Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुरहानपुर बाढ़ में फंसा बुजुर्ग चरवाहा ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बुरहानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते आदिवासी बाहुल धूलकोट में सुकता नदी की बाढ़ में बुजुर्ग चरवाहा फस गया बाढ़ का पानी कम होने पर ग्रामीण सुरक्षित रेस्क्यू करके निकाला
Sharique Akhtar Durrani
बुरहानपुर बाढ़ में फंसा बुजुर्ग चरवाहा ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बुरहानपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते आदिवासी बाहुल धूलकोट में सुकता नदी की बाढ़ में बुजुर्ग चरवाहा फस गया बाढ़ का पानी कम होने पर ग्रामीण सुरक्षित रेस्क्यू करके निकाला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हरसूद कॉलेज में कथित मनमानी फीस वसूली के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप, विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त रकम वापस कराने की मांग हरसूद- शासकीय महाविद्यालय हरसूद में विद्यार्थियों से प्रवेश एवं परिवहन शुल्क के नाम पर कथित रूप से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के मामले में अब शिकायत प्रशासन तक पहुंच गई है। मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और नियम विरुद्ध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि हरसूद क्षेत्र अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा यहां बड़ी संख्या में गरीब, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिया जाना उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। 4 से 5 गुना अधिक शुल्क लेने का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि महाविद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की तुलना में विद्यार्थियों से कथित तौर पर 4 से 5 गुना तक अधिक प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अलावा परिवहन शुल्क को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि शासन स्तर पर निर्धारित शुल्क के बावजूद महाविद्यालय में अलग-अलग मदों में अधिक राशि वसूले जाने का आरोप है। 160 रुपये प्रतिमाह परिवहन शुल्क का भी मुद्दा ज्ञापन में विशेष रूप से परिवहन शुल्क का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि विद्यार्थियों से 160 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से राशि ली जा रही है। शिकायतकर्ता ने शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित परिवहन शुल्क और महाविद्यालय में कथित तौर पर ली जा रही राशि के बीच अंतर की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि विद्यार्थियों से वार्षिक शुल्क के साथ अतिरिक्त राशि भी ली जा रही है। इस तरह एक विद्यार्थी से 2700 रुपये तक की राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है। पहले भी दिए गए आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई ज्ञापन में बताया गया कि इस मामले को लेकर पूर्व में 1 जुलाई, 8 जुलाई, 15 जुलाई और 22 जुलाई 2025 को भी आवेदन दिए गए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराने के बाद भी कथित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूली जारी रही। अतिरिक्त राशि वापस कराने की मांग एसडीएम हरसूद को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली गई है तो उसे उनके खातों में वापस कराया जाए। साथ ही शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया, जनभागीदारी समिति की भूमिका तथा संबंधित अभिलेखों की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन की जांच पर नजर: ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मामले में प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है। हालांकि, शुल्क वसूली से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संबंधित महाविद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।1
- *नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित* हरदा 11 अगस्त 2026/ नर्मदा घाटी में भारी वर्षा के चलते नर्मदा नदी एवं सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी श्री शैलेन्द्र कुमार बड़ोनिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत टिमरनी के नर्मदा घाटों गोंदागांव खुर्द व लछौरा पर स्नान एवं नौकायन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि नर्मदाघाटी में स्थित मंडला, अनूपपुर, नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा के कारण नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। *नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित* हरदा 11 अगस्त 2026/ नर्मदा घाटी में भारी वर्षा के चलते नर्मदा नदी एवं सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी श्री शैलेन्द्र कुमार बड़ोनिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत टिमरनी के नर्मदा घाटों गोंदागांव खुर्द व लछौरा पर स्नान एवं नौकायन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि नर्मदाघाटी में स्थित मंडला, अनूपपुर, नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा के कारण नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में नदी कभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकती है। नर्मदा घाटों पर स्नान एवं नौकायन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से जनहानि की संभावना को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम ने आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारियों तथा संबंधित अधिकारियों को घाटों पर निगरानी रखने और आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला होमगार्ड कमांडेंट को नर्मदा घाटों पर स्पीड बोट सहित एसडीआरएफ के जवान एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नर्मदा घाट के समीप स्थित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं सहायक सचिवों के माध्यम से आदेश की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी टिमरनी, थाना प्रभारी टिमरनी व चौकी प्रभारी करताना को भी सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।1
- #ANT खंडवा में गरजे सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना 1. तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दें - सुरेंद्र शर्मा की अपील 2. कांग्रेस के पोस्टर से गायब फोटो, अब पटवारी होंगे सियासत से गायब - भाजपा महामंत्री का हमला 3. खंडवा में गरजे सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना1
- कसीदा कम्पनी में महिला वर्करों का मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन धरमपुरी जगन्नाथ यादव कशीदा कंपनी में महिला मजदूरों को उचित वेतन प्रमोशन नहीं मिलने से धरना आंदोलन क्रर खोला मोर्चा वर्करों ने लगाए कम्पनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप गेट के अंदर गिरते पानी में मांग के साथ की नारेबाजी जैतापुर इंडस्ट्रियल धामनोद कशीदा कम्पनी का मामला । धार जिले के धामनोद नव निर्मीत इंडस्ट्रियल एरिये का मामला सामने आया है जहां कसीदा कम्पनी में महिला वर्कर काम करती है जिन्होंने अपनी प्रमोशन एवं कम सेलरी को लेकर मांग उठाई और गेट के अंदर नारेबाजी क्रर मिडिया को भी अपनी पीड़ा बताई और कहा की यहां मैनेजमेंट द्वारा हमारे वर्करों को जयादा काम लेकर कम वेतन दिया जा रहा है ड्यटी भी ज्यादा ली जा रही है अभी यहां 550 वर्करों में से ५६ लोगो का ही प्रमोशन किया गया है यहां पर कुशल मजदूर को भी अकुशल का वेतन दिया जा रहा है इन सब बातो को लेकर वर्करों का गुसा सामने आया और सभी कम्पनी के गेट के अंदर नारे बाजी क्रर मांग करने लगे यह पर श्रमिक नियमो को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी चला रहे है हलाकि कंपनि के जनरल मैनेजर ने भी इनकी मांगो की ख़ारिज क्रर अपना पक्ष रखा जो मज दुरो को मान्य नहीं है क्षेत्र के आदिवासी महिला मजदूरों का शोषण किया जा रहा है बढ़ते तनावको देख क्र धामनोद पुलिस भी सुरक्षा की दृस्टि से मोके पर पहुंची बाइट -01 माधुरी यादव महिला वर्कर कशीदा कम्पनी जैतापुर 02 प्रिती कर्मा ऑपरेटर कसीदा कम्पनी। 03 - पिंकी नायक 04-पी कुलकर्णी जनरल मैनेजर कशीदा प्रा लिमिटेड जैतापुर। 05 रुपेश नायक वर्कर हितैषी1
- नागलवाड़ी में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य शिव डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब1