logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की बैठक में संगठन विस्तार और जनजागरण पर जोर। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की बैठक में संगठन विस्तार और जनजागरण पर जोर। वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक चितईपुर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अनीता दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ‘गुरुजी’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष आनंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह रघुवंशी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन सोनकर, रामनगर मंडल अध्यक्ष धीरज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आचार्य सोनू तिवारी, आयुष तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) दुर्गा साहनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि यह संगठन सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए कार्यरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण एवं धर्म विरोधी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी तथा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश मिश्रा ‘गुरुजी’ ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। बैठक में संगठन विस्तार, अनुशासन बनाए रखने तथा महिला व युवा मोर्चा को सशक्त बनाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

14 hrs ago
user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
Related Emergency Soci📰📰📰📰
Newspaper advertising department मध्य दिल्ली•
14 hrs ago
77efdeef-2024-4d96-950c-f62008103253

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Post by Rohit
    1
    Post by Rohit
    user_Rohit
    Rohit
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    10 min ago
  • Dulehe ki Gadhi hua hamla
    1
    Dulehe ki Gadhi hua hamla
    user_Md. Rahul
    Md. Rahul
    Joiner सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    53 min ago
  • Post by MD salimuddin Ansari
    1
    Post by MD salimuddin Ansari
    user_MD salimuddin Ansari
    MD salimuddin Ansari
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • Post by Jitubhai barot
    1
    Post by Jitubhai barot
    user_Jitubhai barot
    Jitubhai barot
    Local News Reporter सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई आंगनबाड़ी के पास स्थित है
    1
    ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई
आंगनबाड़ी के पास स्थित है
    user_Indresh tagor
    Indresh tagor
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • *रात-दिन जेसीबी से अवैध खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    *रात-दिन जेसीबी से अवैध खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Chanakya Puri, New Delhi•
    2 hrs ago
  • Post by Jitubhai barot
    1
    Post by Jitubhai barot
    user_Jitubhai barot
    Jitubhai barot
    Local News Reporter सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.