नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से रहस्यमय तरीके से युवती लापता, परिजनों ने थाने में लगाई बरामदगी की गुहार सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए युवती की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद वार्ड नंबर 22 निवासी मो. समीद अंसारी की 22 वर्षीय पुत्री सकीना प्रवीण 7 फरवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गई। जब रात करीब 9 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने रिश्तेदारों, आसपास के मोहल्लों और परिचित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब सकीना प्रवीण का पता नहीं चला तो उसकी मां सलीमा प्रवीण ने सदर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटी को खोजने की अपील की है। परिजनों ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी कराने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। परिवार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को यदि युवती के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे संपर्क नंबर 8521329879 या 8102273227 पर सूचना दे सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से रहस्यमय तरीके से युवती लापता, परिजनों ने थाने में लगाई बरामदगी की गुहार सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से एक 22 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए युवती की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद वार्ड नंबर 22 निवासी मो. समीद अंसारी की 22 वर्षीय पुत्री सकीना प्रवीण 7 फरवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गई। जब रात करीब 9 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई
और उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने रिश्तेदारों, आसपास के मोहल्लों और परिचित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब सकीना प्रवीण का पता नहीं चला तो उसकी मां सलीमा प्रवीण ने सदर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटी को खोजने की अपील की है। परिजनों ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी कराने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की है। परिवार ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को यदि युवती के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे संपर्क नंबर 8521329879 या 8102273227 पर सूचना दे सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ के बहाने एक कथित तांत्रिक तीन नाबालिग बच्चों को उठाकर ले गया। गनीमत रही कि समय पर सूचना और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गौशाला वार्ड संख्या-02 का है। रविवार, 8 फरवरी 2026 की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा, जहां रोहित कुमार (16), मिथुन कुमार (13) और रघु कुमार (8) खेल रहे थे। आरोपी ने बच्चों को लक्ष्मीपुर चंडी स्थान में पूजा कराने की बात कही और मना करने पर जबरन टोटो में बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में किसी तरह रोहित कुमार ने अपने मोबाइल से बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन टोटो चालक के साथ बच्चों की तलाश में निकल पड़े और कुमारखंड प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पहुंचे। वहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपी को बच्चों के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया कुमार (46), निवासी तेगरहा पुरानी बाजार, जिला बेगूसराय बताया। ग्रामीणों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें एक छुरा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इससे बच्चों की बलि देने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर कुमारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। बाद में आरोपी को मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- बस्सी पट्टी वार्ड नंबर 5 में सीमांकन #News #Madhepur Bihar 96670154731
- शंकरपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया1
- मुस्लिम शिक्षक, हो डॉक्टर। जिहादी से दूर रहे। हर हिन्दू से निवेदन है। वीडियो को शेयर करें।और सबक्राइब करे। अपने बात पहुंचने के लिए1
- सहरसा से मधेपुरा जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग मे बैजनाथ पुर चौक के मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक लापरवाही के चलते हो जा रहे हैं दुर्घटना के शिकार1
- झंझारपुर प्रखंड के नरूआर गांव में बनी भव्य पानी की टंकी आज सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी बनने के बाद भी आज तक जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। न पाइपलाइन है, न सप्लाई नेटवर्क, लेकिन कागजों में योजना पूरी दिखा दी गई है। अब RTI के जरिए सच्चाई सामने लाने की तैयारी है। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Bihar News 24 पर । #Jhanjharpur #Naruaar #WaterScam #BiharNews24 #RTI #RuralDevelopment #JalJeevanMission #Madhubani #PublicMoney1
- सुपौल जिले के चैनसिंहपट्टी गांव में भागवत कथा के पावन अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश रखे हुए थे, वहीं पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान “हरि बोल” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य कैलाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर परंपरा के अनुसार कलश यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा से वातावरण शुद्ध होता है और पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। कैलाश कुमार ने आगे बताया कि भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, भक्ति, प्रेम और धर्म के महत्व के बारे में कथावाचक द्वारा विस्तार से बताया जाएगा। कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कथा कई दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने व्यवस्था संभाली, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यात्रा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ता है। भागवत कथा जैसे आयोजन लोगों को अध्यात्म से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। चैनसिंहपट्टी में निकाली गई यह कलश यात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक पेश करती है।1
- बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता-हितैषी और तकनीक-समर्थ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मधेपुरा बिजली बोर्ड कार्यालय में ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहरसा सर्किल के ईएसई संतोष कुमार ने फीता काटकर किया। यह विशेष जन-जागरूकता अभियान 9 फरवरी से 23 फरवरी तक जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, फायदे और डिजिटल सुविधाओं से अवगत कराना है। अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीमें जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को बिहार विद्युत स्मार्ट मीटर ऐप के उपयोग, रियल-टाइम बिजली खपत देखने, दैनिक-साप्ताहिक-मासिक खपत का विश्लेषण, बिल भुगतान की सरल प्रक्रिया, बकाया राशि की जानकारी, ओवरलोड अलर्ट और शिकायत निवारण की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा, अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और बिलिंग से जुड़ी पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही यह पहल राज्य सरकार की डिजिटल और स्मार्ट ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिजली विभाग ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या, शंका या जानकारी के लिए विभागीय टीमों से संपर्क करें, ताकि आधुनिक और सुदृढ़ बिजली व्यवस्था का लाभ हर उपभोक्ता तक पहुंच सके। उद्घाटन समारोह में विभागीय अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस मौके पर सीनियर मैनेजर (रेवेन्यू) दीपक कुमार, ईईई मधेपुरा अरविंद कुमार, एनसीसी लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वनाथ सरकार, एईई वरुण कुमार, जेईई सौरभ कुमार एवं अमित कुमार साफी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- शंकरपुर में भीषण चोरी1