logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के कई दिग्गज नेता *मुन्ना सिंह चौहान किसानों के सच्चे नेता थे, उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत: बृजेश पाठक* *पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब* अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को अयोध्या जिले के महोली स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान किसानों, गरीबों और पीड़ितों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में किसानों की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक बुलंद किया और सत्ता में रहते हुए भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों और सिद्धांतों को मुन्ना सिंह चौहान ने अपने जीवन में आत्मसात किया और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना देश के किसान समाज के सम्मान का प्रतीक है। इससे किसानों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर उचित पहचान और सम्मान मिला है।इस दौरान बृजेश पाठक ने कार्यक्रम के आयोजक एवं बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. चौहान एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं, जो क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे अपना नाम बदलकर पीडीए रख ले, लेकिन केवल नाम बदलने से उसकी कार्यशैली नहीं बदल सकती। प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के आधार पर अपना निर्णय करेगी।कार्यक्रम में विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी अनुपम मिश्रा ने किया।श्रद्धांजलि सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, विधायक प्रेम नारायण पांडे, अभय सिंह, दिनेश रावत, जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पांडे, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभान पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अनिल प्रियदर्शी, शिवेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह चौहान, कुंवर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

14 hrs ago
user_Krishna Kumar Singh K K Singh
Krishna Kumar Singh K K Singh
सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।
    1
    अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा
अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

    user_धर्मेंद्र singh
    धर्मेंद्र singh
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन। विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया। पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।
    1
    असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन
बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
अयोध्या
असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन।
विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया।
पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई,  बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है
इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा , महंत दिवाकराचार्य महाराज ने भी इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि संसद में भगवान राम की तस्वीर रखकर जिस प्रकार प्रदर्शन किया गया, वह सनातन, साधु-संतों, भक्तों और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा।
    1
    समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा
, महंत दिवाकराचार्य महाराज ने भी इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि संसद में भगवान राम की तस्वीर रखकर जिस प्रकार प्रदर्शन किया गया, वह सनातन, साधु-संतों, भक्तों और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की आलोचना करते हुए कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाएंगी ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं, कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने की। ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव जय सिंह यादव, क्षेत्रीय लेखपाल भीम सिंह, पंचायत सहायक सुषमा तथा रोजगार सेवक विपिन यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। चौपाल के दौरान अनिल मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जबकि ऋषि देव पांडे, रवि और सुधाकर शुक्ला ने परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बसंत लाल ने रजिस्ट्री संबंधी प्रकरण रखा तथा जाहिदा खातून ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करने की मांग भी उठाई।
    1
    मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाएंगी
ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं, कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने की।
ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव जय सिंह यादव, क्षेत्रीय लेखपाल भीम सिंह, पंचायत सहायक सुषमा तथा रोजगार सेवक विपिन यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई।
चौपाल के दौरान अनिल मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जबकि ऋषि देव पांडे, रवि और सुधाकर शुक्ला ने परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बसंत लाल ने रजिस्ट्री संबंधी प्रकरण रखा तथा जाहिदा खातून ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करने की मांग भी उठाई।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पप्पू यादव बने साधु, राहुल गांधी ने चंदा पेटी में डाले पैसे! संसद में राम मंदिर दान घोटाले पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर दान घोटाले के मुद्दे पर विपक्ष ने अनोखे अंदाज़ में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में चंदा पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचे और इस मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगा। इस प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए और प्रतीकात्मक रूप से चंदा पेटी में पैसे डालकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के कई सांसदों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस वीडियो में देखें: • पप्पू यादव का साधु अवतार और चंदा पेटी के साथ प्रदर्शन • राहुल गांधी ने चंदा पेटी में पैसे क्यों डाले? • राम मंदिर दान घोटाले को लेकर विपक्ष के आरोप • संसद परिसर से पूरा घटनाक्रम और नेताओं के बयान • सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर सियासी टकराव
    1
    पप्पू यादव बने साधु, राहुल गांधी ने चंदा पेटी में डाले पैसे! संसद में राम मंदिर दान घोटाले पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर दान घोटाले के मुद्दे पर विपक्ष ने अनोखे अंदाज़ में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में चंदा पेटी लेकर संसद परिसर पहुंचे और इस मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
इस प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए और प्रतीकात्मक रूप से चंदा पेटी में पैसे डालकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन के कई सांसदों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इस वीडियो में देखें: • पप्पू यादव का साधु अवतार और चंदा पेटी के साथ प्रदर्शन
• राहुल गांधी ने चंदा पेटी में पैसे क्यों डाले?
• राम मंदिर दान घोटाले को लेकर विपक्ष के आरोप
• संसद परिसर से पूरा घटनाक्रम और नेताओं के बयान
• सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर सियासी टकराव
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by आपकी ताकत अयोध्या
    1
    Post by आपकी ताकत अयोध्या
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    15 hrs ago
  • इसी मामले में साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने भी कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के चढ़ावे को जमीन पर रखकर सनातन धर्म का अपमान किया गया इसी मामले में साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने भी कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के चढ़ावे को जमीन पर रखकर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। उन्होंने संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से कठोर कदम उठाने की अपील की।
    1
    इसी मामले में साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने भी कड़ी नाराजगी जताई
 उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के चढ़ावे को जमीन पर रखकर सनातन धर्म का अपमान किया गया
इसी मामले में साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने भी कड़ी नाराजगी जताई
उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के चढ़ावे को जमीन पर रखकर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। उन्होंने संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से कठोर कदम उठाने की अपील की।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ते ही राहुल गांधी के तोते उड़ गये, केजरीवाल,वामपंथी , विपक्षी हैरान परेशान। इन पार्टियों के गुंडों ने 200 से अधिक पुलिसजनों को बर्बर तरीक़े से पीटा और कुछ को लिंच करने का प्रयास किया। इन पार्टियों के गुंडों ने पुलिस को उकसा कर गोली चलवाने का प्रयास किया जिससे इन्हें देश में अराजकता फैला सकें। पुलिस जनों के धैर्य की प्रशंसा करता हूँ वे प्रताड़ना सह कर भी गुंडों के आकाओ के जाल में नहीं फंसे। हद तो तब जो गई जब अपनी जेबों में संविधान लेकर चलने वालों के गुंडों ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकारों जिसमें महिला पत्रकार भी थी, हिंसा का शिकार बनाया और कैमरे, चैन, पर्स तक छीन लिए । दुर्भाग्य की बात यह है कि इन गुंडों के आकावों ने पत्रकारों की पिटाई पर अपने ओठों को फेवीकॉल लगा लिए। शर्म करो-राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अरविंद केजरीवाल , अखिलेश यादव और वामपंथियो। याद रखना तुम्हारे पाले हुए गुंडों पर ऐसे कार्यवाही होगी कि वे जंतर मंतर की तरफ़ देखने की हिम्मत नहीं करेंगे । जो कल प्रोटेस्ट में फड़फड़ा रहे थे आजकल सोशल मीडिया में आकर क्षमा याचना मांग रहे हैं, रो रहे हैं। जितने विपक्षी इस प्रोटेस्ट में भागीदार बनें थे वह केरल नहीं जा रहे हैं वहां भी छात्रों का अनसंन महीनों से चल रहा है बच्चे केले के पत्ते पर मिट्टी खाने को मजबूर हैं विपक्ष की दोहरी मानसिकता यह बंया करती है कि इनकी नियत में खोट है
    1
    सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ते ही राहुल गांधी के तोते उड़ गये, केजरीवाल,वामपंथी , विपक्षी हैरान परेशान। इन पार्टियों के गुंडों ने 200 से अधिक पुलिसजनों को बर्बर तरीक़े से पीटा और कुछ को लिंच करने का प्रयास किया। 
    इन पार्टियों के गुंडों ने पुलिस को उकसा कर गोली चलवाने का प्रयास किया जिससे इन्हें देश में अराजकता फैला सकें।  पुलिस जनों के धैर्य की प्रशंसा करता हूँ वे प्रताड़ना सह कर भी गुंडों के आकाओ  के जाल में नहीं फंसे।
     हद तो तब जो गई जब अपनी जेबों में संविधान लेकर चलने वालों के गुंडों ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकारों जिसमें महिला पत्रकार भी थी, हिंसा का शिकार बनाया और कैमरे, चैन, पर्स तक छीन लिए ।    
   दुर्भाग्य की बात यह है कि इन गुंडों के आकावों ने पत्रकारों की पिटाई पर अपने ओठों को फेवीकॉल लगा लिए।
      शर्म करो-राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अरविंद केजरीवाल , अखिलेश यादव और वामपंथियो।
    याद रखना तुम्हारे पाले हुए गुंडों पर ऐसे कार्यवाही होगी कि वे जंतर 
मंतर की तरफ़ देखने की हिम्मत नहीं करेंगे । जो कल प्रोटेस्ट में फड़फड़ा रहे थे आजकल सोशल मीडिया में आकर क्षमा याचना मांग रहे हैं, रो रहे हैं। जितने विपक्षी इस प्रोटेस्ट में भागीदार बनें थे वह केरल नहीं जा रहे हैं वहां भी छात्रों का अनसंन महीनों से चल रहा है बच्चे केले के पत्ते पर मिट्टी खाने को मजबूर हैं विपक्ष की दोहरी मानसिकता यह बंया करती है कि इनकी नियत में खोट है
    user_जुर्म की दुनिया समाचार
    जुर्म की दुनिया समाचार
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.