logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे पर लूट-डकैती करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों को बनाते थे शिकार, छह आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार जयपुर। जयपुर-आगरा हाईवे पर लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूट और डकैती करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस्सी थाना पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और बस्सी थाने में दर्ज लूट एवं डकैती के दो मामलों में वांछित था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तनूज गुर्जर (19) निवासी ग्राम रामसर, तूंगा (जयपुर) है। आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर और पुरानी चुंगी आगरा रोड क्षेत्र में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को किराए की कार में लिफ्ट देने का झांसा देता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य यात्रियों को सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट करते और उनसे मोबाइल, नकदी, सोने की चेन सहित अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ितों से फोन-पे का पासवर्ड भी पूछ लेते थे और उनके खातों से रकम ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर फरार हो जाते थे। थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंह के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी लक्ष्मी सुथार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र, रामराज, मुकुट बिहारी और जयराम शामिल थे। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2025 को धामस्या ढाणी निवासी उमराव सिंह गुर्जर ने बस्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से अपने गांव जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार चालक ने उसे बासखो स्टेशन तक छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। रास्ते में कार में अन्य लोगों को भी बैठाया गया और बाद में बहाने से कार को बेनाड़ा गांव की ओर मोड़कर कल्पना नगर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से मारपीट कर उससे 20 हजार रुपए नकद, सोने की चैन, मोबाइल फोन और बैग छीन लिया। साथ ही फोन-पे के जरिए उसके खाते से एक हजार रुपए भी ट्रांसफर कर लिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए बीटीएस और सीडीआर विश्लेषण किया तथा करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं वारदात में प्रयुक्त वाहन आरजे-60-सीसी-2126 और आरजे-18-सीई-7364 को भी जब्त किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

2 hrs ago
user_लवकुमार चौधरी
लवकुमार चौधरी
Court reporter आंधी, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
443d41dd-3e2e-48fd-9bf2-2fdf5d5fdeb4

More news from राजस्थान and nearby areas
  • #तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की उपस्थिति से बना माहौल #तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की उपस्थिति से बना माहौल #TamilNadu #CMOath #rahulgandhi #Vijay #TamilNaduCM #BreakingNews #Politics #IndiaNews #CMOathCeremony #TrendingNews #SouthPolitics #PoliticalUpdate #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate
    1
    #तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की उपस्थिति से बना माहौल
#तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की उपस्थिति से बना माहौल #TamilNadu
#CMOath #rahulgandhi 
#Vijay
#TamilNaduCM
#BreakingNews
#Politics
#IndiaNews
#CMOathCeremony
#TrendingNews
#SouthPolitics
#PoliticalUpdate
#ViralNews
#LatestNews
#NewsUpdate
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    41 min ago
  • खान्ग्रेस एक ऐसी पार्टी है इसके साथ जिस जिस ने समझोता किया उसे हीं इसने हमेशा धोखा दिया है अभी tmk के साथ इसने धोखा किया है ये वो पनोती है जिस जिस ने इससे हाथ मिलाया वो हीं डुवा है कंजरलाल डुवाया फिर लालू खानदान डुवाया ममता क़ो डुवाया अभी अभी तमिलनाडु मे dmk डुवा दी और सत्ता लालच मे सत्ता दल से हाथ मिला लिया है,
    1
    खान्ग्रेस एक ऐसी पार्टी है इसके साथ जिस जिस ने समझोता किया उसे हीं इसने हमेशा धोखा दिया है अभी tmk के साथ इसने धोखा किया है 
ये वो पनोती है जिस जिस ने इससे हाथ मिलाया वो हीं डुवा है कंजरलाल डुवाया फिर लालू खानदान डुवाया ममता क़ो डुवाया अभी अभी तमिलनाडु मे dmk डुवा दी और सत्ता लालच मे सत्ता दल से हाथ मिला लिया है,
    user_दौलत राम शर्मा शास्त्री
    दौलत राम शर्मा शास्त्री
    Voice of people आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से अधिक चिकित्सकों, दवा विक्रताओं और लाभान्वितों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है
    1
    राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा
राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना में नौ सौ करोड़ का घोटाला, काम संभाल रही एजेंसी के खिलाफ मुकदमा
जयपुर। राजस्थान के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब आठ लाख पेंशनधारियों को निश्शुल्क उपचार और दवा सहित स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों, सरकारी चिकित्सकों, निजी अस्पतालों, दवा विक्रेताओं और लाभान्वितों ने मिलकर 900 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। चार साल में हुआ यह घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा संभाल रही अधिकारी शिप्रा विक्रम को पद से हटाने के साथ ही 200 से अधिक चिकित्सकों, दवा विक्रताओं और लाभान्वितों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जयपुर में 15 वर्षीय 9वीं की छात्रा के साथ पड़ोसी ने अपने होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    जयपुर में 15 वर्षीय 9वीं की छात्रा के साथ पड़ोसी ने अपने होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • महाराष्ट्र के संभाजीनगर में प्रशासन ने एक विकलांग महिला की मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई इस कार्रवाई से महिला का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है, क्योंकि यही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    महाराष्ट्र के संभाजीनगर में प्रशासन ने एक विकलांग महिला की मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई इस कार्रवाई से महिला का परिवार आर्थिक संकट में आ गया है, क्योंकि यही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • Janta Ki Awaz Aap Tak परिस्थिति को शांत करना: कभी-कभी लोग स्थिति को संभालने या तनाव को कम करने के लिए ऐसी बातें कहते हैं, भले ही वे ठोस समाधान न हों। [1, 2, 3] थानों में जनसुनवाई केंद्र/पोर्टल काम करते हैं "वो केवल आप को दिलासा देने के लिए (कह रहा/रही है)," तो इसका मतलब हो सकता है:सहानुभूति :
    1
    Janta Ki Awaz Aap Tak
परिस्थिति को शांत करना: कभी-कभी लोग स्थिति को संभालने या तनाव को कम करने के लिए ऐसी बातें कहते हैं, भले ही वे ठोस समाधान न हों। [1, 2, 3]
थानों में जनसुनवाई केंद्र/पोर्टल काम करते हैं 
"वो केवल आप को दिलासा देने के लिए (कह रहा/रही है)," तो इसका मतलब हो सकता है:सहानुभूति :
    user_The.jamaluddeenkhanamer
    The.jamaluddeenkhanamer
    आमेर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • प्रहलाद सिंह खटाना ने भजनलाल को बताया कुएं का मेंढक....|| #PrahladSinghKhatana #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BreakingNews #TrendingNews Vijay Bainsla Bhajanlal Sharma Prahlad Singh
    1
    प्रहलाद सिंह खटाना  ने भजनलाल को  बताया कुएं का मेंढक....||

#PrahladSinghKhatana #BhajanlalSharma #RajasthanPolitics #BreakingNews #TrendingNews Vijay Bainsla Bhajanlal Sharma Prahlad Singh
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जीवन मे मनोरंजन का भी एक आनंद है किन्तु मनोरंजन स्वस्थ होना चाहिए, मै इस एप्प के संस्थापको से अनुरोध करुँगा कि कृपया इसमें एक मनोरंजन का भी मंच बनाये चुटकले, किस्से कहानी कुछ मनोरजक वीडियो आदि के लिए एक मंच या एक टॉपिक होना चाहिए जिससे स्वस्थ मनोरंजन हो सके मै यहाँ प्रयास कर रहा हूं
    1
    जीवन मे मनोरंजन का भी एक आनंद है किन्तु मनोरंजन स्वस्थ होना चाहिए, मै इस एप्प के संस्थापको से अनुरोध करुँगा कि कृपया इसमें एक मनोरंजन का भी मंच बनाये 
चुटकले, किस्से कहानी कुछ मनोरजक वीडियो आदि के लिए एक मंच या एक टॉपिक होना चाहिए जिससे स्वस्थ मनोरंजन हो सके मै यहाँ प्रयास कर रहा हूं
    user_दौलत राम शर्मा शास्त्री
    दौलत राम शर्मा शास्त्री
    Voice of people आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.