हैदरगढ़ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतों में 6 का तत्काल निस्तारण नवाबगंज में डीएम एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न तहसील हैदरगढ़ समेत जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित राजस्व कर्मियों की तय होगी जिम्मेदारी – डीएम बाराबंकी। 18 अप्रैल-:जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि प्रत्येक शिकायत में सम्बन्धित अधिकारी को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि चकमार्ग एवं सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों में संबंधित राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान श्री मुख्तार अली पुत्र महमूद ग्राम नसीरपुर द्वारा खतौनी में आवेदक का नाम मोहम्मद मुख्तार के स्थान पर मुख्तार अली कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कम्प्यूटरीकृत खतौनी को तत्काल दुरुस्त कर आवेदक को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 351 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 56 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 110 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील राम सनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील रामनगर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री निरंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
हैदरगढ़ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतों में 6 का तत्काल निस्तारण नवाबगंज में डीएम एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न तहसील हैदरगढ़ समेत जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित राजस्व कर्मियों की तय होगी जिम्मेदारी – डीएम बाराबंकी। 18 अप्रैल-:जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि प्रत्येक शिकायत में सम्बन्धित अधिकारी को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि चकमार्ग एवं सरकारी रास्तों पर अतिक्रमण
की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों में संबंधित राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान श्री मुख्तार अली पुत्र महमूद ग्राम नसीरपुर द्वारा खतौनी में आवेदक का नाम मोहम्मद मुख्तार के स्थान पर मुख्तार अली कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कम्प्यूटरीकृत खतौनी को तत्काल दुरुस्त कर आवेदक को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी
प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 351 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 56 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 110 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील राम सनेहीघाट में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का
आयोजन किया गया। जिसमें कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। तहसील रामनगर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री निरंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
- बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के अध्यापक मनोज दीक्षित ने किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, नगर पंचायत हैदरगढ़ के आलोक तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी 'राजू भैया', भाजपा नेता वेद प्रकाश बाजपेई, विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह और प्रधानाचार्य एंड्रयू रमेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी 'राजू भैया' ने छात्रों को आईएएस-पीसीएस बनने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपनी तकदीर अपनी कलम से लिख सकते हैं। उन्होंने छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।4
- रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरा गांव में 22 मार्च को सुरेश की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान। परिजनों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा। कौशांबी विधायक पल्लवी पटेल ने परिजनों से मिलकर एसपी से 15 दिन के अंदर कार्रवाई की कही थी बात। सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार, मृतक ने बैंक से 5 लाख का लोन लिया था, जिसे न चुका पाने के कारण वह तनाव में था। 22 मार्च को अचानक सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की है।वहीं, घटना के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों की भी वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाइट गिरजा शंकर त्रिपाठी सीओ डलमऊ1
- लखनऊ थाना विकास नगर क्षेत्र मे राज स्वीट के बगल मे बने देशी शराब की दुकान मे जमकर मारपीट मारपीट से आसपास के लोगो मे दहशत का माहौल देशी शराब की दुकान से लेकर बाहर तक नशेड़ियों का तांडव गली से निकलने वाले लोगों को होती है समस्या शराब के नशे में रोड पर खड़े होकर नसेड़ी करते हैं तांडव बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर जाते हैं देसी शराब ठेके पर और करते हैं मारपीट देसी शराब ठेके की मारपीट की वीडियो कैमरे में कैद। बीच रोड पर दारू के नशे में करते हैं तांडव और महिलाओं और बच्चों को होती है निकलने में समस्या कुर्सी रोड पर बने राज स्वीट के बगल मे बने देशी शराब का मामला।2
- लखनऊ अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी गई तहरीर सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी सपा नेताओं का आरोप है राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर अपमान किया अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अपर्णा ने विपक्ष को ‘नारी विरोधी’ बताते हुए झंडे जलाए थे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत तमाम नेताओं ने हजरतगंज थाने में अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर1
- लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को महिला आरक्षण बिल पर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर अखिलेश यादव ने बताया ‘ऐतिहासिक दिन’- अखिलेश सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं- अखिलेश भाजपा महिला आरक्षण को राजनीतिक नारे में बदलना चाहती है- अखिलेश ‘CMF फॉर्मूला’ पर काम कर रही है भाजपा अखिलेश Create, Mislead, Fear की राजनीति कर रही है भाजपा – अखिलेश महिला आरक्षण के नाम पर असली मुद्दे छुपा रही है भाजपा – अखिलेश यह विधेयक भाजपा की बदनीयत का काला दस्तावेज – अखिलेश विपक्ष की एकजुटता से बिल पास नहीं हो सका – अखिलेश महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है सपा – अखिलेश जल्दबाजी में लाए गए बिल का किया विरोध – अखिलेश महिलाओं को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए – अखिलेश सही प्रक्रिया के बिना आरक्षण लागू करना गलत – अखिलेश पहले जातीय जनगणना कराई जाए – अखिलेश जनगणना से ही सामने आएगी असली आरक्षण की तस्वीर – अखिलेश भाजपा जानबूझकर जातीय जनगणना से बच रही – अखिलेश आरक्षण की मांग मजबूत होने से डरती है भाजपा – अखिलेश देश में आरक्षण के साथ संरक्षण भी जरूरी – अखिलेश सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित होने चाहिए – अखिलेश जनगणना के बाद आता बिल तो सभी दल करते समर्थन – अखिलेश विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची – अखिलेश भाजपा अपने एजेंडे छुपाकर बिल लाना चाहती थी – अखिलेश विपक्ष ने मजबूती से किया बिल का विरोध – अखिलेश महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में है विपक्ष – अखिलेश नारेबाजी वाली राजनीति के खिलाफ सपा – अखिलेश1
- लखनऊ... *गाय के मामले में न्याय न मिलने पर भड़के भारतीय किसान यूनियन अरा, ( सावित्री),ने किया प्रदर्शन* थाना मड़ियांव क्षेत्र में एक किसान की गाय से जुड़े मामले में न्याय न मिलने से नाराज़ किसान यूनियन के प्रदर्शन कार्यकर्ता जे के सिंह राष्ट्रीय सलाहकार युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने थाना मड़ियांव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित किसान कमलेश यादव, निवासी फैजुल्लागंज ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित होकर किसान यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि किसान को जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे आम किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।1
- थाना चिनहट क्षेत्र में कमता पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बीती रात अधिवक्ताओं पर लोहे की रॉड से हुआ जानलेवा हमला कई अधिवताओं को आई गंभीर चोट आई वही लखनऊ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में थाना चिनहट पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से घायल व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।1
- आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ युवक आवास विकास कॉलोनी के परशुराम चौक पर चढ़ गए और नीला झंडा फहरा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक जूते-चप्पल पहनकर चौक पर चढ़े, जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज की और वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 👉 आखिर क्या है पूरा मामला? देखें पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।1
- *लखनऊ* ट्रैफिक पुलिस घेरे में! 🚨 📍 विभूति खंड के मर्सिडीज़ कट चौराहा से बड़ा खुलासा 🚫 नो एंट्री में जा रहे वाहनों से वसूली का आरोप... 💰 मेज पर रखे डिब्बे में डालकर चुपचाप पैसे रखे गए 👮♂️ बगल में ट्रैफिक सिपाही बैठे रहे, नहीं हुई कोई रोक-टोक 🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 👉 मामला सामने आने के बाद लखनऊ ट्रैफिक पुलिस पर उठे गंभीर सवाल।। *अब यह देखना है कि ईमानदार डीसीपी ट्रैफिक सिंघम लेडी रवीना त्यागी क्या करवाई करती है*1