मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। पुलिस की मौजूदगी में समझौता। मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। हरनाकछार-कोलिन्डुबा सीमा विवाद में लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में समझौता। , धार्मिक-सामाजिक स्थल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में एकजुटता। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार और कोलिन्डुबा के बॉर्डर पर स्थित मालिया नदी से लगी भूमि पर की पक्की पैमाइश को लेकर मामला चर्चा का विषय बन गया। भूमि की सीमा स्पष्ट कराने को लेकर हरनाकछार के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी एवं पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ यादव ने विंढमगंज थाना तथा विंढमगंज वन रेंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि 21 सितंबर 2026 को कोलिन्डुबा निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र राजकिशोर यादव अपनी खरीदी हुई भूमि पर जेसीबी से मिट्टी समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान हरनाकछार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मालिया नदी से लगी भूमि का सीमांकन होने तक कार्य रोकने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि पहले राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही संबंधित स्थान पर कोई कार्य किया जाए। मौके पर बातचीत के बाद कार्य रोकने पर सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल शशांक द्विवेदी तथा विंढमगंज थाना प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता-पत्र तैयार किया गया। इसमें विनोद कुमार यादव द्वारा सहमति दी गई कि सीमांकन एवं पक्की पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित भूमि पर मिट्टी समतलीकरण अथवा अन्य कार्य कराया जाएगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल है मैदान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मालिया नदी के समीप स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से लगे इस मैदान का लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उपयोग होता रहा है। यहां भगवान सूर्य के छठ महापर्व के दौरान विशेष आयोजन किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माताएं-बहनें छठ महापर्व में शामिल होने के लिए यहां पहुंचती हैं। इसके अलावा मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी इस स्थान का उपयोग किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से इस सार्वजनिक उपयोग वाले स्थल को सुरक्षित रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक अथवा धार्मिक उपयोग वाले स्थल पर व्यक्तिगत कब्जे की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भूमि की सीमा स्पष्ट होना आवश्यक है। उनका कहना है कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाता है और भविष्य में भी सामाजिक हित में इसका उपयोग जारी रहना चाहिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह बात रखी कि सीमांकन होने तक विवादित भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा कार्य न किया जाए। अब ग्रामीणों की नजर राजस्व विभाग की पक्की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई पर है। सीमांकन के बाद ही राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों का संदेश साफ है—धार्मिक और सामाजिक उपयोग वाले स्थल की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन भूमि की कानूनी स्थिति का अंतिम निर्धारण सक्षम राजस्व प्राधिकारी की पैमाइश एवं अभिलेखों के आधार पर ही होगा।
मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। पुलिस की मौजूदगी में समझौता। मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। हरनाकछार-कोलिन्डुबा सीमा विवाद में लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में समझौता। , धार्मिक-सामाजिक स्थल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में एकजुटता। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार और कोलिन्डुबा के बॉर्डर पर स्थित मालिया नदी से लगी भूमि पर की पक्की पैमाइश को लेकर मामला चर्चा का विषय बन गया। भूमि की सीमा स्पष्ट कराने को लेकर हरनाकछार के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी एवं पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ यादव ने विंढमगंज थाना तथा विंढमगंज वन रेंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि 21 सितंबर 2026 को कोलिन्डुबा निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र राजकिशोर यादव अपनी खरीदी हुई भूमि पर जेसीबी से
मिट्टी समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान हरनाकछार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मालिया नदी से लगी भूमि का सीमांकन होने तक कार्य रोकने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि पहले राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही संबंधित स्थान पर कोई कार्य किया जाए। मौके पर बातचीत के बाद कार्य रोकने पर सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल शशांक द्विवेदी तथा विंढमगंज थाना प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता-पत्र तैयार किया गया। इसमें विनोद कुमार यादव द्वारा सहमति दी गई कि सीमांकन एवं पक्की पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित भूमि पर मिट्टी समतलीकरण अथवा अन्य कार्य कराया जाएगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल है मैदान ग्रामीणों ने यह भी
बताया कि मालिया नदी के समीप स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से लगे इस मैदान का लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उपयोग होता रहा है। यहां भगवान सूर्य के छठ महापर्व के दौरान विशेष आयोजन किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माताएं-बहनें छठ महापर्व में शामिल होने के लिए यहां पहुंचती हैं। इसके अलावा मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी इस स्थान का उपयोग किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से इस सार्वजनिक उपयोग वाले स्थल को सुरक्षित रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक अथवा धार्मिक उपयोग वाले स्थल पर व्यक्तिगत कब्जे की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर
भूमि की सीमा स्पष्ट होना आवश्यक है। उनका कहना है कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाता है और भविष्य में भी सामाजिक हित में इसका उपयोग जारी रहना चाहिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह बात रखी कि सीमांकन होने तक विवादित भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा कार्य न किया जाए। अब ग्रामीणों की नजर राजस्व विभाग की पक्की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई पर है। सीमांकन के बाद ही राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों का संदेश साफ है—धार्मिक और सामाजिक उपयोग वाले स्थल की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन भूमि की कानूनी स्थिति का अंतिम निर्धारण सक्षम राजस्व प्राधिकारी की पैमाइश एवं अभिलेखों के आधार पर ही होगा।
- गढ़वा में मुस्लिम विधायक होता तो क्या होता? देखिए ये रिपोर्ट गढ़वा में अगर मुस्लिम विधायक होता, तो क्या क्षेत्र की राजनीति और विकास के मुद्दों में कोई बदलाव देखने को मिलता? क्या विधायक की पहचान से ज्यादा जरूरी क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं और सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व का सवाल है? इसी मुद्दे पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट।1
- जनता की समस्याओं को देखकर अधिकारियों को लगाए विधायक फटकार भूपेश चौबे बिना सूचना रोड डायवर्जन पर भड़के सदर विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार कहा- जनता मेरी भगवान, परेशान होगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सोनभद्र। रेलवे क्रॉसिंग पर बिना सूचना के रोड डायवर्ट किए जाने को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, "जनता मेरी भगवान है, अगर जनता परेशान होती है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य के दौरान आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले से उचित सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक किए गए रूट डायवर्जन से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक ने मौके पर अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। लोकेशन सोनभद्र | रिपोर्ट कन्हैयालाल1
- यूट्यूबर मनीष कश्यप को रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise & Fall Season 2) में भाग लेने के लिए मुंबई जाने का मौका मिला है। मुंबई यात्रा: मनीष कश्यप इस शो की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे हैं। प्लेटफॉर्म: यह शो MX Player और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। अन्य कलाकार: इस शो में उनके साथ तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी जैसे अन्य चर्चित चेहरे भी नजर आने वाले हैं। [1]   Facebook·Kunal Kishor  0:26 मशहूर यूट्यूबर-पत्रकार मनीष कश्यप अब जल्द ही एक नए रियलिटी शो में ...   YouTube·Sach Talks  23:50 Bollywood में ड्र-ग्स कहां तक पहुंचा, Sameer Wankhede ने बताया सब ...  Instagram Manish Kasyap ने शुरू किया Rise And Fall का शूटिंग! I'm going ... Rise & Fall में मनीष कश्यप ने की समर्थन की अपील, फैंस से खास तरीके से वोट करने को कहा रियलिटी शो 'Rise & Fall Season 2' में नजर आ रहे मनीष कश्यप ने अपने समर्थको...1
- सोनभद्र थाना चोपन पुलिस एवं एस ओ जी टीम की संयुक्त कार्रवाई अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 03 तस्कर गिरफतार 01 कुंतल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद। *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई-* *अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 03 तस्कर गिरफ्तार-* *01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख-* *ब्रेजा वाहन, 03 मोबाइल फोन एवं ₹1,210 नकद बरामद, वाहन सहित अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख-* *कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹62 लाख-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में *"ऑपरेशन शुद्धि"* के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख, तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा वाहन संख्या CG14MV 9648, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख, 03 मोबाइल फोन एवं ₹1,210 नकद बरामद किए गए। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹62 लाख है। *घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही-* दिनांक 21.09.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम द्वारा सूचना दी गई कि हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन डाला/रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बग्घानाला पुल के पास एवं डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ब्रेजा वाहन के ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर समय करीब 16:25 बजे उक्त वाहन को रोक लिया गया। वाहन में चालक सहित बैठे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वाहन की तलाशी के दौरान आगे एवं पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे 04 बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद हुए। जिसमें कुल 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 370/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आया कि ओडिशा से गांजा मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था जिसे सोनभद्र के रास्ते एक व्यक्ति निवासी नवढ़िया, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को देने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि एक व्यक्ति द्वारा गांजा खरीदने के लिए अभियुक्तों से संपर्क किया गया था तथा फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में धनराशि भेजी गई थी। तस्करी में शामिल व्यक्तियों के मध्य मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन माध्यम से संपर्क एवं धनराशि का लेन-देन किया जाना प्रकाश में आया है। पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. मुकुन्द यादव पुत्र सकेलन यादव, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष। 2. रोहित सिदार पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष। 3. आशीष मौर्या पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष। *बरामदगी का विवरण—* • 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा – अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख। • मारुति सुजुकी ब्रेजा वाहन संख्या CG14MV 9648 – अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख। • 03 मोबाइल फोन। • ₹1,210 नकद। • कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹62 लाख। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—* *थाना चोपन पुलिस टीम—* 1. प्र0नि0 श्री गोपाल जी गुप्ता, , थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 2. व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 3. उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला,थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 5. हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 6. हे0का0 अजय कुमार यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। 7. का0 मन्टु सिंह, का0 घनश्याम यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र। *एसओजी टीम-* 1. श्री रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी। 2. हे0का0 मनीष सिंह, एसओजी। 3. का0 अजीत यादव, एसओजी। 4. का0 अजीत कुमार, का0 रितेश पटेल, एसओजी।2
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 ओबरा के पनारी में जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन। करमा पूजा व पारंपरिक करमा नृत्य ने बांधा समां। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने बढ़ाया महोत्सव का रंग। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम चर्चित गौड़ समेत अधिकारी रहे मौजूद। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली व नेटवर्क की समस्याएं भी उठाईं। Yogi Adityanath संजीव कुमार गोंड संजीव सिंह गोंड #Sonbhadra #Obra #TribalFestival #KarmaPuja1
- रितु सिंह बिहार में बाढ़ पीड़ितों का मदद कर रही हैं #ritusingh #bihar #flood ... रितु सिंह बिहार में बाढ़ पीड़ितों का मदद कर रही हैं #बिहार के भागलपुर और लखीसराय जिलों में नदी (गंगा और किऊल) में नाव डूबने जैसी आपातकालीन दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने और सेवा (रेस्क्यू ऑपरेशन) करने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित टीमें हमेशा तत्पर रहती हैं: बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और समाजसेवी रितु सिंह (देवघर, झारखंड) का योगदान वास्तव में काफी चर्चा में रहा है।बाढ़ प्रभावित इलाकों में उनके राहत कार्यों से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:ग्राउंड जीरो पर सक्रियता: रितु सिंह अपनी टीम के साथ खुद बिहार के भागलपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मैदान में उतरीं।राहत सामग्री का वितरण: उन्होंने विस्थापित और परेशान परिवारों के बीच खाने-पीने की सामग्री (राशन), पानी और जरूरी दवाइयाँ पहुंचाई हैं।आलोचनाओं के बावजूद सेवा: सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाने और व्यूज के लिए ऐसा करने के आरोप (ट्रोलिंग) लगाए जाने के बाद भी, उन्होंने अपनी सेवा जारी रखी। उनके समर्थकों का मानना है कि यदि सोशल मीडिया के जरिए लोगों की असल मदद हो रही है, तो यह एक सकारात्मक कदम हैहाँ, बिहार में आई भीषण बाढ़ के दौरान भागलपुर और उसके आस-पास के इलाकों में खान सर (Khan Sir) का योगदान बेहद सराहनीय और बड़ा रहा है। हाल ही में सितंबर 2026 में आई इस आपदा में उन्होंने ज़मीनी स्तर पर उतरकर लोगों की बड़ी मदद की है। [1, 2] खान सर और उनकी टीम द्वारा किए गए मुख्य कार्य इस प्रकार हैं: 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला: खान सर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 से ज़्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ राहत सामग्री (जैसे सूखा राशन, पानी, दवाइयां, मोमबत्ती और तिरपाल) भेजी और खुद खड़े होकर पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। [1, 2] नाव के ज़रिए पहुँचे प्रभावित इलाकों में: भागलपुर के राघोपुर (नवगछिया) और शंकरपुर बिंद टोला जैसे भीषण रूप से जलमग्न क्षेत्रों में वे खुद नाव के सहारे पहुँचे。 जहाँ जाना बेहद मुश्किल था, वहाँ उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जाकर परिवारों को पैकेट और ज़रूरी राहत सामग्रियां बांटीं। [1, 2, 3, 4] मुफ़्त शिक्षा का बड़ा ऐलान: राहत सामग्री बांटने के साथ-साथ खान सर ने एक और बड़ी घोषणा की कि इस बाढ़ से प्रभावित बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च खान ग्लोबल स्टडीज़ (Khan Global Studies) उठाएगा और उन्हें मुफ्त शिक्षा (Free Education) दी जाएगी, ताकि आपदा के कारण बच्चों का भविष्य न रुके।1
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र को नई गति मिल रही है : CM डॉ मोहन यादव1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत। चहलवा में भोर करीब 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से घुसी। हादसे में पिकअप सवार सद्दाम पुत्र वसीम और रविन्द्र पुत्र अमरजीत की मौत हो गई। दोनों दुद्धी के कटौली गांव निवासी बताए गए। #Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident1
- मृत्यु pani mein dubane se yuwak ki maut, ३ dost dame mein nahane gaye the, usi waqtv ye hadsa hua, dost ke sat me ghumane gaya tha lekin dub ke mritu ho gaya e ghatna panghwat dem ka hai jo dandai parkhand me parta hai pani mein dubane se yuwak ki maut, ३ dost dame mein nahane gaye the, usi waqtv ye hadsa hua, dost ke sat me ghumane gaya tha lekin dub ke mritu ho gaya e ghatna panghwat dem ka hai jo dandai parkhand me parta hai1