कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर सण्डीला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित cp Maurya मानवी समय न्यूज़ मंडल ब्यूरो सण्डीला। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर सण्डीला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया (आईएएस) द्वारा शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री राम विलास यादव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला डॉ. निधि राठौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक-एक छात्र को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार सहित शिक्षक आनन्द कुमार गौतम, अनिल कुमार, रुचि सिंह, तरुण कुमार गोस्वामी, वंदना शर्मा, रीता देवी, रमाकान्ती, दुर्गेश जायसवाल, मनोज कुमार आदि शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- तबाही की चिंगारी कल तक जहाँ गूँजनी थी शहनाई आज वहाँ बिखरा है सन्नाटा,भाई की शादी के लिए उधार मांगे 2 लाख रुपये और जेवर हुए खाक,मां-बेटे ने आग से लड़कर बचाने की कोशिश की खुशियां, खुद को झुलसा बैठे,"सब कुछ जल गया,बस उम्मीदों की राख बची है! 💔 #Hardoi #Kachona #ShortCircuit #Fire #Tragedy #UPNews #HardoiNews #CMOUP #Relief #HelpHardoiFamily #Breaking #SocialMediaNews #CMYogi #UPGovernment #ReliefAndRescue #HardoiUpdate #JusticeForPoor #HelpNeeded1
- #हरदोई शहर स्थिति निर्मला वाटिका गेस्ट हॉउस पर कार्रवाई के आदेश अवैध रूप से सरकुलर रोड पर अवैध संचालन किया जा रहा हैं गेस्ट हॉउस नगर मजिस्ट्रेट ने sdm सदर को दिए कार्यवाही के निर्देश.अवैध गेस्ट हाउस की जाँच शुरू,शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जल्द अवैध तरिके से संचालित गेस्ट हॉउस को बंद करने की मांग की हरदोई शहर की गाटा संख्या 1260 एग्रीकल्चर भूमि जिस पर दीवानी में वाद भी लंबित है।1
- 🛑 बघौली से बड़ी खबर | दिव्य आस्था का अद्भुत नज़ारा हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव से इस वक्त एक बेहद अद्भुत और अलौकिक तस्वीर सामने आई है, जहां स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर प्रांगण में पड़ी, वैसे ही घंटों और शंखनाद के बीच हुई भव्य आरती और दिव्य श्रृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और हर भक्त की आंखों में आस्था और श्रद्धा साफ झलकती नजर आई। बताया जा रहा है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 👉 यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान भी बना हुआ है, जहां हर सुबह ऐसे ही दिव्य और अलौकिक दर्शन देखने को मिलते हैं। 📌 बघौली से ग्राउंड रिपोर्ट — सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’1
- जागो न्यूज हरदोई: पचदेवरा के सेढामऊ गंगा हाईवे के पास बिजली के साथ सर्किट से लगी आग लगभग 60 से 70 बीघा खेत जलकर हुआ राख मौके पर 5-6 किसानों का खेत जलने की सूचना लगभग 10 किसान नुकसान से पीड़ित1
- Post by Shivam Nagar1
- सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।1
- जेल से छूटे तो भूल गए कानून,हरदोई में भारी उपद्रव,शक्ति प्रदर्शन' के चक्कर में रोकी एम्बुलेंस,पुलिस से बदतमीजी,हरदोई में यदुनंदन लाल की रिहाई पर 'गदर',भीम आर्मी नेता समेत 50 पर FIR मीडिया प्रभारी हिरासत में! #HardoiPolice #BreakingNews #HardoiNews #BhimArmy #UPPolice #YadunandanLal #LawAndOrder #FIR #Action #RoadJam #ViralVideo #UttarPradesh #HardoiUpdate #PoliceAction #हरदोई #HardoiCity #UPNews #Arrested #FIR_Registered #YogiSarkar #CrimeNews #BhimArmyNews #RiteshPasi #BhimArmyMediaIncharge #Hardoi #Breaking #UPPolice #Action #BhimArmy #YadunandanLal1