स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश सोहागपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों एवं नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों एवं प्रसंस्करण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शास्त्री वार्ड, तिलक वार्ड एवं इंदिरा वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित किए जाने वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के समय उप स्वच्छता निरीक्षक अमित परसाई एवं वार्ड प्रभारी राजकुमार घारू सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश सोहागपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों एवं नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों एवं प्रसंस्करण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शास्त्री वार्ड, तिलक वार्ड एवं इंदिरा वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित किए जाने वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के समय उप स्वच्छता निरीक्षक अमित परसाई एवं वार्ड प्रभारी राजकुमार घारू सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।
- मध्य प्रदेश के सैंखेड़ा में ₹500 न देने पर एक मोमोज़ विक्रेता से कुछ लोगों ने गुंडागर्दी की। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मारपीट भी की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के किसान कमीशनखोरी के कारण अपना अनाज बेचने के लिए मजबूर हैं। नरसिंहपुर के गाडरवारा में अन्नदाता दिन-रात भूखे-प्यासे बैठकर अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं। वहीं, नेताओं और मंत्रियों पर आरोप है कि वे एसी कमरों में बैठे हैं और किसानों की दुर्दशा से बेखबर हैं।1
- छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव स्थित उमराड़ी गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और चालक फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बछड़े का अंतिम संस्कार किया और चेतावनी दी है कि जब तक ट्रैक्टर मालिक सामने आकर गलती नहीं स्वीकारता, रेत का परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत माफिया के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।3
- मध्य प्रदेश में गेहूँ तुलाई के लिए किसानों को दिनभर लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। रोज़ नए इंतज़ार और देरी के चलते किसान बेहद परेशान और लाचार महसूस कर रहे हैं।1
- मंडीदीप में जेल से बाहर आते ही प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या मंडीदीप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी। दिनांक 07.05.2026 को करीब 02:30 बजे प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिरवार द्वारा धारदार कटर/चाकू से युवती के गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई तथा मौके से फरार हो गया। घटना में बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता को भी आरोपी द्वारा घायल किया गया। फरियादिया XXX की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराना के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतिका को पूर्व से जानता था तथा दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना दिनांक को आरोपी मृतिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था, जिस पर मृतिका द्वारा मना करने से दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने अपने पास रखे कटर से मृतिका पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता पर भी हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मनोज अहिरवार पिता भारत अहिरवार उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भैरोपुर अहमदपुर, जिला सीहोर,आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। श्रीमती शीला सुराना एसडीओपी औबेदुल्लागंज, निरीक्षक रंजीत सराठे थाना प्रभारी मंडीदीप, निरीक्षक विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी सतलापुर, निरीक्षक भारत सिंह थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज, उप निरीक्षक विनोद परमार थाना प्रभारी गौहरगंज, उप निरीक्षक तेजपाल सिंह थाना प्रभारी नूरगंज, उप निरीक्षक अरविंद पाण्डेय, उप निरीक्षक एम.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक अवनीश गिरी, सउनि वरुण सक्सेना, सउनि दिलीप सिंह भाटी, प्रधान आरक्षक 621 भरत लाल साहू, प्रधान आरक्षक 434 प्रदेश सिंह, प्रधान आरक्षक 622 संजय यादव, प्रधान आरक्षक 411 विकास भदौरिया, प्रधान आरक्षक 148 संजय लवंशी, प्रधान आरक्षक 700 सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक सूरज (सूचना संकलन), आरक्षक संदीप, आरक्षक कुनाल, आरक्षक अशोक पांसे, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक सौरभ दोहरे एवं आरक्षक नितिन की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की समस्याओं को जानने और खरीदी केंद्रों की व्यवस्था जाँचने के लिए कभी भी अचानक पहुँच सकते हैं। उनके इस 'मिशन सरप्राइज' से प्रदेश भर के खरीदी केंद्रों पर हड़कंप मचना तय है। यह कदम किसानों को सही दाम और सुविधाएँ दिलाने में मदद करेगा।1
- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत रात्रि ब्लैकआउट मॉकड्रिल संबंधी कार्ययोजना के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले या किसी अन्य राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान रोशनी को छिपाने के अभ्यास और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जांच करना है। बैठक में बताया गया कि इस मॉकड्रिल को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए विभागवार विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अंकित जैन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि मॉकड्रिल के दौरान जनता में दहशत न फैले, इसके लिए मॉकड्रिल से 2-3 दिन पहले समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को मॉकड्रिल के बारे में पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाए। नागरिकों को बताया जाए कि सायरन बजते ही घर की सभी लाइटें बंद कर दें, खिड़कियों पर पर्दे डाल दें और सड़क पर वाहन रोककर उनकी हेडलाइट बंद कर दें। साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकना भी जरूरी है।2
- जमना सेन को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 'चुनरी वाले भैया' नाम से मशहूर रायसेन के इस नेता को भाजपा संगठन ने राज्य-स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी है। विदिशा के बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया, जो उनकी लोकप्रियता दर्शाता है।1
- बेटुल जिले के बोरदेही ग्राम पंचायत में एक कर्मचारी पर एक युवक ने पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल कर्मचारी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पंचायत और परिजनों की शिकायत पर बोरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।1