logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निजामपुर में नाबालिग को बेरहमी से पीटा, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हसनपुरा/सीवान | एमएच नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता आलिया खातून पति मोहम्मद सुहैल ने स्थानीय थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दर्ज प्राथमिकी में आलिया खातून ने बताया है कि 5 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे उनका 12 वर्षीय पुत्र फैजान खान गांव के एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान नूर मोहम्मद के घर के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बिना किसी बात के जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारने-पीटने लगे। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपितों से बेटे को मारने का कारण पूछा। इस पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट करने वालों में मोहम्मद जनीफ खान और तौफीक खान हैं। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं और वे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। घटना के बाद से उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

17 hrs ago
user_महाबीर कुमार
महाबीर कुमार
पत्रकार, 7050053339 हसनपुरा, सीवान, बिहार•
17 hrs ago
12b866ce-4e2c-4872-8a5c-17eea737c785

निजामपुर में नाबालिग को बेरहमी से पीटा, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हसनपुरा/सीवान | एमएच नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता आलिया खातून पति मोहम्मद सुहैल ने स्थानीय थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दर्ज प्राथमिकी में आलिया खातून ने बताया है कि 5 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे उनका 12 वर्षीय पुत्र फैजान खान गांव के एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान नूर मोहम्मद के घर के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बिना किसी बात के जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारने-पीटने लगे। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपितों से बेटे को मारने का कारण पूछा। इस पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट करने वालों में मोहम्मद जनीफ खान और तौफीक खान हैं। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं और वे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। घटना के बाद से उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

More news from Siwan and nearby areas
  • Post by Yuva RJD Neta Siwan
    1
    Post by Yuva RJD Neta Siwan
    user_Yuva RJD Neta Siwan
    Yuva RJD Neta Siwan
    Local Politician Hussainganj, Siwan•
    2 hrs ago
  • Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai
    1
    Siwan Mein Aaye Rajan ji maharaj ka interview Shor main bahut hi Jor bhakti Katha ho raha hai
    user_Rajeev Goswami
    Rajeev Goswami
    जिरादेई, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
  • सीवान में आज आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर राममय हो उठा। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के अवसर पर निकली इस यात्रा में मातृ शक्ति सिर पर कलश लेकर बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुई। तरवारा मोड़ से शुरू होकर बाबुनिया मोड़, जेपी चौक और मालवीय चौक होते हुए यात्रा वी.एम.एच.ई. इंटर कॉलेज परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। रविवार 8 मार्च से यहां प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन होगा। #सीवान #श्रीरामकथा #कलशयात्रा #जयश्रीराम #Siwan #RamKatha #sanatandharmaसनातन Rupesh Kumar District Administration, SIWAN Rajankalyan Singh Shweta Singh II Sri Ram Charit Manas II
    1
    सीवान में आज आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर राममय हो उठा। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के अवसर पर निकली इस यात्रा में मातृ शक्ति सिर पर कलश लेकर बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुई। तरवारा मोड़ से शुरू होकर बाबुनिया मोड़, जेपी चौक और मालवीय चौक होते हुए यात्रा वी.एम.एच.ई. इंटर कॉलेज परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। रविवार 8 मार्च से यहां प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन होगा।
#सीवान #श्रीरामकथा #कलशयात्रा #जयश्रीराम #Siwan #RamKatha #sanatandharmaसनातन Rupesh Kumar District Administration, SIWAN Rajankalyan Singh Shweta Singh II Sri Ram Charit Manas II
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    20 hrs ago
  • 30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    30 करोड़ की लागत से बनेगी गुठनी मोड़–रामपुर बुजुर्ग सड़क, निर्माण कार्य शुरू
मैरवा : मैरवा के गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किस्मती देवी ने विधिवत पूजा-पाठ कर किया।
इस संबंध में चाणक्य टेक्नो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि गुठनी मोड़ से रामपुर बुजुर्ग तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई 7 से 9 मीटर तक होगी। वहीं गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे सड़क किनारे की व्यवस्था बेहतर हो सके।
इसके अलावा पूरे मार्ग के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
सड़क बनने से इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता, आशीष वर्णवाल, मंटू शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    24 min ago
  • स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    1
    स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • Holi ko kahe badnam kar rahe ho bhai
    1
    Holi ko kahe badnam kar rahe ho bhai
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • जय योगी
    1
    जय योगी
    user_सुंदर बलिया u p 60
    सुंदर बलिया u p 60
    Ballia, Lucknow•
    1 hr ago
  • बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, सिसवन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया । प्रभात फेरी प्रखण्ड मुख्यालय से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुँच गाँव का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुँचा ।
    1
    बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया
गया, सिसवन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया । प्रभात फेरी प्रखण्ड मुख्यालय से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुँच गाँव का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुँचा ।
    user_Rajeev Goswami
    Rajeev Goswami
    जिरादेई, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.