logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस का झूठ अब नही चलेगा, अगली बार भी कांग्रेस का सुपडा साफ होगा : सीएम नायब सैनी कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति है सीएम ने अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की न नीयत है और न कोई नीति है। उनके नेतृत्व को विश्व जानता है। यह लोग भारत को बदनाम करने में में लगे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर चुटकी पर लेते हुए कहा कि विस चुनाव के दौरान लड््डू भी बना दिए थे लेकिन भाजपा जीत गई। भाजपा की जीत के बाद आजतक ये सदमें से उबरे नही है। कांग्रेस का झूठ अब नही चलेगा। अगली बार भी कांग्रेस का सुपडा साफ होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर को पक्का करवाने के लिए 75 लाख जारी करने की बात कही। उचाना विस के छह जलघरों की रिमोडलिंग तथा रिहैबलिटेशन करवाई जाएगी। इस पर तीन करोड़ 72 लाख रुपये खर्च आएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघडिया के नए भवन का निर्माण भी किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उचाना खुर्द में नया भवन बनवाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधू को अपग्रेड करने की घोषणा की। जिस पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुढापा पेंशन को लेकर भी कांग्रेस ने लोगों को बहकाने का काम किया। पंजाब में आम आदमी की सरकार है लेकिन वहां भी आम आदमी का नाश दिया। हरियाणा में कांग्रेस और आप ने समझौता किया और दोनों ने मिल कर कुरूक्षेत्र में सांसद चुनाव को लेकर प्रत्याशी उतारा। कुरूक्षेत्र वालों ने उसे साफ कर दिया और उसे वहीं भेज दिया जहां से आया था। वहीं मनरेगा में भ्रष्टाचार को भी भाजपा ने रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि उचाना की भूमि को लंबे समय से अनदेखा किया गया। केवल और केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया गया। यहां के लोगों की जरूरतों और आवश्यकताओं को नजर अंदाज किया। झूठे वादे कर आपके वोटों की फसल तो तीन पीढिय़ों तक काटी लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही किया। झूठे सपने दिखा कर अपनी पीढिय़ों को आगे बढाया। परिवारवाद की दलदल में फंसे इन लोगों ने केवल अपना फायदा सोचा है। उचाना के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप झूठी अफवाहें फैला कर लोगों को गुमराह मत करो। जब कांग्रेस सरकार में रिजल्ट आता था तो गरीब के बच्चे का नाम नही आता था। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार में रिक्शा चालक के बेटे का नाम पुलिस भर्ती में आता है। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस सरकार के बीच है। यही बात विपक्ष को हजम नही हो रही है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि वो जनता का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने यहां कमल खिला नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम किया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि 103 करोड़ 31 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में उचाना क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नही किया। केवल वोट लेने का काम किया और उचाना को पीछे करने का काम किया। पिछले 11 वर्ष में एक हजार 409 करोड़ रुपये उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए खर्च करने का काम किया। कांग्रेस का दस वर्ष का शासनकाल रहा है उसमें कांग्रेस ने मात्र इस क्षेत्र के विकास के लिए 386 करोड़ खर्च किए।

2 hrs ago
user_BHUPENDER
BHUPENDER
Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • उचाना विधायक देवेंद अत्री ने कहा कि उचाना की धरती पर उमडा जनसैलाब यह साबित कर रहा है कि अब उचाना ठहराव नही विकास चाहता है। उचाना में बड़े बड़े राजनीतिक घरानों को चुना। ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी के रूप में उतारा और गरीब किसान के बेटे को विधानसभा में भेजा। पहले चुने हुए लोग जीत कर दिल्ली और चंडीगढ़ से राजनीति करते थे। उन्हें उचाना से लेना देना नही था। पहले उनसे मिलने के लिए पांच से दस हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। उचाना की सुध किसी ने नही ली। मुझे से लोगों का सीधा संवाद है। उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पहले लोग लाइनों में लगते थे और शाम तक बैठे रहते थे। आज मैं प्रतिदिन जनता की सेवा में रहता हूं। हर गांव में समसयाएं सुनते हैं। भाजपा सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उचाना को विकास की जरूरत है। आप उचाना की आशा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ढाकल हैड और बरसोला माइनर का मुद्दा है। यह उनकी विशेष मांगे हैं। उचाना के छह गांव आईएमटी में शामिल करने पर धन्यवाद किया और इससे उचाना में जमीनों के भाव बढ़ेंगे। उनके निदेवन पर उचाना बस अड्डा को शुरू करने पर धन्यवाद किया। वो जनता को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकास रैली संदेश है कि उचाना विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 2047 के विकसित भारत में उचाना का भी अहम योगदान होगा।
    1
    उचाना विधायक देवेंद अत्री ने कहा कि उचाना की धरती पर उमडा जनसैलाब यह साबित कर रहा है कि अब उचाना ठहराव नही विकास चाहता है। उचाना में बड़े बड़े राजनीतिक घरानों को चुना। ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी के रूप में उतारा और गरीब किसान के बेटे को विधानसभा में भेजा। पहले चुने हुए लोग जीत कर दिल्ली और चंडीगढ़ से राजनीति करते थे। उन्हें उचाना से लेना देना नही था। पहले उनसे मिलने के लिए पांच से दस हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। उचाना की सुध किसी ने नही ली। मुझे से लोगों का सीधा संवाद है। 
उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पहले लोग लाइनों में लगते थे और शाम तक बैठे रहते थे। आज मैं प्रतिदिन जनता की सेवा में रहता हूं। हर गांव में समसयाएं सुनते हैं। भाजपा सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उचाना को विकास की जरूरत है। आप उचाना की आशा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ढाकल हैड और बरसोला माइनर का मुद्दा है। यह उनकी विशेष मांगे हैं। उचाना के छह गांव आईएमटी में शामिल करने पर धन्यवाद किया और इससे उचाना में जमीनों के भाव बढ़ेंगे। उनके निदेवन पर उचाना बस अड्डा को शुरू करने पर धन्यवाद किया। वो जनता को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकास रैली संदेश है कि उचाना विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 2047 के विकसित भारत में उचाना का भी अहम योगदान होगा।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है। लोग अब भी धर्म और राजनीति के नाम पर वोट दे रहे हैं, बीजेपी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। "काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती"।जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जन-विरोधी नीतियां अपनाई हुई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, लाडो लक्ष्मी योजना प्रभावित हो रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सद्भाव यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कोई बड़ा दंगा या घटना न हो।उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च को हांसी में 'सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जो युवा जोड़ो अभियान की समाप्ति पर होगा। इस मौके पर जजपा अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगी। बीजेपी विभाजन वाली पार्टी है, जो तोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि जजपा जोड़ने वाली पार्टी है।दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनता उनके योगदान को भूल जाए। लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में देवीलाल आज भी जिंदा हैं। यदि बीजेपी ने उनकी नीतियों के खिलाफ उंगली उठाई, तो जजपा सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने महिलाओं के खातों में FD कराने वाली बीजेपी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार गलत हाथों में चली गई, तो ऐसी नीतियां लागू रहेंगी या नहीं, यह संदेहास्पद है। बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है और जनता के बीच आग बो रही है, जिसके काटे आने वाले दिनों में उसे ही भुगतने पड़ेंगे।2024 के चुनावों के बाद जजपा एक्टिव मोड में है। पार्टी ने कार्यकारिणी का काम पूरा कर लिया है और अब फील्ड में जाकर काम कर रही है। बीजेपी सरकार जनता को अपने एजेंडे से भटका रही है और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। चौधरी देवीलाल रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार की बात करते थे, लेकिन बीजेपी उस दिशा में काम नहीं कर रही।
    1
    जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है। लोग अब भी धर्म और राजनीति के नाम पर वोट दे रहे हैं, बीजेपी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। "काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती"।जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जन-विरोधी नीतियां अपनाई हुई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, लाडो लक्ष्मी योजना प्रभावित हो रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सद्भाव यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कोई बड़ा दंगा या घटना न हो।उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च को हांसी में 'सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जो युवा जोड़ो अभियान की समाप्ति पर होगा। इस मौके पर जजपा अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगी। बीजेपी विभाजन वाली पार्टी है, जो तोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि जजपा जोड़ने वाली पार्टी है।दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनता उनके योगदान को भूल जाए। लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में देवीलाल आज भी जिंदा हैं। यदि बीजेपी ने उनकी नीतियों के खिलाफ उंगली उठाई, तो जजपा सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने महिलाओं के खातों में FD कराने वाली बीजेपी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार गलत हाथों में चली गई, तो ऐसी नीतियां लागू रहेंगी या नहीं, यह संदेहास्पद है। बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है और जनता के बीच आग बो रही है, जिसके काटे आने वाले दिनों में उसे ही भुगतने पड़ेंगे।2024 के चुनावों के बाद जजपा एक्टिव मोड में है। पार्टी ने कार्यकारिणी का काम पूरा कर लिया है और अब फील्ड में जाकर काम कर रही है। बीजेपी सरकार जनता को अपने एजेंडे से भटका रही है और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। चौधरी देवीलाल रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार की बात करते थे, लेकिन बीजेपी उस दिशा में काम नहीं कर रही।
    user_OK Report 24
    OK Report 24
    Media company जींद, जींद, हरियाणा•
    1 hr ago
  • देखिये कैसे बारिश के मौसम में जींद के उचाना में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
    1
    देखिये कैसे बारिश के मौसम में 
जींद के उचाना में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
    user_HB NEWS 80
    HB NEWS 80
    Voice of people Barwala, Hisar•
    6 hrs ago
  • जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।
    1
    जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है।
बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
फोटो केप्शन: 
18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।
    user_कर्मवीर
    कर्मवीर
    जुलाना, जींद, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by Vinod Megahwal
    1
    Post by Vinod Megahwal
    user_Vinod Megahwal
    Vinod Megahwal
    Carpenter हिसार, हिसार, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • kuchh dabang logon Ne Garib aadami ka Makan giraya Gaya bagair Kanoon ke hisab se
    2
    kuchh dabang logon Ne Garib aadami ka Makan giraya Gaya bagair Kanoon ke hisab se
    user_Raju Raju
    Raju Raju
    मतलौडा, पानीपत, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • लीवर की बड़ी से बड़ी बीमारी अब ठीक होगी
    1
    लीवर की बड़ी से बड़ी बीमारी अब ठीक होगी
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Bawani Khera, Bhiwani•
    19 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ना किसी की पेंशन बंद की है और ना किसी की पेंशन काटने काम किया है। पेंशन को लेकर कुछ शिकायतें थी तो उनके विभाग के अधिकारियों ने इसे जांचने का काम किया। जब यह मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी के संज्ञान में आया तो केवल इन मामलों की जांच की गई लेकिन किसी की पेंशन रोकी नही गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पेंशन को लेकर कहा कि सीएम ने केवल एक ही बात कही थी कि पेंशन शिकायतों की बस जांच की जाए लेकिन तब तक पेंशन किसी की न रोकी जाए और लोगों के खाते में पेंशन लगातार आती रहे। इससे ज्यादा कोई बात नही थी। ना किसी की पेंशन काटनी थी और ना ही रोकनी थी। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पेंशन रोक देते हैं लेकिन मुख्मयंत्री ने बडा दिल दिखाया और पेंशन सभी के खातों में डलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल पेंशन बढ़ाने का काम कर रही है। यह मनोहर की पीढ़ी और पीएम के नीति पर चलने वाली सरकार है। फसल एमएसपी पर खरीद रहे हैं और 24 घंटे में मुआवजा भी आता है। उन्होंने कहा कि एक स्कीम चलती है, एक के साथ एक फ्री। उचाना में सीएम ने अलग स्कीम चला रखी है। देवेंद्र अत्री के साथ कृष्ण बेदी, डा. कृष्ण मिड्ढा फ्री। तीनों आपकी सेवा में हाजिर हैं। यह बांगर की धरा है और यहां विकास के मामले में कोई कमी नही रहने दी जाएगी। ताऊ देवी लाल को भी पूरा सम्मा दिया। कांग्रेस को भी पांच की पांच सीटें दी। आज बांगर की धरती भाजपा पर रजू हो रही है। उन लोगों ने राजनीतिक लाभ यहां से लिया लेकिन उचाना की तरफ नही देखा। कांग्रेस के बहकावे में नही आना है। आज भाजपा के सरकार में आपका भला हो रहा है।
    1
    कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ना किसी की पेंशन बंद की है और ना किसी की पेंशन काटने काम किया है। पेंशन को लेकर कुछ शिकायतें थी तो उनके विभाग के अधिकारियों ने इसे जांचने का काम किया। जब यह मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी के संज्ञान में आया तो केवल इन मामलों की जांच की गई लेकिन किसी की पेंशन रोकी नही गई। 
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी उचाना में धन्यवाद एवं उचाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पेंशन को लेकर कहा कि सीएम ने केवल एक ही बात कही थी कि पेंशन शिकायतों की बस जांच की जाए लेकिन तब तक पेंशन किसी की न रोकी जाए और लोगों के खाते में पेंशन लगातार आती रहे। इससे ज्यादा कोई बात नही थी। ना किसी की पेंशन काटनी थी और ना ही रोकनी थी। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पेंशन रोक देते हैं लेकिन मुख्मयंत्री ने बडा दिल दिखाया और पेंशन सभी के खातों में डलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर साल पेंशन बढ़ाने का काम कर रही है। यह मनोहर की पीढ़ी और पीएम के नीति पर चलने वाली सरकार है। फसल एमएसपी पर खरीद रहे हैं और 24 घंटे में मुआवजा भी आता है। उन्होंने कहा कि एक स्कीम चलती है, एक के साथ एक फ्री। उचाना में सीएम ने अलग स्कीम चला रखी है। देवेंद्र अत्री के साथ कृष्ण बेदी, डा. कृष्ण मिड्ढा फ्री।  तीनों आपकी सेवा में हाजिर हैं। यह बांगर की धरा है और यहां विकास के मामले में कोई कमी नही रहने दी जाएगी। ताऊ देवी लाल को भी पूरा सम्मा दिया। कांग्रेस को भी पांच की पांच सीटें दी। आज बांगर की धरती भाजपा पर रजू हो रही है। उन लोगों ने राजनीतिक लाभ यहां से लिया लेकिन उचाना की तरफ नही देखा। कांग्रेस के बहकावे में नही आना है। आज भाजपा के सरकार में आपका भला हो रहा है।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.