किये गये थे। जिनको पुनः अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण करने के उद्देश्य से बारबेड चोरी किये जाने की शिकायतों के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा पत्र क्रमांक 372 दिनांक 06/02/2026 के माध्यम से संपूर्ण स्टॉफ को मौके से जाकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रसारित किए जाने पर दिनांक 07/02/2026 की सुबह वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला पूछा के जंगल अंतर्गत जैसे ही बीट मगरई नंबर दो के कक्ष क्रमांक पी 318 बी में पहुंचा तो देखा कि जंगल में बहने वाले पूछा नाला में एक लाल रंग के डीआई 265 महिंद्रा ट्रैक्टर चेसिस नंबर NEBB 01046 एवं में कुछ लोग जंगल में बहने वाले नाले से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर की ट्रॉली में लोड कर रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर के पास वन अमला पहुंचा और उनके पास पहुंचकर जैसे ही पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो मौके पर उपस्थित मजदूर और ड्राइवर भाग गए जिसके पश्चात वनक्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन के अपराध में ट्रैक्टर मय ट्रॉली के जिसमें रेत भरी हुई थी की जप्ती करके नामजद वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1138/10 दिनांक 07/02/2025 पंजीबद्ध किया जाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा लाकर जप्त वाहन को राजसात की कार्यवाही हेतु अग्रिम विवेचना में लिया गया। आज की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।2
- पूज्य संत श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के जन्मस्थान मातृधाम छिपरी स्थित श्री रावतपुरा सरकार आश्रम में महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन दिनांक 9 से 15 फ़रवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसमे सात दिवसीय अनुष्ठान, महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे महारुद्राभिषेक एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।1
- *टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न* टीकमगढ़ में केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश की जनता के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है, जिसमें 2047 तक का भारत का स्वर्णिम विकास निहित है। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। बजट के मुख्य बिंदु: - महिलाओं को सशक्तिकरण में केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन कहा गया। - स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दबाव पर लगने वाली शुल्क में कटौती की है। - कैंसर की 17 जीवन रक्षक दबाव पर सीमा शुल्क हटा दिया गया है। - बायो फार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया है। - युवाओं की कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है। - शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थाई समिति का गठन और 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों एवं 500 महाविद्यालयों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी। - वाईट सांसद राहुल लोधी1