logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका परिषद में पारदर्शिता को लेकर सभासदों की नाराज़गी, 7 दिन का अल्टीमेटम, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन नगर पालिका परिषद का कार्यकाल लगभग तीन वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर सभासदों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार की दोपहर 3 बजे सभासदों ने आरोप लगाया है कि अब तक उनके द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर न तो चर्चा हुई और न ही कोई ठोस निर्णय लिया गया। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर मांगों के निस्तारण की चेतावनी दी है। सभासदों की प्रमुख मांगों में शपथ ग्रहण से लेकर 31 मार्च 2026 तक के आय-व्यय और खातों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नाम व पद सहित सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की गई है। सभासदों ने यह भी सवाल उठाया है कि एक लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों को अब तक किन-किन बोर्ड प्रस्तावों में शामिल किया गया और उनकी स्थिति क्या है। ज्ञापन में पिछले तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का बैंक स्टेटमेंट सहित प्रमाण उपलब्ध कराने, विभिन्न समितियों के गठन की स्थिति स्पष्ट करने तथा पूर्व बोर्ड बैठकों में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने की बात कही गई है। सभासदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बोर्ड बैठकों का बहिष्कार करेंगे और किसी भी प्रस्ताव को पारित नहीं होने देंगे।

12 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
6f5c3106-4214-43ee-b1d4-ef020d218b76

नगर पालिका परिषद में पारदर्शिता को लेकर सभासदों की नाराज़गी, 7 दिन का अल्टीमेटम, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन नगर पालिका परिषद का कार्यकाल लगभग तीन वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर सभासदों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार की दोपहर 3 बजे सभासदों ने आरोप लगाया है कि अब तक उनके द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर न तो चर्चा हुई और न ही कोई ठोस निर्णय लिया गया। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर मांगों के निस्तारण की चेतावनी दी है। सभासदों की प्रमुख मांगों में शपथ ग्रहण से लेकर 31 मार्च 2026 तक के आय-व्यय और खातों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नाम व पद सहित सूची सार्वजनिक करने की मांग

0b233650-fe8d-4f3a-b22d-9ad2c434650c

भी की गई है। सभासदों ने यह भी सवाल उठाया है कि एक लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों को अब तक किन-किन बोर्ड प्रस्तावों में शामिल किया गया और उनकी स्थिति क्या है। ज्ञापन में पिछले तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का बैंक स्टेटमेंट सहित प्रमाण उपलब्ध कराने, विभिन्न समितियों के गठन की स्थिति स्पष्ट करने तथा पूर्व बोर्ड बैठकों में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने की बात कही गई है। सभासदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बोर्ड बैठकों का बहिष्कार करेंगे और किसी भी प्रस्ताव को पारित नहीं होने देंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।
    1
    व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    2
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    2
    कन्नौज ब्रेकिंग -
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।
धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप।
ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख।
रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना।
सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Deepu parihar
    1
    Post by Deepu parihar
    user_Deepu parihar
    Deepu parihar
    Voice of people तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.