logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा स्थापना दिवस पर मंत्री नारायण प्रसाद ने किया श्रद्धा नमन, कठैया में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, अंत्योदय के लक्ष्य और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के कठैया बिशुनपुरवा स्थित अपने आवास पर सोमवार के सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में नौतन एवं बैरिया क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।

19 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
19 hrs ago

भाजपा स्थापना दिवस पर मंत्री नारायण प्रसाद ने किया श्रद्धा नमन, कठैया में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, अंत्योदय के लक्ष्य और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के कठैया बिशुनपुरवा स्थित अपने आवास पर सोमवार के सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में नौतन एवं बैरिया क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिकारपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर बवाल शिकारपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग की गिरफ्तारी के दौरान एक वकील ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए वकील ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध बढ़ने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद अंततः नाबालिग को छोड़ दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    शिकारपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर बवाल
शिकारपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग की गिरफ्तारी के दौरान एक वकील ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए वकील ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध बढ़ने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद अंततः नाबालिग को छोड़ दिया गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    27 min ago
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमिडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में पश्चिम चम्पारण के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 06.04.2026.
    1
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमिडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में पश्चिम चम्पारण के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 06.04.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • शराबबंदी पर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कह कर उन्होंने इस कानून के बारे में साफ-साफ संकेत दे दिया है उन्होंने कहा कि इस फेलियर कानून पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने हजारों लीटर शराब को जमींदोज कर सरकार भूमि के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। जिन्हें शराब बनाना नहीं आता वह शराब बना रहे और पीने वालों की लगातार मोटे हो रहे हैं। मैं शराब नहीं पिता और नाचता हूं फिर भी मैं जो देख रहा हूं वह समझ से परे है। एक तो सरकार के रेवेन्यू मारी जा रही है दूसरा शराब कहीं बंद नहीं है।
    1
    शराबबंदी पर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कह कर उन्होंने इस कानून के बारे में साफ-साफ संकेत दे दिया है उन्होंने कहा कि इस फेलियर कानून पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने हजारों लीटर शराब को जमींदोज कर सरकार भूमि के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। जिन्हें शराब बनाना नहीं आता वह शराब बना रहे और पीने वालों की लगातार मोटे हो रहे हैं। मैं शराब नहीं पिता और नाचता हूं फिर भी मैं जो देख रहा हूं वह समझ से परे है। एक तो सरकार के रेवेन्यू मारी जा रही है दूसरा शराब कहीं बंद नहीं है।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • जिला बेतिया थाना नौतन बरियारपुर वार्ड नंबर 7 का यह नल जल चालू नहीं हो रहा है केवल नाम का लगाया गया है
    1
    जिला बेतिया थाना नौतन बरियारपुर वार्ड नंबर 7 का यह नल जल चालू नहीं हो रहा है केवल नाम का लगाया गया है
    user_बिहार वाला टुनटुन जी
    बिहार वाला टुनटुन जी
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो सका। जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और पेंशन से संबंधित रहीं। कई ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतें सामने आईं। आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में भी लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। माननीय विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अग्रसारित कर दिया गया है। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया है, जबकि शेष मामलों के समाधान हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता दरबार लगातार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। अब आम लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उनका विधायक स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान कराएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
    2
    सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो सका।
जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और पेंशन से संबंधित रहीं। कई ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतें सामने आईं। आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में भी लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
माननीय विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली।
इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अग्रसारित कर दिया गया है। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया है, जबकि शेष मामलों के समाधान हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता दरबार लगातार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। अब आम लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उनका विधायक स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान कराएगा।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन #गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews
    1
    गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन
#गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    18 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bettiah, Pashchim Champaran•
    21 hrs ago
  • पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार स्वागत --जेसीबी से कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल नौतन।। प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि एनडीए शासन में चौमुखी विकास हो रहा है और सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
    1
    पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार स्वागत
--जेसीबी से कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल
नौतन।। प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए वे आभारी हैं।
कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि एनडीए शासन में चौमुखी विकास हो रहा है और सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.