वाराणसी में बंदोबस्त अधिकारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, लंबे समय से थीं तनावग्रस्त वाराणसी। शहर के सेंट्रल जेल रोड स्थित Avadh Apartment में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां बंदोबस्त अधिकारी की पत्नी ने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची Shivpur पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कई महीनों से चल रहा था इलाज मृतका की पहचान 50 वर्षीय सीमा सिन्हा के रूप में हुई है। उनके पति पंकज कुमार राजस्व विभाग में अधिकारी हैं और फिलहाल सुल्तानपुर में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं।परिजनों के अनुसार सीमा सिन्हा पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के साथ रहती थीं वाराणसी में पंकज कुमार मूल रूप से बिहार के पटना जिले के मीठानगर के रहने वाले हैं। वह पहले वाराणसी में चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। परिवार के साथ वह करीब 10 वर्षों से अवध अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रह रहे थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी सीमा सिन्हा और दो बेटियां—21 वर्षीय मंसा और 12 वर्षीय मानवी शामिल हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- जौनपुर के बख्सा थाना क्षेत्र के गढासेनी गांव मे एक युवक की नदी मे डूब कर मौत हो गयी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। #varanasi varanasi varanasi News varanasi local News1
- होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। यहाँ ईरान और पश्चिमी देशों के बीच अक्सर तनाव रहता है: ईरान अक्सर "नियमों के उल्लंघन" का हवाला देकर टैंकरों को जब्त करता है, लेकिन उन्हें इस तरह बीच समुद्र में पूरी तरह जला देना एक युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।1
- Post by आजाद जमावादी1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी1
- 🔥 हुकुलगंज में दबंगई का लाइव तमाशा: चाट दुकान पर हमला, CCTV में कैद गुंडागर्दी वाराणसी। शहर के हुकुलगंज इलाके में रविवार को खुलेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला, जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने एक चाट दुकान पर जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना सांस्कृतिक संकुल के पास की बताई जा रही है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुकानदार दिनेश गुप्ता के मुताबिक, कुछ युवक दुकान पर आए और बर्गर लेने के बाद अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला तेजी से बढ़ गया और युवक मारपीट पर उतारू हो गए। 👀 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: युवकों ने दुकान के बाहर रखा डस्टबिन उठाकर अंदर फेंक दिया दुकान में बैठे ग्राहकों को भी चोटें आईं बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी गालियां दी गईं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने खुद को किसी संस्था का मंडल प्रभारी बताते हुए दुकानदार को धमकी दी— “दुकान हटा लो, वरना अंजाम बुरा होगा…” 📹 CCTV में कैद पूरी वारदात घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 🚨 पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब वाराणसी में छोटे दुकानदार भी सुरक्षित नहीं हैं? दबंगई के इस खुले खेल पर कब लगेगी लगाम?1