नेशनल पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक भोगांव। नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव के छात्र-छात्राओं ने 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत मंगलवार को कॉलेज के बाहर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान छात्रों ने लोगों से सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। छात्रों ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। साथ ही, शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। जागरूक करते हुए छात्रों ने भावुक संदेश भी दिया कि घर पर आपके माता-पिता आपका इंतजार कर रहे हैं, आप ही उनके बुढ़ापे का सहारा हैं; इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एस.के. निमेष ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष ने किया। इस दौरान प्रो. एम.के. आनंद, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. अवधेश कुमार, डॉ. आदित्य गुप्ता सक्सेना, डॉ. मुनिराज, डॉ. सीमा सक्सेना, विनय राजपूत, विशाल यादव, बृजेश कुमार, अभय यादव और अभिनव भटनागर सहित भारी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नेशनल पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक भोगांव। नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव के छात्र-छात्राओं ने 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत मंगलवार को कॉलेज के बाहर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान छात्रों ने लोगों से सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। छात्रों ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। साथ ही, शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। जागरूक करते हुए छात्रों ने भावुक संदेश भी दिया कि घर पर आपके माता-पिता आपका इंतजार कर रहे हैं, आप ही उनके बुढ़ापे का सहारा हैं; इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एस.के. निमेष ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष ने किया। इस दौरान प्रो. एम.के. आनंद, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. अवधेश कुमार, डॉ. आदित्य गुप्ता सक्सेना, डॉ. मुनिराज, डॉ. सीमा सक्सेना, विनय राजपूत, विशाल यादव, बृजेश कुमार, अभय यादव और अभिनव भटनागर सहित भारी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
- मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र सदर के विवेक तोमर पुत्र वीरेंद्र तोमर निवासी कटरा मैनपुरी ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी जमीन शहर के बाईपास स्टेडियम के सामने वस्ती मे है और वहां कई लोगों के प्लाट भी हैं जिस पर पूरन यादव सिंह संतोष यादव अभिषेक आदि लोग उनकी जमीन पर मिट्टी डालकर निर्माण कर रहे हैं जिसकी शिकायत थाना कोतवाली में की गई लेकिन पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब पीड़ित rअपने सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगा रहा है पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जिनका बहुत बड़ा अपराधिक इतिहास भी है लेकिन गुंडागर्दी के बल पर यह लोग हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिलाधिकारी से पीड़ित विवेक तोमर ने कब्जा मुक्त कराने की मांग की है जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं क्या कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं पीड़ित व उनके सहयोगी देखिए रिपोर्ट4
- एलाऊ। विकासखंड जागीर कार्यालय पर मंगलवार दोपहर पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा को दिया गया। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनका मानदेय प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक नियमित रूप से दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनवरी 2026 तक का बकाया मानदेय एक सप्ताह के भीतर नहीं दिया गया, तो सभी पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। पंचायत सहायकों ने कहा कि बकाया भुगतान न होने की स्थिति में वे पंचायत घर में बैठकर ही कार्य करेंगे तथा फैमिली आईडी के लिए डोर-टू-डोर कार्य नहीं करेंगे। साथ ही पंचायत घरों को विकासखंड के निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से खोलने की मांग की गई। ज्ञापन में पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, अलमारी आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महिला पंचायत सहायकों के लिए अलग महिला शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने और विभागीय कार्य के दौरान होने वाले स्टेशनरी खर्च का भुगतान या स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग की गई। पंचायत सहायकों ने स्पष्ट किया कि वे पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य नहीं करेंगे। यदि अन्य विभागों के कार्य कराए जाते हैं तो उसके लिए अलग से भत्ता या अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इस दौरान मनीषा सिंह, काजल यादव, कुसुमावेश, राघवेंद्र यादव, आशुतोष, कुमकुम, गौतम सिंह, नंदिनी, दीक्षा शाक्य, संध्या कुमार सहित दर्जनों पंचायत सहायक मौजूद रहे।1
- दोस्तों, आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश सरकार के नए बजट 2026-27 (UP Budget 2026) के बारे में। योगी सरकार ने वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन धारकों (Old Age, Widow, Disabled Pensioners) के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब पेंशन राशि में ₹500 की बढ़ोतरी की गई है। जानिए अब आपको हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी और बढ़ा हुआ पैसा कब से आना शुरू होगा। 📌Video Highlights: ✅ UP Pension Increase News 2026 ✅ Vridha, Vidhwa, Viklang Pension Amount Update ✅ UP Budget 2026-27 Highlights for Pensioners ✅ Kab aayegi badhi hui pension?1
- रिपोर्टर अमित कौशिक काली माता मंदिर पर जागो हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मैनपुरी। एलाऊ - ब्लॉक जागीर क्षेत्र के एलाऊ से भोगांव मार्ग स्थित गांव रतनपुर मे काली माता मंदिर परिसर मे सोमवार दोपहर सकल हिन्दू समाज द्वारा जागो हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य अतिथि नरायण गिरी महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर मे माता काली के दर्शन किया। जिसके बाद नारायण गिरी महाराज ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि व कार्यक्रम मे मौजूद अतिथियों कों माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। जिसके बाद छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। नारायण गिरी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा विदेशों में बैठे हिंदू विरोधी आक्रांता सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदुओं को जातियों में बाटकर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। बच्चों पर हमेशा नजर रखें, उन्हें सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचाएं और सही संस्कार व सही दिशा दें। आज हिन्दुओं कों संघठित होने की जरूरत है। हम लोगों कों खुद की जातियाँ ना बताकर खुद कों हिन्दू बताना चाहिए। असली क्षत्रिय वही है जिसने धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया। हिंदुओं की संख्या कम होती चली जा रही है। इसलिए हर हिन्दू कों कम से कम चार बच्चे करने चाहिए। हम सभी कों भारत में बने उत्पाद ही खरीदने चाहिए। साथ ही फिंगर, मोमोज कों छोड़कर माँ के हाथ का खाना चाहिए। तभी हम शरीर से मजबूत होंगे और देश कों मजबूत कर पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन चंचल दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मोके पर राहुल मिश्रा, रामसेवक राजपूत, विशंभर तिवारी, ओमप्रताप दीक्षित, धर्मेंद्र राजपूत, अशोक चौहान, प्रमोद कुमार, सुभाष राजपूत, देशराज राजपूत आदि सेकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंचल दुबे ने किया।1
- मैनपुरी पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने यूजीसी को लेकर दिया बयान सामान्य वर्ग के लोगों को दिल्ली चलो आंदोलन के तहत देर रात मैनपुरी पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सभी लोगों से आवाहन किया है कि रोलबैक अभियान में सहयोग करें काला कानून वापस होगा1
- मैनपुरी व्यूरो रिपोर्ट सुल्तानगंज विकासखंड के छाछा गांव में दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस बार होली के लिए हर्बल गुलाल तैयार कर रही है ।1
- 83 वर्ष की उम्र में भी Mallikarjun Kharge जी जिस ऊर्जा और जोश के साथ नारे लगा रहे हैं, वह बताता है कि राजनीति केवल उम्र का नहीं, बल्कि जज़्बे और समर्पण का नाम है। आज जब युवा पीढ़ी को प्रेरणा की ज़रूरत है, तब खड़गे जी जैसे वरिष्ठ नेता यह साबित कर रहे हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है। उनकी आवाज़ में वही जुनून, वही संघर्ष की भावना और वही जनता के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 👉 सच में, नेतृत्व अनुभव और ऊर्जा का अद्भुत संगम है! #MallikarjunKharge #Congress #PoliticalEnergy #Inspiration #SeniorLeader #Leadership1
- सोमवार देर रात करीब 9 बजे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मैनपुरी पहुंचे। करहल चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के सामने बालाजी इंटीरियर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला संरक्षक श्याम चौहान, जिलाध्यक्ष मोहित चौहान व केशव चौहान ने बुके व प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद काफिले के साथ वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान दर्जनों मोटरसाइकिल काफिले में चल रही थी। साथ ही स्वर्ण समाज के सैकड़ो लोग यूजीसी के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ यूजीसी के विरोध में 10 सूत्रीय मांग का ज्ञापन अंजली सिंह को दिया। इस मोके पर अजवेंद्र प्रताप, विक्रांत चौहान, केशव चौहान, शिवम मिश्रा आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।1
- रिपोर्टर अमित कौशिक किशनी क्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने की आत्महत्या क्षेत्र की ग्राम शिवपुर निवासी 15 वर्ष से माधुरी पुत्री तुकमान सिंह बीती रविवार को बाजार जा रही थी पिता के मना करने पर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।1