गलती से गया पसीने की कमाई का पैसा, मड़िहान पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस आए मड़िहान कभी-कभी छोटी सी गलती भी इंसान की नींद और सुकून छीन लेती है। ऐसा ही कुछ हुआ मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी अजय कुमार सिंह के साथ, जब उनकी मेहनत की कमाई के दो हजार रुपये गलती से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसके बाद पीड़ित अजय कुमार सिंह गहरे तनाव में आ गए। सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाले इस परिवार के लिए बड़ी रकम थी, बल्कि यह उनके रोजमर्रा के संघर्षों से जुटाई गई पूंजी थी। निराश अजय पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना मड़िहान की साइबर सेल टीम हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की। कई तकनीकी प्रयास के बाद टीम ने उस खाते का पता लगाया, जहां पैसा गलती से ट्रांसफर हुआ था। फिर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आखिरकार पूरे रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। जैसे ही अजय कुमार सिंह को उनके पैसे वापस मिले, उनकी आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े। यह सिर्फ पैसे की वापसी नहीं थी, बल्कि उनके विश्वास और उम्मीद की भी वापसी थी। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने थाना मड़िहान पहुंचकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज पुलिस ने न सिर्फ मेरे पैसे लौटाए, बल्कि मेरे परिवार की मुस्कान भी वापस दिला दी। इस सराहनीय कार्य में थाना मड़िहान के प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र तथा साइबर सेल के का0 कुलदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों की भी संरक्षक है।

- #जय भीम 🙏1
- “लखनऊ में आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन | CM योगी का बड़ा संदेश” लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। देखिए पूरा कार्यक्रम और भाषण।1
- भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।1
- ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।1
- मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट1
- हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़): भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।1
- आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।4
- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1