logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत* खरोरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में विद्यालय परिवार द्वारा भव्य न्योता भोज का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संकुल केंद्र पचरी के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने खीर-पूरी, केले, जलेबी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में अपनत्व, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक कांत कुमार, प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी, प्राथमिक शाला मधईपुर के प्रधान पाठक गणेश राम देवांगन, शिक्षक लुकेश कुमार ध्रुव, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष मीना धीवर, सदस्य तारक दास तथा ग्राम के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक दुकलहा राम वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस स्नेहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित न्योता भोज की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अतिथियों ने विद्यालय की रसोइया चंपा देवांगन, दुलौरीन यादव एवं उर्वशी वर्मा की विशेष प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय शब्दों से स्वागत किया तथा आयोजन में सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सफल एवं यादगार पहल बताया।

23 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago
d8e4e166-2d37-4415-8828-efc5091b55bd

भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *भव्य न्योता भोज में छलका आत्मीयता का रंग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में अतिथियों का हुआ गरिमामय स्वागत* खरोरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में विद्यालय परिवार द्वारा भव्य न्योता भोज का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संकुल केंद्र पचरी के समस्त विद्यालयों

16d71f25-23f5-4c62-9e94-f076c51574ba

के शिक्षकों एवं अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने खीर-पूरी, केले, जलेबी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में अपनत्व, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक कांत कुमार, प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी, प्राथमिक शाला मधईपुर के प्रधान पाठक गणेश राम देवांगन, शिक्षक लुकेश कुमार ध्रुव, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष मीना

536a7ac9-dc3c-4a57-8841-a983126be102

धीवर, सदस्य तारक दास तथा ग्राम के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त शिक्षक दुकलहा राम वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस स्नेहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित न्योता भोज की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अतिथियों ने विद्यालय की रसोइया चंपा देवांगन, दुलौरीन यादव एवं उर्वशी वर्मा की विशेष प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा तैयार

df784efd-121e-4cc5-9f4c-580dc99d8f89

किए गए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय शब्दों से स्वागत किया तथा आयोजन में सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सफल एवं यादगार पहल बताया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    2
    एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
खरोरा।
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है।
चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    1
    37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए।
वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    4
    problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    user_Ram ji
    Ram ji
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष 
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत 
शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। 
इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की
यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    3
    क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी  काशांति पूर्वक   आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला 
तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख  रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और  ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार  बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों  और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की  गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी  मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की  की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है  ,किसी का  भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज  नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है   क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से  निकालने को कहा है 
अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन  के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी  के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा  मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सिमगा जनपद पंचायत में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन, सीईओ पर कार्यालय छोड़ने का आरोप सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा में शिवसेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सी.पी. मनहरे कार्यालय छोड़कर चले गए। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के दोनों मुख्य गेट बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी बाउंड्री वॉल फांदकर कार्यालय के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दिए। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ से दूरभाष पर चर्चा की गई। जिला सीईओ के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। तहसीलदार के साथ प्रदर्शनकारियों की छह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    2
    सिमगा जनपद पंचायत में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन, सीईओ पर कार्यालय छोड़ने का आरोप
सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा में शिवसेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सी.पी. मनहरे कार्यालय छोड़कर चले गए। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के दोनों मुख्य गेट बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी बाउंड्री वॉल फांदकर कार्यालय के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दिए।
शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ से दूरभाष पर चर्चा की गई। जिला सीईओ के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया।
तहसीलदार के साथ प्रदर्शनकारियों की छह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.