*बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम ने दिखाई सख्ती , 24 से 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के दिये निर्देश * अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम समीर सख्त, 24 से 48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफार्मर* *जर्जर तार-पोल व खुले ट्रांसफार्मरों पर तत्काल बैरिकेडिंग के निर्देश, अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों को जेई-एई चिन्हित कर सुनिश्चित करें प्रभावी कार्रवाई* जालौन। जनपद में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी समीर ने वर्चुअल कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों, उपभोक्ता शिकायतों तथा विद्युत सुरक्षा से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बदले जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने वाले स्थानों को चिन्हित कर विद्युत लोड का परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार क्षमता वृद्धि करते हुए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि बार-बार होने वाली विद्युत बाधा को कम किया जा सके। उन्होंने जेई एवं एई को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत संबंधी अधिक शिकायतों वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनकी नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के बार-बार आने के कारणों का पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां केवल शिकायतों का निस्तारण ही नहीं बल्कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाए। संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, विद्युत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाता है तो इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले से विधिवत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के फोन समय से रिसीव करने तथा विनम्र व्यवहार के साथ समस्या की सही जानकारी एवं समाधान का स्पष्ट समय बताने के निर्देश दिए। विद्युत सुरक्षा को लेकर भी जिलाधिकारी ने विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने जर्जर विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त पोलों तथा खुले में स्थापित ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं से जन एवं पशुहानि की संभावना को समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने ‘झटपट पोर्टल’ पर प्राप्त उपभोक्ता आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके घर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 के साथ मोबाइल नंबर 7318124866 एवं 8004912655 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विद्युत शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05163-257090 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्युत संबंधी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर समय रहते उनका समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम ने दिखाई सख्ती , 24 से 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के दिये निर्देश * अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम समीर सख्त, 24 से 48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफार्मर* *जर्जर तार-पोल व खुले ट्रांसफार्मरों पर तत्काल बैरिकेडिंग के निर्देश, अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों को जेई-एई चिन्हित कर सुनिश्चित करें प्रभावी कार्रवाई* जालौन। जनपद में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी समीर ने वर्चुअल कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों, उपभोक्ता शिकायतों तथा विद्युत सुरक्षा से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बदले जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने वाले स्थानों को चिन्हित कर विद्युत लोड का परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार क्षमता वृद्धि करते हुए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि बार-बार होने वाली विद्युत बाधा को कम किया जा सके। उन्होंने जेई एवं एई को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत संबंधी अधिक शिकायतों वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनकी नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के बार-बार आने के कारणों का पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां केवल शिकायतों का निस्तारण ही नहीं बल्कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाए। संबंधित अधिकारियों की
जिम्मेदारी तय करते हुए शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, विद्युत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाता है तो इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले से विधिवत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के फोन समय से रिसीव करने तथा विनम्र व्यवहार के साथ समस्या की सही जानकारी एवं समाधान का स्पष्ट समय बताने के निर्देश दिए। विद्युत सुरक्षा को लेकर भी जिलाधिकारी ने विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने जर्जर विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त पोलों तथा खुले में स्थापित ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं से जन एवं पशुहानि की संभावना को समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने ‘झटपट पोर्टल’ पर प्राप्त उपभोक्ता आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनके घर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 के साथ मोबाइल नंबर 7318124866 एवं 8004912655 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विद्युत शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05163-257090 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्युत संबंधी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर समय रहते उनका समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- तीतरा खलीलपुर गांव में देर रात दो बकरियां चोरी हो गईं। चोर घर के दरवाजे पर बंधी बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें ले गए। बुधवार सुबह 7 बजे जब मालिक ने खूंटे पर सिर्फ रस्सी बंधी देखी, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीतरा खलीलपुर गांव के रहने वाले कुलदीप बघेल बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने रोज की तरह दोनों बकरियों को घर के दरवाजे पर बांधा था। देर रात चोर रस्सी काटकर बकरियों को ले गए। कुलदीप ने कोंच कोतवाली पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और चोरों को ढूंढ रही है। तीतरा खलीलपुर गांव में देर रात दो बकरियां चोरी हो गईं। चोर घर के दरवाजे पर बंधी बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें ले गए। बुधवार सुबह 7 बजे जब मालिक ने खूंटे पर सिर्फ रस्सी बंधी देखी, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीतरा खलीलपुर गांव के रहने वाले कुलदीप बघेल बकरियां पालकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने रोज की तरह दोनों बकरियों को घर के दरवाजे पर बांधा था। देर रात चोर रस्सी काटकर बकरियों को ले गए। कुलदीप ने कोंच कोतवाली पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और चोरों को ढूंढ रही है।1
- एडीजी के औचक निरीक्षण से पुलिस कार्यालय में मची खलबलीकई पटलों के अभिलेख खंगाले, कमियां मिलने पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के अचानक कार्यालय पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निस्तारण की स्थिति भी परखी। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडीजी ने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, कार्यों में लापरवाही न बरतने और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बनी रही।1
- पाई पाई जोड़कर प्लाट खरीदने के लिए रखा रुपए लेकर पत्नी हुई फुर्र नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के लिए प्लाट खरीदने के लिए रखे रुपए को पत्नी द्वारा लेकर भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है1
- पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पिता की हत्या के आरोप में बंद पुत्र को कोर्ट ने किया /बरी दो साल जेल में रहने के बाद साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत* *पिता की हत्या के आरोप में पुत्र बरी /साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला* जनपद जालौन कोंच पिता की हत्या के आरोप में करीब दो वर्ष तक जेल में रहे पुत्र को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी हनुमंत सिंह को बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने बताया कि ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति की हत्या उसके पुत्र हनुमंत सिंह ने डंडे से मारकर कर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था आप को बता दें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद करने का दावा किया था पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती समेत अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर बहस की गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए उसे बरी किए जाने की मांग की मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने दोनों पक्षों की बहस गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया बता दें फैसले के साथ ही करीब सात वर्ष से चल रहे इस मुकदमे का निस्तारण हो गया2
- बेसहारा बेटियों के सिर से माता-पिता और दादी का साया उठा, लेखपालों ने बढ़ाया मदद का हाथ जालौन। ग्राम सींगपुरा में माता-पिता और दादी की मौत के बाद बेसहारा हुई बच्चियों के लिए तहसील क्षेत्र के लेखपाल सहारा बनकर सामने आए। परिवार के तीनों बड़े सदस्यों को खोने के बाद बच्चियों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया था। जर्जर कच्चे मकान में रह रही बच्चियों की स्थिति की जानकारी सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने साथी लेखपालों के साथ मिलकर उनकी मदद का बीड़ा उठाया। ग्राम निवासी विजय सिंह बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वर्ष 2023 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पति की मौत के करीब एक माह बाद पत्नी रामसिया का भी निधन हो गया। इसके बाद बच्चियों की जिम्मेदारी उनकी दादी ने संभाली और किसी तरह उनका पालन-पोषण कर रही थीं। रविवार को दादी का भी निधन हो गया, जिसके बाद बच्चियों के सिर से आखिरी सहारा भी छिन गया। जानकारी मिलने पर सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गांव पहुंची और बच्चियों को करीब 11 हजार रुपये का राशन, बर्तन, सिलिंडर आदि उपलब्ध कराया। इसके साथ ही 50,700 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें 700 रुपये नकद दिए गए, जबकि 50 हजार रुपये बच्ची की सहमति से उसके खाते में जमा किए जाएंगे। लेखपाल वैभव त्रिपाठी ने बताया कि बच्चियों का कच्चा मकान जर्जर स्थिति में है। इसके चलते ग्राम प्रधान और परिजनों से घर के अंदर समतलीकरण कराने के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चियों को आवास और शौचालय योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है। मदद मिलने के बाद बच्चियों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने भी लेखपालों की इस मानवीय पहल की सराहना की। इस दौरान लेखपाल पूजा राजपूत, वैभव त्रिपाठी, मयंक यादव, आकाश तिवारी, सुधा अग्रवाल, अभिनाश द्विवेदी, विक्रांत आदि मौजूद रहे।2
- ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक अपनी किराने की दुकान खोल रहा था, तभी बोरी के पीछे छिपे सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। सांप के काटने से युवक घायल हो गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच ले गए। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक अपनी किराने की दुकान खोल रहा था, तभी बोरी के पीछे छिपे सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। सांप के काटने से युवक घायल हो गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच ले गए। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।1