logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मप्र में यूसीसी को लेकर विरोध तेज, शहर काजी ने कहा कानून वापस ले या मुस्लिमो को इसके दायरे से बाहर करें,हम कानूनी लड़ाई लड़गे आंदोलन नहीं करेंगे मध्य प्रदेश विधानसभा में पारित हो चुके समान नागरिक संहिता यूसीसी विधेयक 2026 को लेकर प्रदेश में विरोध जारी है। भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने यूसीसी को लेकर अपना मत स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे होने के चलते हैं उनका आव्हान है कि सरकार इस कानून को वापस ले या मुसलमानों को इसके दायरे से बाहर कर दे। उन्होंने कहा की हम शुरू दिन से ही यूसीसी के खिलाफ है और लीगल पेनल इस मामले मे कोर्ट जाने के लिए तैयारी कर रही है। शहर काजी ने कहा की यूसीसी से मुस्लिम पर्सनल लॉ प्रभावित होगा और इससे मुसलमानों की धार्मिक और कानूनी आजादी पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय निकाह, विरासत, वसीयत और अन्य व्यक्तिगत मामलों में अपने पर्सनल लॉ का पालन करता आया है। शहर काजी ने कहा,यदि आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है, तो मुस्लिम समुदाय को भी इससे बाहर रखा जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा है सड़क पर नहीं, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे शहर काजी ने साफ कहा कि वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, केवल नारे लगाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। कानूनी मुद्दे का जवाब कानूनी तरीके से ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने समुदाय के लोगों से शरिया पर अमल करने की अपील भी की. भोपाल शहर मुफ्ती का भी विरोध शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम कासमी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय इस्लामी कानून को अल्लाह का कानून मानता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में मुस्लिम रहते हैं, वहां के कानून का पालन तब तक किया जाता है, जब तक वह कुरान और हदीस के किसी आदेश से टकराव न करता हो। उन्होंने निजी जिंदगी में किसी भी तरह की कानूनी दखलंदाजी को अनुचित बताया और इसका लगातार विरोध करने की बात कही। शहर काजी पर लगे थे आवाज नहीं उठाने के आरोप दरअसल शहर काजी मौलाना सैय्यद मुश्ताक अली नदवी पर आरोप लगाया गया था कि वे जिम्मेदार पद पर बैठे है और यूसीसी के मामलों में सख्त रुख नहीं अपना रहे हैं और यूसीसी का समर्थन करने वाले नेताओं से मेल-जोल रख रहे हैं।यें आरोप एक तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने शहर काजी और अन्य धार्मिक जिम्मेदारों की भूमिका पर लगाएं थे। उन्होंने कहा था की यूसीसी का समर्थन करने वाले नेताओं से मेल-जोल रख रहे हैं और उन्हें कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि बना रहे हैं, जो शरीयत के खिलाफ है।इन्ही आरोपों का जवाब देने शहर काज़ी सय्यद मुश्ताक अली नदवी मीडिया के सामने आए और कहा की वह पहले दिन से ही इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं, वह किसी के दबाव में काम नहीं कर रहे हैं जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनको समझ लेना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं उसका जवाब हम दे सकते हैं। हमारी लीगल पैनल भी कोर्ट जाने के लिए तैयारी कर रही है।

13 hrs ago
user_Madeeha khan
Madeeha khan
Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
9c5f7bb1-a71d-46de-b2a8-cb235fa979e8

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "शक्कर कोई नहीं खाता, आप भी मत खाओ!" — महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल! एमपी में शक्कर के दाम बढ़ने पर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल हुआ, तो उनका जवाब था— "शक्कर खाता कौन है? मैं नहीं खाता, आप भी मत खाओ।" ​महंगाई पर जवाब देने के बजाय ऐसा बयान देना कहां तक जायज है? क्या आम जनता की परेशानी अब नेताओं के लिए मजाक बन गई है? ​अपने इलाके की आवाज़ यहाँ बुलंद करें और बताएं कि आप इस बयान से कितने सहमत हैं! 🗣️👇 #MPNews #Inflation #KailashVijayvargiya #PublicVoice #LocalIssues
    1
    "शक्कर कोई नहीं खाता, आप भी मत खाओ!" — महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल!

एमपी में शक्कर के दाम बढ़ने पर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल हुआ, तो उनका जवाब था— "शक्कर खाता कौन है? मैं नहीं खाता, आप भी मत खाओ।"
​महंगाई पर जवाब देने के बजाय ऐसा बयान देना कहां तक जायज है? क्या आम जनता की परेशानी अब नेताओं के लिए मजाक बन गई है?
​अपने इलाके की आवाज़ यहाँ बुलंद करें और बताएं कि आप इस बयान से कितने सहमत हैं! 🗣️👇
#MPNews #Inflation #KailashVijayvargiya #PublicVoice #LocalIssues
    user_@liveatn
    @liveatn
    Classified ads newspaper publisher हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • *मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश (रहवासी क्षेत्र मे व्यावसायिक उपयोग) के तारतम्य मे आज जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गौतम नगर क्षेत्र में एक होटल पर सीलिंग/तालाबंदी की कार्यवाही की गई..जिसमें संबंधित जोनल अधिकारी एवं सहायक यंत्री (भवन अनुज्ञा) के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा..!* *#SupremeCourtOrder #Residentialarea #Commercialactivity #BMC*
    1
    *मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश (रहवासी क्षेत्र मे व्यावसायिक उपयोग) के तारतम्य मे आज जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गौतम नगर क्षेत्र में एक होटल पर सीलिंग/तालाबंदी की कार्यवाही की गई..जिसमें संबंधित जोनल अधिकारी एवं सहायक यंत्री (भवन अनुज्ञा) के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा..!*
*#SupremeCourtOrder #Residentialarea  #Commercialactivity #BMC*
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • aapko bhul jaane ki koshish bhi ki ek Teri yad aane ke baad welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    1
    aapko bhul jaane ki koshish bhi ki ek Teri yad aane ke baad welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    user_Mohabbat Raas Na Aayi
    Mohabbat Raas Na Aayi
    Artist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भोपाल में आशिक़ाने रसूल ने अकीदत के साथ निकाल ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस
    1
    भोपाल में आशिक़ाने रसूल ने अकीदत के साथ निकाल ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    7 hrs ago
  • भोपाल आबकारी की बड़ी कार्यवाही अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद कर नष्ट की गई
    2
    भोपाल आबकारी की बड़ी कार्यवाही अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद कर नष्ट की गई
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कंपनी के स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाई और इकाई में निर्मित उत्पादों एवं संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कंपनी के स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाई और इकाई में निर्मित उत्पादों एवं संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भोपाल में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस भोपाल में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
    1
    भोपाल में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस
भोपाल में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
    user_Shafiq Khan
    Shafiq Khan
    Huzur, Bhopal•
    9 hrs ago
  • भोपाल थाना तलैया क्षेत्र टोल वाली मस्जिद रोड शाहीन अपार्टमेंट के पास रहवासियों ने पकड़ा बच्चा चोर चोर की की पिटाई ।
    1
    भोपाल 
थाना तलैया क्षेत्र टोल वाली मस्जिद रोड शाहीन अपार्टमेंट के पास रहवासियों ने पकड़ा बच्चा चोर 
चोर की की पिटाई ।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.