logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकांक्षात्मक विकासखंडों में योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार समेत सभी प्रमुख संकेतकों की समीक्षा कर समयबद्ध सुधार पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्धारित संकेतकों पर उपलब्धियों और अपेक्षित सुधार की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षात्मक विकासखंडों में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से सुधार लाया जाए। स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े संकेतकों की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ समय से मिले और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश शिक्षा से संबंधित संकेतकों की समीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित कर बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। क्षेत्रीय स्तर पर लगातार अनुश्रवण कर बच्चों की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों, सिंचाई, पशुपालन, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास, रोजगार, वित्तीय समावेशन और आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन का सत्यापन करने तथा मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों को विकास के प्रमुख मानकों पर बेहतर स्थिति में लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करें। कम प्रगति वाले संकेतकों पर विशेष ध्यान देकर तेजी से सुधार किया जाए। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

आकांक्षात्मक विकासखंडों में योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार समेत सभी प्रमुख संकेतकों की समीक्षा कर समयबद्ध सुधार पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्धारित संकेतकों पर उपलब्धियों और अपेक्षित सुधार की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षात्मक विकासखंडों में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से सुधार लाया जाए। स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े संकेतकों की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ समय से मिले और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश शिक्षा से संबंधित संकेतकों की समीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित कर बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। क्षेत्रीय स्तर पर लगातार अनुश्रवण कर बच्चों की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों, सिंचाई, पशुपालन, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास, रोजगार, वित्तीय समावेशन और आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन का सत्यापन करने तथा मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों को विकास के प्रमुख मानकों पर बेहतर स्थिति में लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करें। कम प्रगति वाले संकेतकों पर विशेष ध्यान देकर तेजी से सुधार किया जाए। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हर घर तिरंगा अभियान में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरिया देवरिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर ओवरब्रिज, सुभाष चौक होते हुए शहीद स्मारक रामचंद्र विद्यार्थी कैंपस पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। तिरंगे से सजे रास्तों पर देशभक्ति के नारों की गूंज लोगों में उत्साह भरती रही। यात्रा में सदर विधायक शलभ मणि, अमरनाथ त्रिपाठी, रवि पाल समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिभागियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने की अपील की। तिरंगा यात्रा में युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अभियान है। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरिया
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर ओवरब्रिज, सुभाष चौक होते हुए शहीद स्मारक रामचंद्र विद्यार्थी कैंपस पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। तिरंगे से सजे रास्तों पर देशभक्ति के नारों की गूंज लोगों में उत्साह भरती रही।
यात्रा में सदर विधायक शलभ मणि, अमरनाथ त्रिपाठी, रवि पाल समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिभागियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा में युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अभियान है। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 1190 युवाओं को मिला रोजगार, 4000 अभ्यर्थियों ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा आईटीआई देवरिया में वृहद रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन, 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने की भर्ती देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया परिसर में वृहद रोजगार मेले एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई के अभ्यर्थियों के लिए 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में कुल 4000 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से कंपनियों द्वारा 1190 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि समापन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कौशल एवं दक्षता के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विशेष महत्व है। युवा अपने कौशल को निरंतर विकसित कर रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनसे अपने कार्य एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समापन अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली सभी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनियां ऐसे रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान देंगी। जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को सेवा भाव के साथ सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईटीआई के प्रधानाचार्य के.के. राम ने रोजगार मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    3
    1190 युवाओं को मिला रोजगार, 4000 अभ्यर्थियों ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा
आईटीआई देवरिया में वृहद रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन, 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने की भर्ती
देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया परिसर में वृहद रोजगार मेले एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई के अभ्यर्थियों के लिए 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में कुल 4000 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से कंपनियों द्वारा 1190 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि समापन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कौशल एवं दक्षता के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विशेष महत्व है। युवा अपने कौशल को निरंतर विकसित कर रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनसे अपने कार्य एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
समापन अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली सभी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनियां ऐसे रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान देंगी।
जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को सेवा भाव के साथ सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य के.के. राम ने रोजगार मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर पक्षपात का लगाया आरोप, देवरिया ग्राम सभा मोहन मुंगेर में सरकारी जमीन और मुख्य मार्ग के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीण कि आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग तथा शंभू गॉड के रास्ते को लेकर विवाद होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना रामपुर कारखाना बुलाया। ग्रामीणों के अनुसार थाने पर शंभू गॉड का पक्ष सुनने के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें निर्माण कार्य करने की अनुमति देते हुए कथित रूप से कहा कि यदि कोई निर्माण कार्य में बंधा डाले तो फोन करें उसे थाने में बंद कर जेल भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी बात को उचित रूप से नहीं चुना गया। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग की पत्र वाली में गाटा संख्या 45 नवीन परती के के रूप में दर्ज है । उनका कहना है की इस भूमि की अभी तक विद्युत पैमाइश नहीं हुई है। ग्रामीणों का आप है कि शंभू गॉड और उनकी पत्नी को भी यह बात नेपाल द्वारा समझाया गया था कि नवीन प्रति भूमि की पैमाइश होने की तक वहां निर्माण नहीं किया जाएगा उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब तक जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश की जानी बाकी है तो पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को लेकर निर्देश कैसे दे दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी डीएम (उपजिला अधिकारी) (एसडीएम )और तहसीलदार से तत्काल जांच करानकी मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अभिलेखो के आधार पर जमीन की स्थिति स्पष्ट करा कर ही कोई निर्माण कार्य होना चाहिए।ऊ
    1
    सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर पक्षपात का लगाया आरोप, 
देवरिया ग्राम सभा मोहन मुंगेर में सरकारी जमीन और मुख्य मार्ग के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीण कि आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग तथा शंभू गॉड के रास्ते को लेकर विवाद होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना रामपुर कारखाना बुलाया। ग्रामीणों के अनुसार थाने पर शंभू गॉड का पक्ष सुनने के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें निर्माण कार्य करने की अनुमति देते हुए कथित रूप से कहा कि यदि कोई निर्माण कार्य में बंधा डाले तो फोन करें उसे थाने में बंद कर जेल भेज दिया जाएगा। 
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी बात को उचित रूप से नहीं चुना गया। 
ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग की पत्र वाली में गाटा संख्या 45 नवीन परती के के रूप में दर्ज है । उनका कहना है की इस भूमि की अभी तक विद्युत पैमाइश नहीं हुई है। ग्रामीणों का आप है कि शंभू गॉड और उनकी पत्नी को भी यह बात नेपाल द्वारा समझाया गया था कि नवीन प्रति भूमि की पैमाइश होने की तक वहां निर्माण नहीं किया जाएगा उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब तक जमीन की स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश की जानी बाकी है तो पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को लेकर निर्देश कैसे दे दिया गया।
इस मामले में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी डीएम (उपजिला अधिकारी) (एसडीएम )और तहसीलदार से तत्काल जांच करानकी मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अभिलेखो के आधार पर जमीन की स्थिति स्पष्ट करा कर ही कोई निर्माण कार्य होना चाहिए।ऊ
    user_Rambelash Chauhan
    Rambelash Chauhan
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुकरौली में तिरंगा यात्रा का जोश, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा मंडल सुकरौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेहरू इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। यात्रा का नेतृत्व भाजपा सुकरौली मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने किया। यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, केन यूनियन अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, जिला मंत्री के. ज्ञान विक्रम सिंह, पूर्व विधायक पवन खेड़िया, ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, डॉ. रवि सिंह, आशुतोष पांडेय, जय किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, मोहित यादव, कान्हा श्रीवास्तव, वरुण जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजनीति कश्यप, सत्यवान सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक जायसवाल, अर्जुन पटेल, अरविंद गुप्ता और शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, सभासद और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को इसके सम्मान और राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    सुकरौली में तिरंगा यात्रा का जोश, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा मंडल
सुकरौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेहरू इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा।
यात्रा का नेतृत्व भाजपा सुकरौली मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने किया। यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, केन यूनियन अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, जिला मंत्री के. ज्ञान विक्रम सिंह, पूर्व विधायक पवन खेड़िया, ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, डॉ. रवि सिंह, आशुतोष पांडेय, जय किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, मोहित यादव, कान्हा श्रीवास्तव, वरुण जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजनीति कश्यप, सत्यवान सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक जायसवाल, अर्जुन पटेल, अरविंद गुप्ता और शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भाजपा के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, सभासद और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को इसके सम्मान और राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में नवजात की बिक्री की अफवाह झूठी, बच्चा परिवार के साथ सुरक्षित देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चे को बेचे जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित नवजात बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। मामले में बच्चे और परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि नवजात की बिक्री से संबंधित जो बातें चर्चा में हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही बिना सत्यापन ऐसी खबरों को आगे साझा करें। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से न केवल लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होती है। इसलिए किसी भी संवेदनशील मामले में तथ्यों की पुष्टि के बाद ही सूचना साझा की जानी चाहिए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में नवजात बच्चे की बिक्री या इस तरह का कोई वास्तविक मामला आता है तो वह तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और किसी भी संवेदनशील सूचना को बिना पुष्टि के प्रसारित नहीं करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि संबंधित नवजात बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।
    1
    मेडिकल कॉलेज में नवजात की बिक्री की अफवाह झूठी, बच्चा परिवार के साथ सुरक्षित
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चे को बेचे जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित नवजात बच्चा सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। मामले में बच्चे और परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि नवजात की बिक्री से संबंधित जो बातें चर्चा में हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही बिना सत्यापन ऐसी खबरों को आगे साझा करें।
प्रशासन ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से न केवल लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है, बल्कि जिले की छवि भी प्रभावित होती है। इसलिए किसी भी संवेदनशील मामले में तथ्यों की पुष्टि के बाद ही सूचना साझा की जानी चाहिए।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में नवजात बच्चे की बिक्री या इस तरह का कोई वास्तविक मामला आता है तो वह तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और किसी भी संवेदनशील सूचना को बिना पुष्टि के प्रसारित नहीं करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि संबंधित नवजात बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • योगी जी के क्षेत्र गोरखपुर में दिनदहाड़े शिवकुमार तिवारी की हत्या हो गई लोग वीडियो बनाते रहे तमाशा देखते रहे कोई बचाने की कोशिश नहीं किया
    1
    योगी जी के क्षेत्र गोरखपुर में दिनदहाड़े शिवकुमार तिवारी की हत्या हो गई लोग वीडियो बनाते रहे तमाशा देखते रहे कोई बचाने की कोशिश नहीं किया
    user_Manoj Kumar Yadav
    Manoj Kumar Yadav
    Local Politician Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.