logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिवाइडर में कट न छोड़े जाने पर भड़के श्रद्धालु, जेसीबी से खुदवाई सड़क डिवाइडर में कट न छोड़े जाने पर भड़के श्रद्धालु, जेसीबी से खुदवाई सड़क :- प्राचीन पीयूष अयन आश्रम के सामने कट की मांग, मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठे श्रद्धालु :- निजी कॉलोनी के सामने कट छोड़कर कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की योजना का आरोप कैराना। नगरपालिका परिषद की ओर से नगर के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे डिवाइडर में प्राचीन पीयूष अयन आश्रम के सामने कट नहीं छोड़े जाने को लेकर आश्रम परिवार एवं श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। गुरुवार की प्रातः नाराज श्रद्धालुओं ने जेसीबी मशीन से आश्रम के सामने सड़क की खुदाई करा दी। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर परिसर के सामने दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए। बताया गया कि नगरपालिका परिषद द्वारा मुख्य मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। आश्रम परिवार के लोगों का कहना है कि प्राचीन धार्मिक स्थल होने के बावजूद पीयूष अयन आश्रम के सामने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए कट नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी को लेकर गुरुवार की प्रातः आश्रम परिवार के लोग एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गए। विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन बुलाकर आश्रम के सामने सड़क की खुदाई करा दी गई। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया और श्रद्धालु दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि आश्रम के सामने डिवाइडर में कट नहीं दिया जा रहा है, जबकि आगे स्थित एक निजी कॉलोनी के सामने कट छोड़कर कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से धार्मिक स्थल की महत्ता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम के सामने डिवाइडर में कट छोड़े जाने की मांग की। इस दौरान वार्ड छह की सभासद कोमल रानी के पति सागर भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा चौधरी गुरदीप सिंह, पप्पू कम्बोज, बिट्टू वर्मा, अनुज, विक्की प्रधान, सुशील पंडित, बाला और मुनेश समेत अन्य श्रद्धालु धरने में मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Ahsan Saifi
Ahsan Saifi
Newspaper publisher कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
57ab7d15-8b2f-47db-ab71-69295d707dba

डिवाइडर में कट न छोड़े जाने पर भड़के श्रद्धालु, जेसीबी से खुदवाई सड़क डिवाइडर में कट न छोड़े जाने पर भड़के श्रद्धालु, जेसीबी से खुदवाई सड़क :- प्राचीन पीयूष अयन आश्रम के सामने कट की मांग, मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठे श्रद्धालु :- निजी कॉलोनी के सामने कट छोड़कर कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की योजना का आरोप कैराना। नगरपालिका परिषद की ओर से नगर के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे डिवाइडर में प्राचीन पीयूष अयन आश्रम के सामने कट नहीं छोड़े जाने को लेकर आश्रम परिवार एवं श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। गुरुवार की प्रातः नाराज श्रद्धालुओं ने जेसीबी मशीन से आश्रम के सामने सड़क की खुदाई करा दी। इसके बाद मंदिर के मुख्य

916bd4db-2de9-42df-8897-c0ef593a559e

द्वार पर ताला लगाकर परिसर के सामने दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए। बताया गया कि नगरपालिका परिषद द्वारा मुख्य मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। आश्रम परिवार के लोगों का कहना है कि प्राचीन धार्मिक स्थल होने के बावजूद पीयूष अयन आश्रम के सामने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए कट नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी को लेकर गुरुवार की प्रातः आश्रम परिवार के लोग एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गए। विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन बुलाकर आश्रम के सामने सड़क की खुदाई करा दी गई। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया

9c584368-e4ad-4018-a85f-244cee9c2b02

और श्रद्धालु दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि आश्रम के सामने डिवाइडर में कट नहीं दिया जा रहा है, जबकि आगे स्थित एक निजी कॉलोनी के सामने कट छोड़कर कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से धार्मिक स्थल की महत्ता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आश्रम के सामने डिवाइडर में कट छोड़े जाने की मांग की। इस दौरान वार्ड छह की सभासद कोमल रानी के पति सागर भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा चौधरी गुरदीप सिंह, पप्पू कम्बोज, बिट्टू वर्मा, अनुज, विक्की प्रधान, सुशील पंडित, बाला और मुनेश समेत अन्य श्रद्धालु धरने में मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    1
    भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    1
    खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    user_शुभम मित्तल पत्रकार
    शुभम मित्तल पत्रकार
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    4 hrs ago
  • शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।
    1
    शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी
    1
    धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी 
धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    18 hrs ago
  • दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    1
    दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
    2
    शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या 
शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी
    user_Ravi Gahlot
    Ravi Gahlot
    Local News Reporter Un, Shamli•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.