logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?

11 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि

अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे

थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन

वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं
    4
    मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश*

*मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश*
*मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा*
जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया
आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा
बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है 
बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पप्पू यादव vs अखिल भारत हिंदू महासभा: भगवा पर छिड़ा विवाद 🚨 भगवा पर सियासी घमासान! सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा ने इसे भगवा की गरिमा से जोड़ते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है, जबकि पप्पू यादव का कहना है कि उनका विरोध किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित चंदा अनियमितताओं के मुद्दे को उठाने के लिए था। आखिर इस पूरे विवाद पर आपकी क्या राय है? क्या राजनीतिक प्रदर्शन में धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    पप्पू यादव vs अखिल भारत हिंदू महासभा: भगवा पर छिड़ा विवाद
🚨 भगवा पर सियासी घमासान!
सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा ने इसे भगवा की गरिमा से जोड़ते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है, जबकि पप्पू यादव का कहना है कि उनका विरोध किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित चंदा अनियमितताओं के मुद्दे को उठाने के लिए था।
आखिर इस पूरे विवाद पर आपकी क्या राय है? क्या राजनीतिक प्रदर्शन में धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चंदा चोरी के मामले में सांसद पप्पू यादव का भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन, अखिल भारत हिंदू महासभा ने दी प्रतिक्रिया जालौन। सांसद पप्पू यादव द्वारा चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद के बाहर भगवा वस्त्र ओढ़कर किए गए प्रदर्शन पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जालौन जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने प्रतिक्रिया दी है। रामभूषण उदैनिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि भगवा वस्त्र ओढ़कर ऐसा ढोंग क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि भगवा सनातन परंपरा, त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। ऐसे में राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्र धारण करना भगवा का अपमान है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए। सांसद पप्पू यादव के इस प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भगवा पहनने के पीछे आखिर क्या संदेश देने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जालौन जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने क्या कहा, सुनिए उनकी पूरी प्रतिक्रिया।
    1
    चंदा चोरी के मामले में सांसद पप्पू यादव का भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन, अखिल भारत हिंदू महासभा ने दी प्रतिक्रिया
जालौन। सांसद पप्पू यादव द्वारा चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद के बाहर भगवा वस्त्र ओढ़कर किए गए प्रदर्शन पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जालौन जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने प्रतिक्रिया दी है।
रामभूषण उदैनिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि भगवा वस्त्र ओढ़कर ऐसा ढोंग क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि भगवा सनातन परंपरा, त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। ऐसे में राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्र धारण करना भगवा का अपमान है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए। सांसद पप्पू यादव के इस प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भगवा पहनने के पीछे आखिर क्या संदेश देने की कोशिश की गई।
इस पूरे मामले पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जालौन जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने क्या कहा, सुनिए उनकी पूरी प्रतिक्रिया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🚨 जालौन ब्रेकिंग एक माह में लूट की दो घटनाओं से दहला जालौन, दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनी 🚨 जालौन ब्रेकिंग एक माह में लूट की दो घटनाओं से दहला जालौन, दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से गुजर रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि एक माह के भीतर जालौन में लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है। कुछ दिन पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी की स्कूटी से नकदी से भरा बैग लूट लिया था और अब महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। लगातार हो रही घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर जालौन का है #bundelkhandbullatin #jalaun
    1
    🚨 जालौन ब्रेकिंग

एक माह में लूट की दो घटनाओं से दहला जालौन, दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनी

🚨 जालौन ब्रेकिंग
एक माह में लूट की दो घटनाओं से दहला जालौन, दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनी
जालौन जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जालौन कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से गुजर रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि एक माह के भीतर जालौन में लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है। कुछ दिन पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी की स्कूटी से नकदी से भरा बैग लूट लिया था और अब महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। लगातार हो रही घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर जालौन का है
#bundelkhandbullatin #jalaun
    user_अकील अहमद
    अकील अहमद
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.