Shuru
Apke Nagar Ki App…
lait kharab h bahut dino se
Sandeep patil
lait kharab h bahut dino se
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- फॉलो किया है तो निभाना भी पड़ेगा, दिल से जुड़े हो तो दिखाना भी पड़ेगा। लाइक और कमेंट से क्या होता है जनाब, कभी-कभी दिल से याद भी करना पड़ेगा। ❤️2
- पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने पत्नि सरोज के साथ पखारे पैर, सामूहिक विवाह मे भी घर के आयोजन से बेहतर निभाई गई रस्मे रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कन्या विवाह समारोह में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सभी को 1 लाख 1 हजार और सामग्रियों की भेंट दीं सागर। सामूहिक विवाह विवेकपूर्ण समाज की पहचान है और समय की आवश्यकता है। इस सफल आयोजन के बाद क्षत्रिय महासभा अगले वर्ष के अक्षय तृतीया पर्व पर समाज की 101 कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करेगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अक्षय तृतीया के पर्व पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आयोजित कन्या विवाह समारोह-2026 में अपने संबोधन में व्यक्त किए। सागर जिले की क्षत्रिय समाज में इस तरह के इस पहले आयोजन में समाज की 18 कन्याओं का भव्य व्यवस्थाओं के साथ विवाह संपन्न हुआ। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने परिवार सहित वर-वधु के पैर पाखरे क्षत्रिय महासभा की ओर से वरिष्ठ जनों ने सभी कन्याओं को 1 लाख 1 हजार की नगद राशि और अन्य उपहार सामग्रियां भेंट कीं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर किए गए दान, तप, जप और सत्कर्मों का फल अनंत और स्थायी होता है। इसी पुण्य पर्व पर कृष्ण-सुदामा का मिलन हुआ था, सूर्यदेव ने द्रौपदी को एक ’अक्षय पात्र’ प्रदान किया था। इसी दिन देवी पार्वती ने मां अन्नपूर्णा के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने बताया कि वेद व्यास और गणेशः महर्षि वेद व्यास ने इसी शुभ दिन पर भगवान श्री गणेश को ’महाभारत’ सुनाना प्रारंभ किया था। आदि शंकराचार्य ने इस दिन कनकधर स्तोत्रम की रचना की थी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कन्या घर की लक्ष्मी और कुल का गौरव है। कन्यादान केवल एक रस्म नहीं, बल्कि माता-पिता द्वारा किया गया दुनिया का सबसे बड़ा त्याग है। वेदों में स्त्री यज्ञीय है अर्थात् यज्ञ समान पूजनीय हैं और कन्या का विवाह हजारों यज्ञ के समान माना गया है। ऋषि पाराशर ने बताया है कि कलियुग में कन्यादान ही वह एकमात्र पुण्य है जो मनुष्य के समस्त पापों का शमन कर सकता है। क्षत्रिय कुल शिरोमणि महाराणा प्रताप ने कहा था कि पुत्री का विवाह और उसका कन्यादान दान क्षत्रिय धर्म की वह मर्यादा है जो संबंधों को अटूट बनाती है। ’कन्यादान’ को संसार के समस्त दानों में सर्वश्रेष्ठ और ’महादान’ माना गया है, क्योंकि इसमें केवल वस्तु का नहीं बल्कि जीवन की सबसे प्रिय पूंजी (संतान) का दान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हथेली पर रखकर कलेजा जो सौंप दे, उस पिता के साहस का नाम है कन्यादान। यह कार्य केवल एक पिता ही कर सकता है, इसीलिए इसे शास्त्रों में ’अश्वमेध यज्ञ’ से भी बड़ा फल देने वाला बताया गया है। सहयोगकर्ताओं का मंच से सम्मान हुआ पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी बेटी की शादी में लाखों खर्च कर वाह-वाही लूटने से बेहतर है कि वह धन उसके भविष्य के काम आए। सामूहिक विवाह सम्मेलन विवेकपूर्ण समाज की पहचान हैं। साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है कि कर्ज लेकर विवाह करना अपनी गरिमा को गिरवी रखना है और सामूहिक विवाह सम्मान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्तताओं से भरे युग में क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह समारोह बड़ी आवश्यकता बनते जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर ही क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अगले कन्या विवाह समारोह-2027 की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले वर्ष क्षत्रिय समाज की 101 कन्याओं का और भी भव्य और बड़े आयोजन के साथ विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह और समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के उन सभी लोगों का मंच से प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया जिन्होंने इस आयोजन में आर्थिक तथा सामग्री के रूप में सहयोग दिया। इन सभी सहयोगकर्ताओं के नामों और सहयोग राशि की सूची को पुस्तिका रूप में आयोजन स्थल पर सभी को वितरित किया गया तथा मंच से पढ़ा गया। इस आयोजन के लिए समाज जनों की ओर से सहयोग के रूप में लगभग 40 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हुई है। क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह की नई पहल हुई,अगली अक्षय तृतीया को समाज की 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया ऐसे में क्षत्रिय महासभा जिला सागर की इस पहल को एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। इस विवाह समारोह के लिए रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आलीशान व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई गईं। सामने स्टेडियम में बारात उठाने के लिए जनवासा था। यहां से डीजे, आतिशबाजी,दुददुल घोड़ी, गाजे बाजे के साथ घुड़बग्घी, घोड़े पर हर दूल्हे की बारात लगी। सामने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में विवाह स्थल पर समाज के वरिष्ठ जन द्वारचार के लिए मौजूद थे। 18 ब्लाक्स में सभी 18 जोड़ों, वर वधु के लिए उनका अलग विवाह मंडप था जिन पर वर-वधु के नाम के फ्लेक्स लगे थे। आम के पत्तों और सभी पारंपरिक रिवाजों के अनुसार निर्धारित वृक्षों की लकड़ियों से बनाए मड़वे और खाम, पंडित जी, नेंग दस्तूर के लिए आवश्यक लोग सभी उपलब्ध कराए गए थे। वधुओं को सजाने और वर माला के लिए मंच पर लाने का काम क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और उनकी टीम ने संभाला हुआ था। मंच के साइड में आर्केस्ट्रा पार्टी का अलग मंच था। वरमाला के बाद प्रत्येक वर-वधु को समाज के वरिष्ठ जनों ने जाल में सजा कर एक लाख एक हजार की राशि से तिलक किया। क्षत्रिय समाज के अनेक परिवारों ने कूलर, डिनर सेट, साड़ी आदि सामग्री भेंट में दीं। कन्याओं की पांव पखराई की पारंपरिक रस्म में भी समाज जनों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही स्वल्पाहार की व्यवस्था थी और दोपहर एक बजे से पांच बजे तक सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई। इतना ही नहीं विदाई के टिपारे और सभी बारातियों घरातियों के लिए भोजन सामग्री की पठौनी रखी गई थी। व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं रहे इसलिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में , महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह के नेतृत्व में समाज जनों की विभिन्न टीमों को जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया था इसलिए इतना बड़ा आयोजन बड़ी ही सुविधा और सुगमता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह गौर और राहुल सिंह चौरा ने किया। आयोजन में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्यों की उपस्थिति रह4
- जैसीनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने गाई वैवाहिक गारी एवं नव दंपति को दी शुभकामनाए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन अंतर्गत जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 51 जोड़े बंधे परिणाम सूत्र में जहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत एवं मंत्री श्री राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत शामिल हुई जहा उन्होंने वैवाहिक गारी गाकर एवं उपहार भेंट कर नए समस्त जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की ढेरो शुभकामनाएं दी वही शासन से 50 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया था जहा एक जोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह के साथ समस्त स्टाफ ने अपनी ओर किया जिसे शासन की योजना के बराबर राशि दी जाएगी वही मीडिया से चर्चा करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं भाजपा सरकार व्दारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एक अमृत योजना बताया साथ ही कहा कि ये योजना उन हजारों गरीब असहाय परिवार को कारगार सिद्ध हो रही है जो इस प्रकार का आयोजन करने में सक्षम नहीं है वो लोग इसके लिए बार बार प्रदेश के मुखिया एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देते है ।1
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में यादगार बना मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन बीना कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न 💠 सबसे खास बना एक अनोखा विवाह 👉 देवर सुनील अहिरवार ने अपनी विधवा भाभी सपना से रचाई शादी 👉 परिवार की सहमति से बना सामाजिक समरसता का उदाहरण 👶 सपना के 6 साल के बेटे को मिला पिता का साया ❤️ विधवा महिला को मिला नया जीवन और सहारा 📢 क्षेत्र में हो रही जमकर सराहना लोग बोले – बदलते समाज की सकारात्मक सोच 📍 बीना से बड़ी और प्रेरणादायक खबर1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहानकिस की वजह से मगरमच्छ ने बंदर के साथ धोका दिया लेकिन बंदर था बहुत हूसीयार,,,,, मगरमच्छ की दोस्ती में पढ़ी दरार.........1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन नरसिंह मंदिर पर आयोजित किया गया। तत्पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो नरसिंह मंदिर से थाने के पीछे से होते हुए सर्वोदय चौक स्टेशन रोड से गांधी चौराहा महावीर चौक मां जागेश्वरी मार्ग से होती हुई नरसिंह मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक से हुई, जिसमें भगवान शिव और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। रुद्राभिषेक के बाद परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके उपरांत भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर आहुतियां दीं। मंदिर परिसर भक्ति गीतों, वैदिक मंत्रों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, तपस्या, त्याग और धर्म रक्षा के आदर्शों का गुणगान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, संयम और संस्कारों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस अवसर पर संत सियावल्लभ जी महाराज का विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।1
- बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बीना रिफाइनरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन अब तेज होता नजर आ रहा है। दो दिनों से जारी इस प्रदर्शन में आज शाम प्रशासन हरकत में आया।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह1